बार एसोसिएशन चुनाव में सियासी सरगर्मी तेज, चार अहम पदों पर कड़ा मुकाबला
बहेड़ी बार एसोसिएशन के चुनाव कल 4 फरवरी 2026 को संपन्न होंगे। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार चार प्रमुख पदों के लिए कुल आठ प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला 246 अधिवक्ता अपने मताधिकार से करेंगे। चुनाव अधिकारी सुनील कुमार रस्तोगी के निर्देशन में मतदान प्रक्रिया सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी। मतदान समाप्त होते ही दोपहर 3 बजे के बाद मतगणना शुरू कर दी जाएगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है। अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट रामेंद्र सिंह राठी और एडवोकेट साबिर रजा के बीच सीधा व रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। महासचिव पद पर एडवोकेट केसर कुमार पटेल और एडवोकेट दीपचंद पांडेय आमने-सामने हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट रविंद्र कुमार गंगवार और एडवोकेट महेश कुमार सागर के बीच मुकाबला तय माना जा रहा है।वहीं उपाध्यक्ष पद पर एडवोकेट लईक अहमद और एडवोकेट सत्यपाल के बीच कड़ी टक्कर है। चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव परिणाम को लेकर अधिवक्ताओं के बीच चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। इस अवसर पर मौजूद प्रमुख अधिवक्ता वर्तमान अध्यक्ष ठाकुर एडवोकेट, महासचिव मनोज कुमार एडवोकेट, कोषाध्यक्ष विजय कुमार मौर्य एडवोकेट, रामस्वरूप गंगवार, सूरजपाल गंगवार, सत्यपाल गौतम, मानसिंह गौतम, मनोहर लाल गौतम,कुंदन लाल गंगवार, अरविंद कश्यप, रविंद्र कश्यप, धर्मपाल सागर, रामपाल सागर,अरविंद मलिक, बलदेव सिंह संधू, सरदार ग्रेवाल, शिव कुमार सुशील कुमार,महेंद्र पाल गौतम, वीरेन्द्र कुमार सक्सेना, तफसीर अहमद, मोहम्मद यूसुफ,नसीम अहमद, राजेंद्र मौर्य, महेंद्र पाल उपाध्याय, रण सिंह,मनोज जौहरी, विजेंद्र सिंह, सोनू सिंह, विजय वीर मौर्य,अनिल कुमार, एल.बी. दिवाकर, अफसार अहमद सैफी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|