Back
गोरखपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके ने हत्या का आरोप लगाया
NTNagendra Tripathi
Feb 21, 2026 16:46:53
Gorakhpur, Uttar Pradesh
गोरखपुर में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप。
गोरखपुर के चौरीचौरा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाल खुर्द गांव में 32 वर्षीया विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि महिला ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी, जबकि मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है。
चौरीचौरा थाना क्षेत्र के बाल खुर्द गांव निवासी आशिक अली उर्फ गोलू, पुत्र खलील, जो वर्तमान में हैदराबाद में रहकर काम करता है, उसकी पत्नी जरीना (32) घर पर रह रही थी। बताया जा रहा है कि देर रात जरीना का शव उसके कमरे में सीलिंग फैन से लटका मिला। घटना की सूचना भोर करीब 3 बजे पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है लेकिन परिस्थितियां कई सवाल खड़े कर रही हैं। मृतका का मायका महराजगंज जनपद के पुरैना थाना क्षेत्र के पिपरा मुंडेरी गांव में है। सूचना मिलते ही मृतका के पिता जब्बार और मां वसीजा बाल खुर्द पहुंच गए। रोते बिलखते परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी को लंबे समय से पैसों के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।
मृतका की मां का आरोप है कि करीब 70 हजार रुपये समूह से निकालकर बच्चे के धार्मिक कार्यक्रम के लिए दिए गए थे इसके बावजूद ससुराल वाले अतिरिक्त पैसों की मांग को लेकर जरीना को परेशान करते थे। मायके पक्ष ने इसे सुनियोजित हत्या करार दिया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है。
वहीं मामले में पुलिस का कहना है कि महिला की 10 वर्ष पहले शादी हुई थी। मौत की वजह क्या है इसकी जांच की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 21, 2026 19:02:490
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 21, 2026 18:45:08Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
BJP नेता राकेश परस्ते की शिकायत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ हबीबगंज थाने मे FIR दर्ज
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
106
Report
0
Report
PSPrince Suraj
FollowFeb 21, 2026 18:31:10104
Report
RKRohit Kumar
FollowFeb 21, 2026 18:30:500
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 21, 2026 18:30:320
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 21, 2026 18:30:130
Report