212207
कौशांबी: आंगनबाड़ी राशन को लेकर महिलाओं का हंगामा
Manjhanpur, Uttar Pradesh:कड़ा ब्लाक के अंदावा गांव की महिलाओं का आरोप है कि उन्हें मार्च महीने से आंगनबाड़ी का राशन नहीं मिला है। राशन वितरण में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए अनूपा देवी, रंजना देवी, चंपा देवी समेत कई महिलाएं डीएम कार्यालय पहुंचीं और ज्ञापन सौंपकर जांच व कार्रवाई की मांग की।0
0
Report
212207
दारोगा का कथित धमकी भरा वीडियो वायरल, एसपी ने किया लाइन हाजिर
Manjhanpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में एक दारोगा का कथित धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वीडियो में दारोगा पर एक महिला को निर्वस्त्र करने की धमकी देने का आरोप है। मामला सामने आते ही पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। मामला चरवा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव चल रहा था। इसी विवाद की जांच के लिए डायल-112 में तैनात दारोगा मिर्जा शमी बेग मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान किसी ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में दारोगा पर एक महिला को कथित तौर पर निर्वस्त्र करने की धमकी देने का आरोप लगाया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लेते हुए दारोगा मिर्जा शमी बेग को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
212207
मंझनपुर- चुनाव का रिजल्ट देख कर विपक्षी भौचके हो जाएंगे
Manjhanpur, Uttar Pradesh:यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कौशांबी जनपद पहुंचकर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में शिरकत किया। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय सिराथू में वृक्षारोपण किया। पार्टी पदाधिकारी और विभागीय अधिकारी विशाल बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। VO- प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी पार्टियों कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशान साधते हुए कहा कि इस बार कमल इतने तेज़ी से बढ़ेगा की चुनाव का रिजल्ट देखकर विपक्षी को भौचके होना पड़ेगा। जब तक विकसित भारत– विकसित प्रदेश नही बन जाएगा, यानी 2047, 21 साल, तब तक न तो देश मे कांग्रेस आने वाली है और न उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी आने वाली है। पत्रकार ने सवाल किया कि सपा कह रही है कि सत्ता में बैठे अत्याचारी है, इस पर मजाकिया अंदाज में जवाब दिया " सपा की यही बीमारी है"0
0
Report
Advertisement
212207
मंझनपुर- ईद-ए-गदीर पर मनाया गया जश्न
Manjhanpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले के मंझनपुर स्थित कर्बला गेट पर ईद-ए-गदीर के मौके पर अकीदतमंदों ने जश्न का आयोजन किया। इस दौरान सेवइयों पर नजर दिलाई गई और मौला अली के मानने वालों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद-ए-गदीर की मुबारकबाद दी। लोगों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया। मंझनपुर के कर्बला गेट पर ईद-ए-गदीर के अवसर पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद जुटे। कार्यक्रम में मौला अली की शान में तकरीरें की गईं और उनके बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया गया। इस मौके पर मीठी सेवई पर नजर दिलाई गई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद-ए-गदीर की मुबारकबाद दी और मुंह मीठा कराया। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पैगंबर हज़रत मुहम्मद अपने अंतिम हज, हज-ए-विदा से लौटते समय गदीरे खुम नामक स्थान पर रुके थे। वहीं उन्होंने हज़रत अली का हाथ उठाकर ऐतिहासिक घोषणा की थी, जिसे ईद-ए-गदीर के रूप में याद किया जाता है। अकीदतमंदों ने इस दिन को आपसी भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत का संदेश देने वाला पर्व बताया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने मुल्क में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ भी की। ईद-ए-गदीर के मौके पर मंझनपुर में आयोजित इस जश्न में लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।0
0
Report
212207
Manjhnpur-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, मची लूट
Manjhanpur, Uttar Pradesh:SLUG- बकरियों से भरा ट्रक पलटा, मची लूट कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र स्थित टेढ़ी मोड़ एनएच-19 पर बकरियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर बकरियों की लूट मच गई। लोग घायल और मरी बकरियों को उठाकर ले जाने लगे। वायरल वीडियो में कुछ लोग बकरियों को क्रूरता से घसीटते नजर आ रहे हैं। हादसे में ट्रक में सवार लोग भी घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
