243201मौलाना अब्दुल्ला सलीम के बयान पर गौ रक्षा हिन्दू दल ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। गौ रक्षा हिन्दू दल के पदाधिकारियों ने मौलाना अब्दुल्ला सलीम द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के संबंध में कथित रूप से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में उपजिलाधिकारी बहेड़ी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।
गौ रक्षा हिन्दू दल के तहसील अध्यक्ष मनोज गंगवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक मंच से इस प्रकार की भाषा का प्रयोग करना न केवल सामाजिक मर्यादा के खिलाफ है बल्कि इससे लोगों की भावनाएं भी आहत होती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान समाज में तनाव का माहौल पैदा कर सकते हैं।
ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई कि मामले को संज्ञान लेते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की भड़काऊ और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का दुस्साहस न कर सके। इसी दौरान जिला अध्यक्ष देवेंद्र भास्कर, युवा जिला अध्यक्ष रजत पंडित, तहसील अध्यक्ष मनोज गंगवार, तहसील मंत्री राहुल, भूपराम, जिला संयोजक संदीप मिश्रा, जिला संयोजक राघव बजाज, धर्मवीर गंगवार, अमित सक्सेना, राहुल गुप्ता, मयंक गंगवार, अर्जुन सिंह,सनी,अनिल अभिजीत सिंह डिल्लीधर ममतेश शर्मा विशाल केशव आकाश आदि गौ रक्षक मौजूद रहे
0
243201किसानों का गुस्सा बढ़ा, भाकियू टिकैत ने दी आंदोलन की चेतावनी
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। तराई क्षेत्र में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक बैठक मंगलवार को गन्ना समिति परिसर में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, जिला और तहसील स्तर के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।
बैठक में किसानों के बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा प्रमुख रूप से उठाया गया। वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से किसानों का भुगतान लंबित है, जिससे किसानों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही किसानों का बकाया भुगतान नहीं कराया गया तो संगठन आंदोलन करने को मजबूर होगा।
पदाधिकारियों ने किसानों और कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जरूरत पड़ने पर आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
इस दौरान प्रदेश सचिव दानिश बाबा, प्रदेश मीडिया प्रभारी चौधरी अजीत सिंह, मंडल सचिव सार्थक संधू, जिला उपाध्यक्ष चौधरी अमरपाल सिंह, जिला संगठन मंत्री विजयपाल सिंह, आमिर बाबा, मोहम्मद आरिफ, समीर अहमद, मोहम्मद शाहनवाज, मोहम्मद कमर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल मौर्य, समीर, सूरज पाल सिंह, गेंदनलाल गंगवार, सुरेंद्र कश्यप, प्रमोद मौर्य सहित कई किसान मौजूद रहे।
0