Back
Gonda271504blurImage

Gonda - ओलावृष्टि के साथ आये तेज आंधी-पानी से फसल कटाई प्रभावित

Rajan Kushwaha
Apr 17, 2025 12:19:40
Paraspur, Uttar Pradesh

परसपुर क्षेत्र में गुरुवार को दोपहर बाद तकरीबन चार बजे अचानक मौसम में बदलाव हो गया और माहभर में चौथी बार तेज हवाओं के साथ तेज बरसात होने लगी। बरसात में ओलावृष्टि होने से मौसम में ठंडक बढ़ और गेंहू कटाई को जुटे किसानों की परेशानियां बढ़ गयी। किसान बुधराम ने कहा कि फसल भीगने से गेंहू कटाई व मड़ाई कार्य प्रभावित हो गया। किसान भगवती ने कहा कि बरसात में भीगे फसल को सुखाने की जुगत में किसान अब धूप निकलने पर निर्भर हो गया। बोझ को उलट-पलट कर फसल सुखाने के बाद ही मड़ाई सम्भव है।

1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|