Back
पनकी में पति ने पत्नी की हत्या, आरोपी फरार
PPPraveen Pandey
Feb 03, 2026 11:47:21
Kanpur, Uttar Pradesh
कानपुर
पनकी थानाक्षेत्र में एक पति ने पत्नी की हत्या कर दी घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। दोनों ने तीन महीने पहले लव मैरिज की थी। सोमवार देर रात काफी देर तक कमरा न खुलने पर पड़ोसियों ने मृतिका के परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही मृतिका के भाई फ्लैट पर पहुंचे तो विवाहिता का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। परिजनों के पहुंचने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी डीसीपी वेस्ट, एडीसीपी व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुटी है। मृतका के पहले पति से दो बेटे हैं, एक साल पहले पति ने छोड़ दिया था। घटना के समय मृतका का बड़ा बेटा अपने ननिहाल गया था, जबकि डेढ़ साल का छोटा बेटा घर पर था। पड़ोसियों ने बताया कि दंपत्ति के बीच आज सुबह से विवाद हो रहा था, जिसमें मारपीट की आवाजें भी आ रही थीं। पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी है.
पनकी कांशीराम कालोनी निवासी 26 साल की दीपिका सैनी ने बर्रा आठ की रहने वाली खालिद से 2018 में शादी की थी. उनके दो बेटे अनिरूद्ध और रूद्र हैं. जनवरी 2025 में खालिद ने दीपिका को छोड़ दिया. इसके बाद दीपिका दादा नगर स्थित एक फैक्ट्री में काम करने लगी जहाँ ड्राइवर शोएब उर्फ सौरभ दुबे भी काम करता था. दोनों की फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी और अक्टूबर 2025 में दीपिका ने शोएब से लव मैरिज कर ली, जिस पर परिजनों ने उनसे सारे रिश्ते खत्म कर लिया. शादी의 बाद दोनों रतनपुर रामगंगा एंक्लेव के बी 54/9 फ्लैट में रहने लगे थे. मृतिका के परिजनों ने बताया कि सोमवार सुबह भांजा अनिरूद्ध उनके घर आ गया था. जिसके बाद दोनों के बीच आपस में कहासुनी और मारपीट हुई. शाम को छोटे भाई आयुष ने दीपिका को कई बार कॉल की, लेकिन दीपिका ने फोन नहीं उठाया. कुछ देर बाद पड़ोस में रहने वाली महिला ने दीपिका के परिजनों को फोन कर कहा कि काफी समय से उसका दरवाजा नहीं खुला है, जिस पर आयुष मौके पर पहुंचा तो शोएब कमरे के बाहर खड़ा मिला. शोएब ने बताया कि बेटे रूद्र ने अंदर से कमरा बंद कर लिया है, परिजन दरवाजा तोड़ कमरे में दाखिल हुए तो दीपिका का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था और गले में चोट के निशान थे. इसके बाद शोएब मौके से फरार हो गया. परिजनों ने घटना की जानकारी पनकी पुलिस को दी. मौके पर डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी, एडीसीपी वेस्ट कपिल देव सिंह समेत पनकी पुलिस पहुंची. फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन किए. फिलहाल घटना के 24 घण्टे बीत जाने के बाद पुलिस के हाथ खाली हैं. पुलिस की टीम आरोपी को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 03, 2026 13:08:580
Report
घने कोहरे में उन्नाव के लखनऊ–आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बस-ट्रक टक्कर में 6 यात्री घायल, 12 जान
0
Report
ATArun Tripathi
FollowFeb 03, 2026 13:08:250
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 03, 2026 13:08:100
Report
GSGAURAV SRIVASTAVA
FollowFeb 03, 2026 13:07:580
Report
लखनऊ यूपी में मौसम की अगर बात करें तो नॉर्थ वेस्ट यूपी में एक साइकोलॉजी सर्कुलेशन है पंजाब के ऊपर वे
0
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 03, 2026 13:07:340
Report
RGRupesh Gupta
FollowFeb 03, 2026 13:07:060
Report
PKPankaj Kumar
FollowFeb 03, 2026 13:06:530
Report
0
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowFeb 03, 2026 13:06:320
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowFeb 03, 2026 13:06:210
Report