Back
गोंडा मामला: 11 वर्ष छोटे भांजे के साथ प्रेम में भागी मनीषा, बेटी-लड़के छोड़कर गई
AKAtul Kumar Yadav
Feb 03, 2026 10:48:24
Gonda, Uttar Pradesh
एंकर- कहते हैं कि प्यार अंधा होता है और प्यार में पड़कर के लोग रिश्ते नहीं देखे बल्कि उन रिश्तों को कलंकित कर देते हैं कुछ इसी तरीके से गोंडा से एक मामला निकलकर सामने आया है। जहां गोंडा जिले में इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत परना बगुलहा पंचायत मजरा परना गांव की रहने वाली 30 वर्षीय मामी मनीषा अपने 19 वर्षीय भांजे विनीत दीक्षित यानी की 11 वर्ष छोटे भांजे के साथ चली गई है। बीते 4 महीने से मनीषा का अपने भांजे विनीत दीक्षित के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था 2 माह पहले जब विनीत के परिवार वाले जान पाए तो मनीषा के घर पहुंच कर के गाली गलौज किया था और इसी बात से नाराज होकर के मनीषा ने घर में फांसी लगाने का भी प्रयास किया था। किसी तरीके से मामले को शांत कराया गया लेकिन फिर भी दोनों के बीच प्रेम प्रसंग नहीं खत्म हुआ। रविवार बीती रात भांजा प्रेमी विनीत दीक्षित मामी मनीषा के घर पहुंचा और रात भर मनीषा के साथ ही कमरे में रात बिताई। सुबह जब मनीषा की सास यानी कि पति दद्दन तिवारी की माता बुनिया देवी ने कमरे में जाकर देखा तो यह विनीत दीक्षित कमरे में आलमारी के पास छुप गया लेकिन उसका पैर दिख रहा था। हल्ला गुहार मचाने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए लोगों ने दोनों काफी समझाया बुझाया लेकिन दोनों अलग रहने को राजी नहीं हुई। इसके बाद पति दद्दन तिवारी घर पहुंचे और दोनों को समझने का प्रयास किया लेकिन फिर भी दोनों नहीं मानी इसके बाद पति दद्दन तिवारी दोनों को लेकर के इटियाथोक थाने पहुंचे। जहाँ दद्दन तिवारी की पत्नी मनीषा ने अपने प्रेमी यानी की 11 वर्ष छोटे भांजे विनय दीक्षित के साथ जाने की बात कही और लिखित रूप में एक पत्र देकर के अपने पति और अपने दोनों बच्चों से रिश्ता तोड़ने की बात कही इसके बाद रोडवेज बस पर बैठकर के वह अपने प्रेमी के साथ चली गई।
वीओ- पत्र में मनीषा ने लिखा है कि "मैं मनीषा तवारी, पतित ददन तिवारी, गाँव परना, जिला गोडा कि थाना इदियादीक में रहने वाली है। मेरी शादी 2016-2017 में दहन तिवारी से हुई थी और गेरे दो लड़के भी हैं। बड़े बेटे कि उम्र 9 साल जिसका नाम वरुण तिवारी है तथा छोटे बेटे कि उम्र 4 साल जिसका नाम लविश तिवारी है। मैं मनीषा तिवारि, विनीत दिनित उर्फ वरुण दिक्षित से प्रेम करती हैं। तथा उसके साथ हमेशा के लिए रहना चाहती है हम दोनो पति, पन्ति बनकर एक दूसरे के साथ रहना चाहते है। मेरे पति ददन तिवारी से अब मेरा कोई रिश्ता नहीं है। ना हि दोनो बच्चों से कोई रिश्ता नहीं है। मैं अपनी मर्जी से विनीत दिवित उर्फ वरुण दीक्षित के साथ जा रही है और ददन तिवारी कि किसी भी जमीन, जायरात से मेरा कोई जेना देना नहीं है।" दरअसल आपको बता दें कि परना बगुलहा पंचायत मजरा परना गांव के रहने वाले 40 वर्षीय दद्दन तिवारी वर्ष 2015 में चंडीगढ़ किसी काम के सिलसिले में गए हुए थे वहां पर उन्होंने एक रूम लिया और वहीं पर वह रह रहे थे। किसी रहने के दौरान चंडीगढ़ की ही रहने वाली मनीषा से उनकी जान पहचान हुई और दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे फिर दोनों ने 2016-2017 में गोंडा पहुंचकर के कोर्ट मैरिज शादी की और फिर दोनों एक दूसरे के साथ रह रहे थे। मनीषा के दो बेटे भी हैं बड़े बेटे का नाम वरुण तिवारी है जिसकी उम्र 9 वर्ष है जबकि छोटे बेटे लविश तिवारी की उम्र 4 वर्ष है। 4 महीने से गांव के ही उसके रिश्ते में भांजा लगने वाले विनीत दीक्षित से प्रेम हो गया दोनों कई दिनों से एक दूसरे से चोरी छुपकर मिलते थे। 2 माह पहले मनीषा अपने प्रेमी विनीत दीक्षित के साथ जाने के लिए अपने घर के अंदर फांसी भी लग चुकी है। आखिरी में वह लोग नहीं माने तो विनीत मनीषा को लेकर अपने साथ चला गया और दोंनो बच्चे मेरे पास छोड़ गए। बताया जाता है कि विनीत शादी तय थी लेकिन वह मनीषा के प्रेम प्रसंग में फंसकर शादी करने से इनकार कर दिया था।
बाइट- दद्दन तिवारी- पीड़ित पति。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRakesh Kumar
FollowFeb 16, 2026 19:00:470
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 16, 2026 19:00:210
Report
0
Report
AMAnurag Mishra
FollowFeb 16, 2026 18:45:410
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowFeb 16, 2026 18:45:320
Report
APAshwini Pandey
FollowFeb 16, 2026 18:45:190
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 16, 2026 18:45:100
Report
0
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 16, 2026 18:16:250
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowFeb 16, 2026 18:16:120
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 16, 2026 18:16:000
Report
RKRaushan Kumar
FollowFeb 16, 2026 18:15:510
Report
RKRaushan Kumar
FollowFeb 16, 2026 18:15:400
Report
SMSubhasis Mandal
FollowFeb 16, 2026 18:15:180
Report
0
Report