Mirzapur - दहेज प्रताड़ना के आरोप में विवाहिता ने उठाया आत्महत्या का कदम!
Halia, Uttar Pradesh:हलिया थाना क्षेत्र के कुशियरा गांव निवासी कमलेश साकेत की 25 वर्षीया पत्नी सुनिता साकेत ने बीते गुरुवार की देर शाम को कच्चे मकान की बडे़र में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तब तक मृतका के परिजनों द्वारा शव को नीचे उतरा जा चुका था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए विधिक कार्रवाई करने के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही जांच पड़ताल में जुट गई. मृत विवाहिता की मां के द्वारा दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए 6 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर दहेज प्रताड़ना डीपी एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मृतका के पति कमलेश,सास नाम अज्ञात, देवर विमलेश,देवरानी नाम अज्ञात तथा मौसा बदन व मौसी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
