Back
गोंडा में 28 वर्षीय नजराखातून की संदिग्ध मौत, प्रताड़ना के आरोप
AKAtul Kumar Yadav
Feb 24, 2026 16:31:57
Gonda, Uttar Pradesh
एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कटहा घाट गजनी आरा मशीन के पास रहने वाली 28 वर्षीय नजराखातून की उसके ससुराल में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मौत होने से पहले का एक 30 सेकंड का वीडियो भी सामने आया है जो आज हुई इस घटना से लगभग 4 महीना पहले का बताया जा रहा है। जो उसने अपने पिता अल्ताफ हुसैन निवासी चकेला जिला जालौन को पति द्वारा प्रताड़ित किए जाने की बात का करके रिकॉर्ड कर भेजा था उसके बाद से ही पति शहारुख उर्फ रियाज लगातार प्रताड़ित कर रहा था। 30 सेकंड के वीडियो में मृतक का नजराखातून अपने पिता से गुहार लगाते हुए कह रही है कि "पापा आ के ले जाओ नहीं तो शाहरुख मार डालेगा। फोन तोड़ दिया है और बहुत ज़्यादा परेशान करके रखा है। प्लीज़ पापा आ के ले जाओ अगर मुझे कुछ भी होता है तो इसकी ज़िम्मेदारी शाहरुख की है। बहुत ज़्यादा डिप्रेशन में कर दिया है मुझे।" यह बातें इन्होंने अपने वीडियो में कही है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आज सुबह अलताब हुसैन को देवर शाहबाज द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से सूचना दी गई कि आपकी बेटी नजराखातून खत्म हो गई है और इसके बाद ससुराल वालों ने मायके वालों को कोई जानकारी नहीं दी। इतनी बात सुनते ही तत्काल पिता अपने पुत्र और परिवार के साथ किसी तरीके से गाड़ी की व्यवस्था करके गोंडा के कटहा घाट गजनी आरा मशीन पहुंचे। देखा की उनकी बेटी का अंतिम संस्कार करने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद जब विरोध किया गया तो परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार नहीं किया और शव को पोस्टमार्टम ले जाने से मना करने लगे। इसके बाद मृतका के पिता द्वारा नगर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता ने पति शाहरुख उर्फ रियाज, देवर शाहबाज,देवरानी रोशनी खातून, ससुर इलियास उर्फ राजू और सास रुखसाना पर मारपीट करके प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 24, 2026 17:50:390
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 24, 2026 17:50:250
Report
NSNeha Sharma
FollowFeb 24, 2026 17:50:140
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 24, 2026 17:50:020
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 24, 2026 17:49:400
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 24, 2026 17:49:190
Report
NPNavratan Prajapat
FollowFeb 24, 2026 17:49:040
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowFeb 24, 2026 17:48:420
Report
SSSwapnil Sonal
FollowFeb 24, 2026 17:47:470
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowFeb 24, 2026 17:47:360
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowFeb 24, 2026 17:47:220
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 24, 2026 17:46:470
Report
APAbhay Pathak
FollowFeb 24, 2026 17:46:280
Report
KYKaniram yadav
FollowFeb 24, 2026 17:46:090
Report