icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273158
Devendra Pratap SinghDevendra Pratap SinghFollow7 Jan 2025, 01:29 pm

Gorakhpur: भाकियू ने तहसीलदार को सौंपा 11 सूत्रीय मांग पत्र

Campirganj, Uttar Pradesh:

कैंम्पियरगंज तहसील परिसर में 7 जनवरी मंगलवार को भाकियू जिला अध्यक्ष गोरखपुर आशीष कुमार अग्रहरी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया, जिसमें जमकर नारेबाजी की गई। किसान मजदूर अधिकार पत्र के 11 सूत्रीय ज्ञापन को तहसीलदार आशीष कुमार अग्रहरी को राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया। श्री अग्रहरी ने कहा कि मजदूर और किसान आज पूरे भारत में अपने मुद्दों को उजागर करने और निवारण की मांग के लिए विरोध कर रहे हैं। तहसीलदार महोदय के माध्यम से यह 11 सूत्रीय मांग ज्ञापन राष्ट्रपति महोदया को भेजा गया है और उम्मीद जताई गई है कि वे देश की इन दो प्रमुख उत्पादन शक्तियों के मुद्दों का समाधान करेंगे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मंडला टिकरिया से 416 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो आरोपी फरार

Mandla, Madhya Pradesh:टिकरिया में शराब का बड़ा जखीरा बरामद, 416 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त मंडला - जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम टिकरिया से अंग्रेजी शराब का भारी जखीरा पकड़ लिया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 416 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख 45 हजार रुपये बताई जा रही है। इस मामले में सौरभ ठाकुर और नाटू कछवाहा को आरोपी बनाया गया है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। अब बड़ा सवाल यह है कि इतनी बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां खपाने की तैयारी थी? पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ शराब के इस अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है।
0
0
Report

बोकारो में पति-पत्नी पर चाकू से हमला: स्थिति गंभीर, पुलिस जांच जारी

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में चाकू से हमला । एसपी कार्यालय के सामने पति-पत्नी पर चाकू से हमला, दोनों घायल, बीजीएच में भर्ती। बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र में एसपी कार्यालय के सामने शुक्रवार की रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। अज्ञात हमलावर ने लिट्टी की दुकान में सो रहे पति-पत्नी पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों की पहचान अनिल गोस्वामी और शांति देवी के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर अपने साथ अनिल गोस्वामी का मोबाइल लेकर फरार हो गया है। घटना के संबंध में घायल की भतीजी सुनीता कुमारी ने बताया कि उनके चाचा और चाची कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान एक युवक गेट तोड़कर कमरे में घुस आया और दोनों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि आसपास कई प्रशासनिक कार्यालय होने के बावजूद इस तरह की घटना होना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। बताया जाता है कि लक्खी पूजा के दिन अनिल गोस्वामी के दामाद से किसी युवक के साथ कहासुनी हुई थी। हालांकि, शुक्रवार रात हुए हमले के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं पाई है। घटना के बाद इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बाइट- सुनीता देवी, घायल की भतीजी। बाइट- रामू गोस्वामी, घायल का दामाद।
0
0
Report

अधिवक्ता बलबीर कौर की संदिग्ध मौत मामले में दुर्ग कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश, 4 सदस्यीय समिति गठित

Durg, Chhattisgarh:भिलाई के स्मृति नगर स्थित हाईटेक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 1 नवंबर 2026 को उपचार के दौरान अधिवक्ता बलबीर कौर (चौहान) की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने और स्थिति की सही जानकारी न देने का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर दुर्ग ने अपर कलेक्टर वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच समिति गठित की है। टीम में सीएमएचओ व विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हैं, जिन्हें 15 दिनों के भीतर अनुशंसा सहित जांच प्रतिवेदन सौंपना होगा। पीड़ित परिवार व अधिवक्ता संघ ने मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। Collector Orders Probe into Suspicious Death of Advocate Balbeer Kaur in Bhilai; 4-Member Committee Formed
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top