icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
231304
Gaurav Kumar SrivastavaGaurav Kumar SrivastavaFollow25 Mar 2026, 04:54 pm

जेई एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Danti, Uttar Pradesh:मिर्जापुर...भ्रष्टाचार निवारण संगठन मिर्जापुर मंडल टीम द्वारा बाणसागर खंड तीन में तैनात जेई को एक लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया बाणसागर खंड तीन में तैनात जेई मुसाफिर सिंह यादव ने ठेकेदार द्वारा कराए गए कार्य का बिल पास करने को लेकर एक लाख रुपए का घूस लेते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन मिर्जापुर की टीम ने बाणसागर कॉलोनी स्थित जेई के आवास से गिरफ्तार किया है भ्रष्टाचार निवारण संगठन द्वारा रिश्वत लेने वाले आरोपी जेई मुसाफिर सिंह यादव को थाना देहात कोतवाली ले जाकर पुछ ताछ किया जा रहा है रिश्वत लेने के मामले में जेई की गिरफ्तारी से हड़कंप मच गया है
0
0
Report
Pinewz
231211
Gaurav Kumar SrivastavaGaurav Kumar SrivastavaFollow2 Oct 2025, 02:32 pm

हलिया पुलिस ने साइबर ठगी पीड़ित के खाते में वापस कराए दो लाख सैंतालीस हजार

Halia, Uttar Pradesh:हलिया पुलिस ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के खाते में दो लाख सैंतालीस हजार रूपए वापस कराए हैं क्राइम पोर्टल पर प्राप्त शिकायत प्रार्थना पत्र आवेदक ऋषभ सिंह पुत्र ज्ञानेंद्र सिंह निवासी गढवा थाना हलिया तहसील लालगंज जनपद मीरजापुर के साथ बीते 14 अगस्त 2025 को दो लाख सैंतालीस हजार रुपए का आनलाइन ठगी हुआ था जिसके सम्बंध में थाना हलिया पर एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना पत्र पर थाना हलिया पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते दिनांक दो अक्टूबर 2025 को थानाध्यक्ष हलिया राजीव कुमार श्रीवास्तव ने थाना हलिया व साइबर टीम द्वारा आवेदक ऋषभ सिंह के खाते में दो लाख सैंतालीस हजार रुपए वापस करा दिया
0
0
Report
Pinewz
231211
Gaurav Kumar SrivastavaGaurav Kumar SrivastavaFollow2 Oct 2025, 02:29 pm

करंट की चपेट में आने से 55 वर्षीय अधेड़ की मौत

Halia, Uttar Pradesh:हलिया थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार निवासी 55 वर्षीय कृष्णा भोजवाल पुत्र राम सजीवन गुरुवार की दोपहर में घर की लाइट में आई खराबी को ठीक कर रहे थे की विद्युत करंट की चपेट में आकर अचेत हो गए परिजनों ने आनंन फानंन में उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर गए जहां पर मौजूद प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अवधेश कुमार ने देखते ही मृत घोषित कर दिया चिकित्सक के मृत घोषित करते ही परिजनों में कोहराम मच गया परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है परिजन अधेड़ के शव को घर लेकर चले गए इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि 55 वर्षीय एक व्यक्ति को उसके परिजनों द्वारा लाया गया था जिसको करंट लगने की बात बताई गई अस्पताल लाने से पूर्व ही अधेड़ व्यक्ति की मौत हो चुकी थी
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
231211
Gaurav Kumar SrivastavaGaurav Kumar SrivastavaFollow7 Sept 2025, 06:55 am

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला झुलसकर घायल हो हुई अचेत

Uttar Pradesh:जनपद मिर्जापुर अंतर्गत हलिया थाना क्षेत्र के बैधा गांव निवासी पन्ना लाल की 40 वर्षीया पत्नी उर्मिला अपने घर के बरामदे में सो रही थी देर रात दो बजे के करीब गरज चमक के साथ हो रही बारिश के दौरान घर के पास आकाशीय बिजली गिर पड़ी जिसकी चपेट में आने से बरामदे में सो रही उर्मिला झुलस गई परिजन आनन-फानन में महिला को एंबुलेंस से उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले गए जहां पर मौजूद चिकित्सक रविराज की देखरेख में गंभीर रूप से झुलसी महिला का उपचार किया जा रहा है इस संबंध में डा॰ रविराज ने बताया कि आकाशीय बिजली की चपेट आकर झुलसी महिला का उपचार किया जा रहा है
0
0
Report
Pinewz
231211
Gaurav Kumar SrivastavaGaurav Kumar SrivastavaFollow24 Aug 2025, 11:53 am

विधायक की गाड़ी में स्क्रैच आने पर विधायक के गनर और स्टाफ ने अधिवक्ता से लिया 15 सौ रुपए का जुर्माना

Halia, Uttar Pradesh:मझवां विधानसभा की भाजपा विधायक के लग्जरी वाहन में हल्का स्क्रैच आने पर अधिवक्ता से 15 सौ रुपए का ऑनलाइन जुर्माना लेने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में अधिवक्ता द्वारा ऑनलाइन 15 सौ रुपए जुर्माने का स्क्रीनशॉट तथा लग्जरी वाहन में आए हल्के स्क्रैच एवं अधिवक्ता द्वारा जुर्माना देने के बाद नाराजगी जताने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।अधिवक्ता प्रतीक पाण्डेय ने भाजपा की मझवां विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक की मौजूदगी में गनर और स्टाफ के द्वारा अधिवक्ता से बदसलूकी किया गया गाड़ी में स्क्रैच होने के बाद में विधायक के गनर तथा ड्राइवर के द्वारा दस हजार जुर्माना मांगा गया था नकद रूपए न होने पर अधिवक्ता का ऑनलाइन एकाउंट चेक करवा कर 15 सौ रुपए में मामला रफा दफा किया गया
0
0
Report
Advertisement
Back to top