Back
हनुमान मंदिर में मधुमक्खी हमला, 8-10 घायल
ASABDUL SATTAR
Feb 03, 2026 11:50:14
Jalalpura, Uttar Pradesh
एंकर- झांसी एरच थाना क्षेत्र के ग्राम करगुवां खुर्द स्थित हनुमान मंदिर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मंदिर में पूजा करने गए एक ग्रामीण पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। देखते ही देखते मधुमक्खियों के हमले में गांव के लगभग 8 से 10 लोग घायल हो गए। वहीं मधुमक्खियों के हमले से रामदास यादव को अधिक डंक लगने से उनकी हालत बिगड़ गई। घटना के बाद परिजन ग्रामीणों की मदद से घायल हुए रामदास को इलाज के लिए गुरसरांय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार चल रहा है।
झांसी के ग्राम करगुवा खुर्द निवासी रामदास यादव आज सुबह हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। इसी दौरान मंदिर परिसर में लगे मधुमक्खियों के छत्ते से झुंड निकलकर रामदास पर टूट पड़ा। उन्हें बचाने आये ग्रामीणों पर भी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिससे कई लोग घायल हो गए। मधुमक्खियों के अचानक हमले से मंदिर परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग और धुएं के सहारे मधुमक्खियों को भगाया। इस हमले में रामदास यादव को अधिक डंक लगने के कारण उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन घायल रामदास को तत्काल गुरसरांय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने उनकी छुट्टी कर दी है। फिलहाल घायल रामदास की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NJNEENA JAIN
FollowFeb 16, 2026 08:50:430
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowFeb 16, 2026 08:50:320
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowFeb 16, 2026 08:49:100
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 16, 2026 08:48:530
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 16, 2026 08:46:080
Report
Sarai Shahid Khan, Uttar Pradesh:खागा। जनसत्ता पार्टी के बैठक में जिलाध्यक्ष रणवेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने विनय शुक्ला को किसान मोर्चा जिम्मेदारी दी। कहा कि प्रमुखता से जिले में संगठन को मजबूत बनाए। अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जुड़कर राजा भैया के हाथों को मजबूत करे। इस मौके पर उत्तम शुक्ल,तोमर जी,राहुल,अशोक शुक्ल मौजूद रहे ।
0
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowFeb 16, 2026 08:45:420
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 16, 2026 08:45:260
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 16, 2026 08:45:090
Report
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन यूपी
जालौन के उरई में पुलवामा अटैक में हुए शहीदों की याद में निकाला केंडिल मार्च,
0
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 16, 2026 08:36:530
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowFeb 16, 2026 08:36:170
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 16, 2026 08:36:030
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 16, 2026 08:35:220
Report
DSDM Seshagiri
FollowFeb 16, 2026 08:33:530
Report