icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
272175
Ajeet MishraAjeet MishraFollow19 Apr 2025, 06:24 am

Basti - दबंगो को नहीं रहा पुलिस का खौफ, दलित युवकों को बीच सड़क पर दौड़ा कर पीटा

Khatauli, Uttar Pradesh:

 लालगंज थानाक्षेत्र के राम जानकी मार्ग स्थित कल्याणपुर गांव में  मेला देखकर घर लौट रहे दलित युवकों पर आफ़त बनकर टूट पड़े मनबढ़, दबंग युवक। हाथ में बेसबॉल, हांकी और ईट से दबंगों ने युवकों को पीट पीटकर किया लहूलुहान। दबंग पिंकू यादव, आकाश पांडेय, आशुतोष यादव सहित अन्य साथियों ने की जमकर पिटाई। पिटाई के दौरान मंटू को सिर में आई गंभीर चोटें नही रुक रही खून की उल्टी। पिटाई के बाद सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने न तो कराया मेडिकल और न ही दर्ज कराया मुकदमा। पीड़ित ने चौकी इंचार्ज पर लगाया आरोप जाति देखकर करते है कार्यवाही। दबंग युवकों की दबंगई से क्षेत्र में दहशत वीडियो बनाने वाले युवक को भी जमकर पीटा।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कटिहार रेल मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा से शुरू हुआ प्लास्टिक मुक्त स्टेशन अभियान

Katihar, Bihar:कटिहार रेल मंडल ने चलाया स्वच्छता पखवाड़े के तहत महाअभियान कटिहार रेल मंडल के तहत 108 स्टेशन और 20 हाल्टों पर चल रहा है स्वच्छता पखवाड़ा कटिहार रेल मंडल में 1500 सीटीयू ब्लैक स्पॉट्स की पहचान और होंगी सफाई सभी चिह्नित स्थलों पर 17 सितंबर से लगातार गहन सफाई अभियान, समापन 02 अक्टूबर को होगा सिंगल यूज़ प्लास्टिक के बहिष्कार का संदेश स्टेशनों पर कुल्हड़ के उपयोग को बढ़ावा रेलवे स्टेशनों पर प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के लिए रिवर्स वेंडिंग मशीन लगाने का सुझाव; वेंडरों, कर्मियों और यात्रियों में जागरूकता पर जोर पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार रेल मंडल में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष स्वच्छता अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर आगामी 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस अभियान के तहत कटिहार मंडल में प्रतिदिन विभिन्न स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। कटिहार रेल मंडल के डीआरएम किरेन्द्र नरह ने बताया कि पखवाड़े के तहत रेलवे स्टेशनों, रेल परिसरों और ट्रेनों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रेलवे का पूरा प्रयास है कि क्लीन स्टेशन और क्लीन ट्रेन के संकल्प को पूरी तरह धरातल पर उतारा जाए। 17 सितंबर को स्वच्छता की शपथ के साथ इसकी शुरुआत की गई थी और 2 अक्टूबर तक हर दिन अलग-अलग गतिविधियां निर्धारित हैं। डीआरएम किरेन्द्र नरह ने आगे बताया कि इस अभियान के तहत जनसंपर्क के माध्यम से लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। आम जनता और यात्रियों से मिले सुझावों को भी अमल में लाने के लिए जांचा और परखा जा रहा है। स्टेशनों पर चाय की दुकानों में मिट्टी के कुल्हड़ के उपयोग को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि रेलवे स्टेशनों पर मिट्टी के कुल्हड़ का चलन बंद नहीं हुआ है, बल्कि यह अधिकांश जगहों पर सुचारू रूप से चल रहा है। जहां इक्का-दुक्का जगहों पर प्लास्टिक के कप का उपयोग देखने को मिलता है, वहां भी इसे पूरी तरह समाप्त कर पर्यावरण अनुकूल मिट्टी के कुल्हड़ को ही शत-प्रतिशत लागू किया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कटिहार रेल मंडल के एडीआरएम मनोज कुमार सिंह ने कहा कि देशभर के सभी मंत्रालयों में यह राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें रेलवे अहम भूमिका निभा रहा है । कटिहार रेल मंडल के हिस्से में 1500 सीटीयू आए हैं, जिनकी लगातार गहन सफाई की जा रही है। संबोधन के दौरान एडीआरएम मनोज कुमार सिंह ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि खान-पान की श्रृंखला में माइक्रोप्लास्टिक का पहुंचना मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। सामाजिक जिम्मेदारी को व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर रखकर हवा, पानी और जमीन को शुद्ध रखना हम सबकी साझा जिम्मेदारी है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वयंसेवी संस्था के प्रतिनिधि राजेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रभावी कचरा प्रबंधन के लिए रेलवे वेंडरों, कर्मचारियों और यात्रियों के बीच व्यापक जागरूकता फैलाना अत्यंत आवश्यक है। सिंगल-यूज प्लास्टिक के उचित निपटान के लिए उन्होंने बड़े शहरों और विदेशों की तर्ज पर प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर रिवर्स वेंडिंग मशीन स्थापित करने का सुझाव दिया। राजेश कुमार सिंह ने आगे सुझाव दिया कि इस पहल की शुरुआत कटिहार रेल मंडल के प्रमुख स्टेशनों में न्यू जलपाईगुड़ी, जो विश्वस्तरीय स्टेशन के रूप में विकसित हो रहा है और दार्जिलिंग हिमालयन रेल क्षेत्र में हो, जो विश्व धरोहर है। यदि इन महत्वपूर्ण पर्यटन और प्रमुख स्टेशनों से इस पहल की शुरुआत की जाती है, तो इसके काफी व्यापक और सार्थक परिणाम सामने आएंगे।
0
0
Report
Advertisement

सीएम नायब सैनी दिनभर बैक टू बैक बैठकों में व्यस्त; बाजरा-धान खरीद-जल आपूर्ति पर

Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज दिनभर रहेंगे तमाम बैठको में व्यस्त सीएम सुबह संत कबीर कुटीर पर पहुंचे लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे इसके बाद सीएम 11:00 बजे सिविल सचिवालय में बाजरा और धान की खरीद को लेकर अहम बैठक करेंगे सीएम सचिवालय में ही करीब 12:30 बजे फरीदाबाद शहर के लिए अपर गंगा कैनाल से गंगा जल की आपूर्ति बढ़ाने पर बैठक लेंगे सीएम दोपहर 1:00 बजे आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण कार्य को लेकर बैठक करेंगे इसके साथ ही सीएम 1:30 बजे BPL महिलाओं और लड़कियों को सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराने की सरकार की योजना लेकर बैठक करेंगे सीएम नायब सैनी करीब 2:30 बजे CM विंडो, जन संवाद और समाधान शिविर की शिकायतों को लेकर प्रसाशनिक सचिवों और डीसी के साथ बैठक करेंगे सीएम की तमाम बैठक हरियाणा सचिवालय में ही बैक टू बैक होंगी इसके अलावा सीएम देर शाम को करीब शाम 7:00 बजे कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के साथ पंजाब से आए प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करेंगे
0
0
Report

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report
Advertisement

प्रयागराज में आबादी के पास शराब दुकान के विरोध में महिलाओं का जबरदस्त प्रदर्शन

Prayagraj, Uttar Pradesh:PRAYAGRAJ मेजा में बस्ती के पास खुली शराब की दुकान तो भड़की महिलाएं, दर्जनों की संख्या में इकट्ठा होकर महिलाओं ने शराब की दुकान पर बोला धावा, शराब की दुकान में रखी बॉटल और पाउच को सड़क पर फेंक दुकान बंद कराया, महिलाओं के हंगामे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, हंगामा कर रहीं महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, महिला का कहना है कि आबादी के पास शराब की दुकान नहीं होनी चाहिए, आबादी के पास शराब की दुकान होने के चलते उनका घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है, महिलाओं का कहना है शराबियों का दिनभर दुकान पर जमावड़ा लगा रहता है, शराबी दुकान पर बैठकर गाली गलौज करते रहते हैं जिससे महिलाओं और बच्चों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है, फिलहाल महिलाओं को शराब की दुकान पर हंगामा करना भारी पड़ गया है, पुलिस ने हंगामा करने वाली महिलाओं के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है。
0
0
Report
Advertisement

सरमथुरा में अधूरी सड़क निर्माण शुरू: राहगीर-वाहन चालकों को राहत की उम्मीद

Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा में तहसील मोड़ से बोहरे के बाग तक अधूरी सड़क का निर्माण शुरू , वाहन चालकों और आमजन को मिलेगी राहत सरमथुरा (धौलपुर) कस्बे के तहसील मोड़ से बोहरे के बाग होते हुए खरेर नदी की ओर जाने वाली अधूरी सड़क का निर्माण कार्य लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शुरू हो गया है। सड़क निर्माण शुरू होने से क्षेत्र के आमजन और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। तहसील मोड़ से बोहरे के बाग तक मुख्य सड़क का एक हिस्सा लंबे समय से अधूरा पड़ा हुआ था। इसके चलते यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों सहित आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के दिनों में अधूरे हिस्से में कीचड़ और जलभराव की समस्या रहती थी, जबकि सूखे मौसम में धूल-मिट्टी उड़ने से लोगों को परेशानी होती थी। अधूरी सड़क के कारण शव यात्रा में शामिल लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लोगों को कीचड़, कंकड़-पत्थरों और खराब रास्ते से होकर गुजरना पड़ता था। समाजसेवी चिंटू बोहरा ने बताया कि अधूरी सड़क के कारण लंबे समय से क्षेत्रवासियों को कीचड़, जलभराव और धूल-मिट्टी की समस्या झेलनी पड़ रही थी। अब निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों को इन परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है और वाहन चालकों को भी आवागमन में सुविधा होगी।स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर पीडब्ल्यूडी विभाग एवं प्रशासन का आभार जताया। साथ ही लोगों ने निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने और सड़क की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की मांग की है.
0
0
Report

गोलारी विद्यालय में वन एवं जैव विविधता सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

Dholpur, Rajasthan:राजस्थान वन एवं जैव विविधता परियोजना के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोलारी में वन एवं जैव विविधता संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम डीएफओ तेजस पाटिल की अनुशंसा पर रेंजर देवेंद्र सिंह चौहान की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के बाद विद्यार्थियों को बैग एवं पुरस्कार वितरित किए गए।कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को वन सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। साथ ही वनों एवं वन्यजीवों के संरक्षण तथा जैव विविधता को सुरक्षित रखने के प्रति जागरूक किया गया।इस अवसर पर परियोजना के जिला परियोजना समन्वयक रजत शर्मा एवं प्रवीण तिवारी सहित विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर में स्वच्छता कार्यक्रम: 100-hour pledge to a clean India

Jaipur, Rajasthan:भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर के अल्बर्ट हॉल पर आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लेकर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किया गया। नितिन नवीन के जयपुर दौरे की शुरुआत अल्बर्ट हॉल के स्वच्छता कार्यक्रम से हुई। कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आमजन को 'स्वच्छता ही सेवा' की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था, उसमें राजनीतिक आजादी के साथ-साथ स्वच्छ और विकसित भारत की कल्पना भी शामिल थी। उन्होंने लोगों से संकल्प लेने का आह्वान किया कि “न गंदगी करूंगा, न किसी को करने दूंगा।” नितिन नवीन ने स्वच्छता को केवल अभियान नहीं बल्कि जनभागीदारी का विषय बताते हुए हर साल 100 घंटे यानी हर सप्ताह करीब 2 घंटे श्रमदान करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता की शुरुआत स्वयं से, फिर परिवार, मोहल्ले, गांव और कार्यस्थल से होनी चाहिए। साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम 100 अन्य लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाने और गांव-गांव, गली-गली स्वच्छ भारत मिशन का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता की दिशा में उठाया गया हर एक कदम पूरे भारत को स्वच्छ बनाने में योगदान देगा। इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और नितिन नवीन ने स्वच्छता मित्रों का सम्मान किया। दोनों नेताओं ने स्वच्छता मित्रों से बातचीत कर उनके हालचाल जाने और उनके कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
0
0
Report

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report

NEET Counseling: Fake certificates from Bajpur shake up administration

Jaspur, Uttarakhand:स्लग – NEET काउंसलिंग में फर्जी प्रमाणपत्रों का खेल! स्थान – बाजपुर एंकर-उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले से जुड़ी काउंसलिंग के बीच बाजपुर से सामने आए फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले ने सिस्टम पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।आरोप है कि बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को उत्तराखंड का स्थायी निवासी और आरक्षित वर्ग का प्रमाणपत्र दिलाने के लिए बाजपुर के पते और कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया।प्रशासन की जांच में कई प्रमाणपत्र संदिग्ध पाए गए हैं और अब इस बात की जांच की जा रही है कि कहीं इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क या सिंडिकेट तो काम नहीं कर रहा था। वीओ-1बाजपुर में फर्जी स्थायी निवास और जाति प्रमाणपत्र तैयार कराने के मामले ने मेडिकल प्रवेश प्रक्रिया को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।प्रशासन के मुताबिक मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश से जुड़े कुछ प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए सामने आए थे।जांच के दौरान संबंधित पतों का भौतिक सत्यापन कराया गया तो कई पते गलत पाए गए।कुछ मामलों में ऐसे लोगों को मकान मालिक और रिश्तेदार बताकर सत्यापन के लिए पेश किए जाने की बात भी सामने आई है, जो वास्तव में संबंधित अभ्यर्थियों से जुड़े नहीं थे। वीओ-2-जांच में यह आशंका भी सामने आई कि उत्तर प्रदेश के बरेली क्षेत्र समेत बाहरी इलाकों के कुछ लोगों ने बाजपुर के पते पर प्रमाणपत्र तैयार कराने का प्रयास किया।वोटर लिस्ट, राशन कार्ड, परिवार रजिस्टर, आधार और स्कूल प्रमाणपत्र जैसे दस्तावेजों में कथित छेड़छाड़ की भी जांच की जा रही है।अब इन दस्तावेजों का मूल सरकारी अभिलेखों से मिलान कराया जा रहा है। वीओ-3 — बड़ा सवाल लेकिन इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल मेडिकल दाखिले को लेकर है।अगर किसी अभ्यर्थी ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए उत्तराखंड की पात्रता हासिल करने की कोशिश की, तो क्या ऐसे प्रमाणपत्रों के आधार पर किसी मेडिकल सीट पर दावा किया गया?क्या फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल सिर्फ प्रमाणपत्र हासिल करने तक सीमित था या इसका इस्तेमाल मेडिकल काउंसलिंग में भी किया गया?और अगर जांच में संगठित नेटवर्क सामने आता है, तो क्या इस नेटवर्क के तार तहसील स्तर से लेकर मेडिकल दाखिला प्रक्रिया तक जुड़े हैं? इन सवालों का जवाब जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगा। वीओ-4 — प्रशासन का एक्शन मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है।एडीएम पंकज उपाध्याय के मुताबिक जिले में फर्जीवाड़े से जुड़े 19 अन्य संदिग्ध मामलों को भी संबंधित एसडीएम के पास जांच के लिए भेजा गया है और तीन दिन के भीतर इनकी जांच पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं स्थानीय स्तर पर किसी सिंडिकेट या कर्मचारियों की मिलीभगत तो नहीं थी। बाइट - ऋचा सिंह उपजिलाधिकारी बाजपुर बाइट -राजेश कुमार पाण्डेय अध्यक्ष बाजपुर बार एसोसिएशन बाजपुर
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top