इंटियाथोक रेलवे स्टेशन पर शौचालय व्यवस्था ध्वस्त, यात्री हुए परेशान
Itia Thok, Uttar Pradesh:रेलवे स्टेशन पर बने शौचालय की स्थिति बहुत ही दयनीय है।शौचालय पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है,तो भीतर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिससे दूर-दराज से आए यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है।गोंडा-बढनी रेल प्रखंड पर स्थित इंटियाथोक स्टेशन हैं।यहां प्रतिदिन हजारों यात्री ट्रेन से यात्रा करते हैं। बावजूद स्टेशन पर बना शौचालय पानी आदि की सुविधा व साफ-सफाई के अभाव में यात्रियों के किसी काम का नहीं रह गया है।रेल प्रशासन की अनदेखी के चलते यात्रियों को विशेषकर महिलाओं को आए दिन शर्मसार होना पड़ता है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
