कुशीनगर में फिर लागू हुआ “नो हेल्मेट, नो पेट्रोल”
कुशीनगर। सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन एक बार फिर सख्त नजर आ रहा है। जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देश पर जनपद भर के पेट्रोल पंपों पर “नो हेल्मेट, नो पेट्रोल” अभियान को दोबारा प्रभावी रूप से लागू कर दिया गया है। अब बिना हेल्मेट दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा।
अभियान के तहत प्रशासन ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया है कि वे नियम का कड़ाई से पालन कराएं। नियम तोड़ने पर संबंधित पंप संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जिला प्रशासन का मानना है कि हेल्मेट न पहनने के कारण सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसे रोकने के लिए यह कदम जरूरी है।
जिलाधिकारी ने साफ कहा कि यह अभियान किसी को परेशान करने के लिए नहीं, बल्कि लोगों की जान बचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने यातायात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर अभियान की निगरानी करने के निर्देश भी दिए हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|