Hardoi - टेंपो और स्कूटी की टक्कर, टेंपो पलटा, महिला गंभीर रूप से घायल
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अल्लहापुर सैदीखेल में नयागांव मोड पर तेज रफ्तार टेंपो और स्कूटी की टक्कर हो गई, जिससे टेंपो पलट गया। टेंपो में सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद में भर्ती कराया गया। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर किया गया है। नरसिया मऊ गांव के रहने वाली सुरगा 55 वर्ष पत्नी लालाराम टेंपो से शाहजहांपुर से वापस लौट रही थी। मंगलवार को शाम 6:30 बजे अल्लाहपुर नयागांव मोड़ के पास टेंपो स्कूटी से टकरा गया। जिससे टेंपो पलट गया। टेंपो पलटने से टेंपो में बैठी सुर्गा घायल हो गयी। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर किया गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|