212207
Kaushambi - मंझनपुर में मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ की ओर से आयोजित हुआ निःशुल्क आर्थोपेडिक कैंप
Manjhanpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में आज निःशुल्क आर्थोपेडिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 100 से भी अधिक मरीजों ने भाग लिया और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों की जांच कराई. शिविर में बीएमडी जांच बीपीआरबीएस शुगर सहित कई जरूरी टेस्ट भी पूरी तरीके से निःशुल्क किया गया. मेदांता हॉस्पिटल की टीम ने शिविर में ना सिर्फ इलाज किया बल्कि हड्डियों की देखभाल व सावधानियों की जानकारी भी दी. लोगों ने इस पहल की सराहना की और डॉक्टरों का आभार जताया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजसमंद के केलवाड़ा में रास्ते के विवाद पर हिंसक झड़प, 3 घायल
Noida, Uttar Pradesh:राजसमंद से बड़ी खबर राजसमंद के केलवाड़ा में रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, विडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल माचडा पीपला गांव में रास्ते के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, 3 लोग गंभीर रूप से घायल पुलिस रिपोर्ट में पीड़ित ने बताया थाने जाते वक्त दोबारा किया हमला, पहला हमला घर किया दूसरी बार थाने जाते वक्त आरोपियों ने रास्ते में फिर से हमला बोला आरोपियों ने एक ही परिवार के लोगों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला बोला पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर शंकरसिंह, हरिसिंह और शम्भुसिंह के खिलाफ केस दर्ज करवाया पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 115(2), 126(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।0
0
Report
रायगढ़: शादी का झांसा देकर 19 वर्षीय युवती के शोषण का आरोप; साहिल बंजारे गिरफ्तार
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग, “अभियान संवेदना” के तहत खरसिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शादी का प्रलोभन देकर 19 वर्षीय युवती के शारीरिक शोषण का आरोप, गैरेज में स्कूटी रिपेयर कराने के दौरान हुई थी आरोपी से पहचान, आरोपी साहिल बंजारे पर शादी का झांसा देकर कई बार संबंध बनाने का आरोप, शादी से इनकार करने के साथ युवती को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप, शिकायत के बाद खरसिया पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी साहिल बंजारे को मेडिकल कार्रवाई के बाद न्यायालय में किया पेश, न्यायालय के आदेश पर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया,0
0
Report
मंदसौर जेल में कृष्ण-राधा झांकियां, सुरक्षा में भारी भीड़
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर के जिला जेल में भगवान श्री कृष्ण की आकर्षक झांकियां बनाई जा रही है जेल की कैदियों और जेल प्रशासन द्वारा बनाए जाने वाली इन झांकियों को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ती है जिसके लिए पुलिस प्रशासन को विशेष सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाएं करनी पड़ती है जिला जेल में पिछले कई वर्षों से यह परंपरा निभाई जा रही है इस दौरान जेल परिसर को आम लोगों के लिए खोल दिया जाता है इस बार कंस वध राधा कृष्ण और गोपियों का नृत्य और भगवान शंकर की हिमालय पर साधना की आकर्षक झांकियां बनाई गई है पूरे जेल परिसर को आकर्षक विद्युत साज सज्जा से सजाया गया है0
0
Report
Advertisement
जन्माष्टमी पर बाबा बंशीधर मंदिर में भक्तों की भीड़, 1280 किलो सोने की प्रतिमा आकर्षण
Narayanpur, Jharkhand:जन्माष्टमी आज, विश्व प्रसिद्ध बाबा बंशीधर मंदिर में जन्माष्टमी को लेकर तैयारी अंतिम चरण में, गढ़वा जिले से सटे चार राज्यों के श्रद्धालुओं के आस्था जुड़ी है इस मंदिर से, 32 मन यानी 1280 किलो की शुद्ध सोने की अद्भुत प्रतिमा है भगवान श्रीकृष्ण की, मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया, सुरक्षा के है व्यापाक इंतजाम, अहले सुबह से ही मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखण्ड के लोगो की असीम आस्था जुड़ी है इस मंदिर से। इन राज्यों के सीमावर्ती इलाका गढ़वा जिले के श्रीबंशीधर अनुमंडल में स्थापित है भगवान श्रीकृष्ण राधा रानी की सोने की अद्भुत अलौकिक प्रतिमा। आज जन्माष्टमी को लेकर इसे भभ्य तरीके से फूलो से सजाया सवाँरा जा रहा है जिसकी तैयारी अंतिम चरण में है अहले सुबह से ही श्रीबंशीधर नगर के लोग जन्माष्टमी को लेकर विशेष तैयारी करते है लोग बड़ी संख्या में मंदिर पहुंच कर भगवान श्रीकृष्ण राधारानी की दर्शन कर अपनी दिनचर्या की शुरुआत करते है। आज के दिन बड़ी संख्या में दुसरो राज्यों के लोग कान्हा के दर्शन के लिए आते है इसे लेकर पुलिस की भी चक चौबंध व्यवस्था रहती है। स्थानीय लोगो ने कहा की आज हमारे कन्हा का जन्मदिन यानी जन्माष्टमी है इसदिन का लोग बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार करते है आज पुरे श्रीबंशीधर नगर में भक्ति की धारा बह रही है मथुरा वृन्दावन के बाद इसकी ज्यादा महता है।0
0
Report
गोंडा के राधा कृष्ण मंदिर में गुफा-पहाड़ सजावट, जन्माष्टमी मंच रात 2 बजे तक
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- जहां एक तरफ आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर के पूरे देश के सभी मंदिरों में सुबह से ही पूजा पाठ शुरू हो चुकी है तैयारी जो बची हुई थी उसे पूरी की जा रही है। तो वहीं दूसरी तरफ गोंडा जिले के मालवीय नगर स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में बीते 1 सितंबर से ही बच्चों और मंदिर प्रशासन के लोगों द्वारा एक अद्भुत गुफा और पहाड़ बनाने का काम किया जा रहा था। जो आज चौथे दिन शुक्रवार सुबह 9:30 बजे के करीब पूरी तरीके से बनाकर के तैयार हो चुका है। इस गुफा और पहाड़ के अंदर राधा रानी,भगवान कृष्ण और अन्य देवी देवताएं विराजमान है जिनकी मूर्तियों को भी भव्य तरीके से सजाया गया है। अलग-अलग तरीके से चावल को अलग-अलग कलर से रंग करके उसकी रंगोली बनाई गई है साथ ही साथ आर्टिफिशियल फूल लगाए गए हैं। तीन रंग का तिरंगा बनाकर के उसके आगे राधे राधे लिखा गया है जिसे देखने के लिए काफी संख्या में लोग यहां पर पहुंच रहे हैं। आज यहां पर हजारों लोग श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में शामिल होंगे और भव्य तरीके से आज रात्रि 2:00 बजे तक यहां पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम लोगों द्वारा मनाया जाएगा। इस गुफा और पहाड़ को बनाने के लिए किसी भी मजदूर और कारीगर को यहां पर नहीं बुलाया गया है। बल्कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी इन लोगों ने कुछ अलग तरीके से गुफा और पहाड़ बनाने का काम किया है जो लगातार आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।0
0
Report
सीआईडी को सौंपे जाने के बाद बक्सर स्कूल दुष्कर्म मामले में जांच तेज
Buxar, Bihar:बक्सर के डुमरांव स्थित नथुनी अहीर डेरा मध्य विद्यालय में छात्राओं के साथ दुष्कर्म के मामले में बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच सीआईडी को सौंप दी गई है। वहीं, गिरफ्तार हेडमास्टर से पुलिस की पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान गिरफ्तार हेडमास्टर ने बताया कि दोनों आरोपी शिक्षकों ने तीन छात्राओं के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने इन तीनों छात्राओं की पहचान कर ली है। अब पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और पीड़ित छात्राओं से जुड़े साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। बक्सर के एसपी शुभम आर्य ने बताया कि गिरफ्तार हेडमास्टर ने पुलिस पूछताछ में तीन छात्राओं के साथ दुष्कर्म किए जाने की बात स्वीकार की है। एसपी ने कहा कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच सीआईडी को सौंपे जाने के बाद अब जांच का दायरा और बढ़ गया है। पुलिस और जांच एजेंसियां आरोपों से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
पचंबा थाने में छेड़खानी के आरोप पर दो पक्ष भिड़े, पुलिस बल प्रयोग किया
Giridih, Jharkhand:एभीबी : पचंबा थाना क्षेत्र में छेड़खानी की घटना को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने तक पहुंच गया और थाने परिसर में ही दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए. स्थिति को बेकाबू होते देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर दोनों पक्षों को खदेड़ना पड़ा. बताया जा रहा है कि पचंबा में छेड़खानी की घटना के बाद एक पक्ष ने थाने में शिकायत की. इसी दौरान दूसरा पक्ष भी थाने पहुंच गया और दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी और धक्का-मुक्की शुरू हो गई. मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा नेताओं ने भी थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग को लेकर आवाज उठाई और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की. थाने में हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों को थाने से खदेड़ा. पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए मामले में जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है.0
0
Report
खानाकुल में बाढ़ जैसी स्थिति, पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में पानी भरा
Noida, Uttar Pradesh:Hooghly, West Bengal: Flood-like conditions persist in Khanakul. Local life has been disrupted as several low-lying areas remain submerged.0
0
Report
द्वारका जन्माष्टमी महोत्सव 2026 में कृष्णभक्ति को डिजिटल मंच पर नया रूप मिला
New Delhi, Delhi:स्टोरी :-- दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान (डीजेजेएस) द्वारा आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव 2026 में द्वारका कृष्णमय नजर आई। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, पश्चिमी दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत और पूर्व WWE चैंपियन द ग्रेट खली सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। महोत्सव में आध्यात्मिक प्रस्तुतियों के साथ आधुनिक तकनीक का भी अनूठा संगम देखने को मिला। डिजिटल कल्चरल एआई जोन में लोगों ने भगवान कृष्ण के साथ इंटरैक्टिव सेल्फी ली और जेस्चर तकनीक के जरिए गोवर्धन पर्वत उठाने तथा आधुनिक बुराइयों की मटकी फोड़ने का अनुभव किया। कार्यक्रम का समापन श्रीकृष्ण आरती और ‘आया आया है कान्हा रंग लगाने’ लोकनृत्य प्रस्तुति के साथ हुआ। डीजेजेएस की प्रवक्ता साध्वी तपेश्वरी भारती ने कहा कि महोत्सव के जरिए श्रीकृष्ण के संदेश को व्यक्तिगत परिवर्तन, सामाजिक उत्थान और राष्ट्रीय चेतना से जोड़ने का प्रयास किया गया।0
0
Report
Advertisement
समस्तीपुर के तेलनी गांव में 318 किलो गांजा बरामद, तीन महिलाएं गिरफ्तार
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर बिथान के तेलनी गांव में गांजा कारोबार का खुलासा,एक घर से 3 करोड़ रुपये का 318 किलो गांजा बरामद, तीन महिलाएं गिरफ्तार । समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में नारकोटिक्स विभाग और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने गांजा के अवैध कारोबार का खुलासा किया है। गुरुवार शाम टीम ने रामबली महतो के घर पर छापेमारी कर 318 किलो गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घर से तीन महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली。 इंस्पेक्टर मनोज कुमार के अनुसार, नारकोटिक्स विभाग की टीम को तेलनी गांव में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर बिहार राज्य नारकोटिक्स विभाग की टीम ने स्थानीय बिथान पुलिस के सहयोग से गुरुवार शाम रामबली महतो के घर पर छापेमारी की। टीम ने घर के विभिन्न हिस्सों और आसपास के संभावित ठिकानों की सघन तलाशी ली। करीब तीन घंटे तक चली कार्रवाई के बाद टीम को भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। हालांकि इस दौरान भनक लगते ही घर के पुरुष सदस्य पुलिस के आने से पूर्व ही फरार हो गए। छापेमारी के दौरान पुलिस बल के पहुंचते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुटने लगी। हालांकि, पुलिस ने लोगों को कार्रवाई स्थल से दूर रखा और अधिकारियों की मौजूदगी में तलाशी की प्रक्रिया पूरी की। बरामद गांजे को मौके पर ही जब्त कर लिया गया।कार्रवाई के दौरान राज्य नारकोटिन्स विभाग के अधिकारी, रोसड़ा सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार, बिथान बीडीओ बबलू कुमार, बिथान सीओ रूबी कुमारी और थानाध्यक्ष राज किशोर राय सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। अधिकारियों की निगरानी में पूरी कार्रवाई की गई。 सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि तेलनी गांव में छापेमारी के दौरान 318 किलो गांजा बरामद किया गया है। मामले में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में गांजा कहां से लाया गया था और इसके अवैध कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल हैं。 पुलिस गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ कर गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों को आशंका है कि इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी भूमिका सामने आ सकती है। मामले में आगे और कार्रवाई होने की संभावना है。 नारकोटिक्स विभाग और स्थानीय पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। छापेमारी के बाद गांव में गांजा कारोबार को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं。0
0
Report
76 साल बाद भी खोंगिया नदी पर पुल नहीं; ग्रामीणों की आवाज़ बुलंद
Hazaribagh, Jharkhand:देश जहां आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है, परंतु विष्णुगढ़ प्रखंड के सूदुरवर्ती इलाकों में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है. विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत करगालों के पिपरातिलहा के ग्रामीण इन दिनों नारकीय जीवन जीने को मजबूर है, यहां के स्थानीय ग्रामीण खोंगिया नदी में डूबकर जाने को मजबूर है, डेढ़ सौ से अधिक घनी आबादी के बीच यह टोला है. खोंगिया नदी से पार होकर पिपरातिलहा टोला के अलावे जारवाटाड, महुआटाड, कोंडरागड्ढा के ग्रामीणों को आना जाना पड़ता है. विकास की खोल पोल खोल — 76 वर्ष बीत गए पर इस नदी पर कोई पुल अभी तक नहीं बनाया गया है. यह मामला तब उजागर हुआ जब एक व्यक्ति अपने कंधों में अपने बच्चों को लेकर नदी पार कर रहा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में यह भी बताया गया है कि यहां के स्थानीय कई विधायक और सांसद हुए लेकिन इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया है. ग्रामीणों का कहना है कि यहां के तत्कालीन मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो को लिखित आवेदन दिया गया, इसके पहले कई बार पूर्व मांडू विधायक को लिखित आवेदन दिया गया है. इसके बावजूद भी अभी तक पुल या पुलिया नहीं बनाया गया है. बरसात में हालत और भी बिगड़ जाती है. यहां के ग्रामीणों को बरसात में बदतर जीवन जीने को मजबूर तो है ही, कंधे तक पानी में डूबकर उस पार जाना खतरे से कम नहीं है. सबसे ज्यादा परेशानी उन गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने में होती है; इसके अलावे उन छोटे-छोटे बच्चों को होती है जब पढ़ाई करने उसे नदी में अपने परिजन के कंधे में सवार होकर विद्यालय जाना पड़ता है. इस खोंगिया नदी पर पुल बन जाने से बगल से गुजरे पिच रोड का संपर्क जुड़ जाएगा जिससे ग्रामीणों को एक तरफ सारूकुंदर, फाराचांच, मडमों, गाल्होवार, पैक तो दूसरे तरफ बनासो विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय जुड़ जाएगा, जिससे हमारे गांव के लोगों को आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी और हमारी जरूरतों की भी पूर्ति हो सकेगी.0
0
Report
परिवारिक कलह में युवक ने नहर में कूद कर 18 घंटे बाद शव पाया गया
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - परिवारिक कलह के चलते नहर में कूदे युवक का 18 घंटे बाद मिला शव, घटनास्थल से 2 किलोमीटर दूर नाले में मिला युवक का शव, युवक ने नाले में कूदने पहले पुल पर अपनी मोबाइल फोन व चप्पल उतारकर था कूदा, सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोर व एसडीआरएफ टीम के साथ देर शाम तक शव को नाले में था खोजा, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा और विधिक कार्यवाही में जुटी वहीं आज सुबह जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के गूंगेमऊ के पास नहर में मिला युवक का शव,0
0
Report
Advertisement
पुनपुन नदी के उफान से अरवल में बाढ़, बंशी थाना परिसर पानी में डूबा
Makhdun pur Kabir, Bihar:पुनपुन नदी के जलस्तर के बढ़ने से अरवल में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। बंशी सूर्यपुर, कुर्था और करपी प्रखंड के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं और सैकड़ों गांवों में पानी फैलने से सड़कें व संपर्क मार्ग डूब गए हैं। शादीपुर गांव में करीब एक सप्ताह से पानी जमा है। ग्रामीणों का आरोप है कि वातावारण बाढ़ की गम्भीर स्थिति के बावजूद राहत और बचाव कार्य तेजी नहीं दिखा रहा है। सबसे बड़ी चिंता यह है कि बंशी थाना परिसर भी घुटने भर पानी में डूबा है; पुलिसकर्मी और फरियादी इसी पानी से होकर आना-जाना कर रहे हैं। ग्रामीणों ने नाव, राहत सामग्री, पेयजल और सामुदायिक रसोई की तात्कालिक व्यवस्था कराने की मांग की है। बाढ़ की स्थिति से कई गांवों में जनजीवन प्रभावित है; खेत और संपर्क सड़कें पानी में डूब चुकी हैं, रोजमर्रा की जरूरतों का सामान लाने में कठिनाई हो रही है, भोजन और पीने के पानी की कमी है, और प्रशासन से प्रभावित इलाकों में नाव भेजने तथा सामुदायिक रसोई शुरू कराने की मांग उठी है। पत्रिका के अनुसार बंशी थाना क्षेत्र के दर्जनों गांव प्रभावित हैं और थाना परिसर में पानी प्रवेश कर गया है; इससे आने-जाने में लोगों को कठिनाई हो रही है。0
0
Report
योगी सरकार का राहत तंत्र: बाढ़ प्रभावितों को सुरक्षित स्थान और राहत किट जारी
Noida, Uttar Pradesh:बाढ़ प्रभावितों की मदद में योगी सरकार का राहत तंत्र मुस्तैद, 17,544 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गुरुवार को भी 26 बाढ़ प्रभावित जिलों में पहुंचाई गई मदद, प्रशासन की सक्रियता से कोई जन व पशुहानि नहीं 1,697 नाव-मोटरबोट और 1,068 मेडिकल टीमें सक्रिय, शरणालयों में 4,847 लोगों को आश्रय प्रभावितों तक पहुंच रही हरसंभव मदद, 72 हजार से ज्यादा राहत किट और 3.67 लाख से अधिक लंच पैकेट वितरित राहत से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक व्यापक इंतजाम, अब तक 5.52 लाख से अधिक क्लोरीन टैबलेट का वितरण लखनऊ, 4 सितंबर। उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राहत एवं बचाव अभियान लगातार युद्धस्तर पर जारी है। उत्तर प्रदेश बाढ़ राहत आयुक्त कार्यालय के मुताबिक गुरुवार को प्रदेश के 26 जिलों में बाढ़ का असर रहा। करीब 3.53 लाख आबादी प्रभावित होने के बावजूद राहत एवं बचाव तंत्र की सक्रियता से अब तक कोई जन या पशु हानि नहीं दर्ज की गई है।प्रभावितों को 72,897 बाढ़ राहत किट और 3.67 लाख से अधिक लंच पैकेट वितरित किए जा चुके हैं। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के साथ भोजन, राहत सामग्री और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अब तक 17,544 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। अभी 4,847 लोग बाढ़ शरणालयों में रह रहे हैं। प्रदेश में कुल 1,312 बाढ़ शरणालय स्थापित किए गए हैं। 1 हजार से ज्यादा मेडिकल टीमें सक्रिय राहत और बचाव अभियान को प्रभावी बनाने के लिए 1,634 बाढ़ चौकियां, 1,697 नाव-मोटरबोट और 1,068 मेडिकल टीमें सक्रिय हैं। इससे प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी के साथ जरूरतमंद लोगों तक तत्काल मदद पहुंचाई जा रही है। राहत सामग्री वितरण में भी तेजी योगी सरकार के राहत अभियान में प्रभावित परिवारों तक भोजन और जरूरी सामग्री पहुंचाने पर विशेष जोर है। अब तक 72,897 बाढ़ राहत खाद्यान्न पैकेट और 3,67,551 लंच पैकेट वितरित किए जा चुके हैं। इसके अलावा पशुओं के लिए 5 हजार क्विंटल से अधिक भूसा वितरित किया जा चुका है। स्वास्थ्य सुरक्षा के तहत 5.52 लाख से अधिक क्लोरीन टैबलेट और 1.87 लाख से अधिक ओआरएस पैकेट भी वितरित किए जा चुके हैं। बाढ़ से 45 हजार से अधिक पशु प्रभावित हैं, लेकिन अभी तक किसी पशु की मृत्यु नहीं हुई है। इसी तरह जनहानि की भी कोई सूचना नहीं मिली है। बॉक्स प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जिले अमरोहा, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, चंदौली, फर्रुखाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हरदोई, कासगंज, कानपुर, लखीमपुर खीरी, मिर्जापुर, मुरादाबाद, पीलीभीत, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, संत कबीर नगर, शाहजहांपुर, उन्नाव और वाराणसी।0
0
Report
अयोध्या में जन्माष्टमी: महंत दिनेन्द्र दास महाराज बोले, राम लला सब कुछ ठीक रखेंगे
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, UP | श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य, महंत दिनेन्द्र दास महाराज कहते हैं, "आज आधी रात को अयोध्या में जन्माष्टमी मनाई जाएगी... राम लला सब कुछ ठीक रखेंगे। हम यह पक्का करेंगे कि हम सफल हों।"0
0
Report
Advertisement
