Back
जोधपुर में एडवोकेट टी-20 क्रिकेट चैलेंज कप 2026 का उद्घाटन
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Feb 24, 2026 17:49:19
Jodhpur, Rajasthan
जोधपुर में राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन, जोधपुर के तत्वावधान में छठी राज्य स्तरीय अधिवक्ता टी-20 क्रिकेट चैलेंज कप 2026 का शुभारंभ मंगलवार को समारोहपूर्वक किया गया। प्रतियोगिता 24 फरवरी से 1 मार्च तक आयोजित होगी। माहेश्वरी भवन में आयोजित उद्घाटन समारोह में संजीव प्रकाश शर्मा एवं डॉ पुष्पेन्द्रसिंह भाटी ने ट्रॉफी का अनावरण कर प्रतियोगिता का विधिवत आगाज किया। एसोसेशन के अध्यक्ष रणजीत जोशी, उपाध्यक्ष बुद्धाराम चौधरी, महासचिव विजय चौधरी, सहसचिव तक्षेन्द्र शर्मा, पुस्तकालय सचिव शिवानी वैष्णव और कोषाध्यक्ष विजय शर्मा सहित पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि अधिवक्ताओं का दायित्व अत्यंत गंभीर होता है, फिर भी वे व्यस्त दिनचर्या में से समय निकालकर खेल प्रतियोगिता आयोजित कर रहे हैं, यह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि खेल व्यक्ति के व्यक्तित्व विकास और संतुलन के लिए आवश्यक है। वरिष्ठ न्यायाधीश डॉ भाटी ने कहा कि जब भी आमजन को न्याय की आवश्यकता होती है, अधिवक्ता न्याय की मशाल लेकर खड़े रहते हैं। ऐसे में उनमें खेल भावना और टीम स्पिरिट का सुदृढ़ रहना महत्वपूर्ण है। उन्होंने 30 जिलों की टीमों की भागीदारी को उत्साहजनक बताते हुए आयोजन की प्रशंसा की। जोधपुर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर, बीकानेर और कोटा सहित प्रदेशभर से आई 30 टीमों के अधिवक्ताओं इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। समारोह में अधिवक्ता नीरज गुर्जर,रतनाराम ठोलिया,मनीष व्यास,पीडी दवे,दर्शनराम चौधरी सहित कई अधिवक्ताएं मौजूद रहे। बाइट संजीव प्रकाश शर्मा कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश बाइट डॉ पुष्पेन्द्रसिंह भाटी वरिष्ठ न्यायाधीश
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SMSandeep Mishra
FollowFeb 24, 2026 18:45:330
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowFeb 24, 2026 18:45:140
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 24, 2026 18:16:460
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowFeb 24, 2026 18:16:310
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 24, 2026 18:16:150
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowFeb 24, 2026 18:15:590
Report
ABATISH BHOIR
FollowFeb 24, 2026 18:15:32Kalyan, Maharashtra:कल्याण कोळीवाड्यात शिमगा उत्सव ,शिमगा उत्सवाची अनेक वर्षांची परंपरा ..
कोळी बांधवानी साजरा केला शिमगा उत्सव ,मोठ्या उत्साहात जल्लोषात शिमगा उत्सवाची परंपरा
0
Report
0
Report
RKRaushan Kumar
FollowFeb 24, 2026 18:01:25Noida, Uttar Pradesh:लॉरेश विश्नोई की लीगल टीम के वकील की गाड़ी पर हुई फायरिंग
दिल्ली के ISBT के पास फायरिंग
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 24, 2026 18:00:590
Report