Back
दौसा तहसीलदार के माफीनामे से विधायक-तहसीलदार विवाद खत्म, गरिमा पर जोर
BDBabulal Dhayal
Feb 24, 2026 17:50:02
Jaipur, Rajasthan
Congress विधायक डीडी बैरवा से बदसलूकी पर दौसा तहसीलदार ने माफी मांग ली है. स्पीकर वासुदेव देवनानी ने विधानसभा में तहसीलदार का माफीनामा पढ़कर सुनाया, देवनानी ने तहसीलदार के व्यवहार को अनुचित बताते हुए कहा कि तहसीलदार का विधायक के साथ व्यवहार गरिमापूर्ण नहीं था. कांग्रेस विधायक दीनदयाल बैरवा से बदतमीजी करने वाले दौसा तहसीलदार गजानंद मीणा ने आखिरकार माफी मांगते हुए घटना पर खेद जताया है. गजानंद मीणा ने विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी को माफीनामा भेजकर विधायक से किए गए व्यवहार पर खेद जताया है. 2 फरवरी को दौसा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान तहसीलदार और विधायक के बीच बहस हुई थी. स्पीकर वासुदेव देवनानी ने सदन में दौसा तहसीलदार का माफीनामा पढ़कर सुनाया. स्पीकर देवनानी ने सदन में कहा कि मेरे पास दौसा विधायक का मामला आया, विधायक का कहना है कि उनका अपमान हुआ. कई विपक्ष के विधायक मेरे पास आए. मैंने उनकी बात का संज्ञान लेते हुए वहां के कलेक्टर को फोन किया, कलेक्टर को फोन करके अगले दिन मैंने तहसीलदार को बुलाया और उसके साथ सारे घटनाक्रम पर चर्चा की. कलेक्टर से भी जानकारी मामले की जानकारी ली. स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा, तहसीलदार का व्यवहार जनप्रतिनिधि की गरिमा के अनुसार नहीं था. मैंने तत्काल कलेक्टर को घटना के संबंध में एक्शन लेने को कहा. इसके बाद दौसा तहसीलदार ने खेद प्रकट किया है. तहसीलदार ने क्या लिखा माफीनामे में: विधायक के साथ मेरा व्यवहार गरिमापूर्ण नहीं था. 2 फरवरी 2026 को मेरी ओर से दौसा विधायक दीनदयाल बैरवा के साथ जैसा व्यवहार किया गया था वह गरिमापूर्ण नहीं था. मेरे द्वारा इस प्रकार का व्यवहार नहीं करना चाहिए था. मैं इसके लिए खेद प्रकट करता हूँ और भविष्य में इस तरह के व्यवहार के पुनरावृत्ति नहीं होगी. कांग्रेस ने तहसीलदार की ओर से विधायक के साथ की गई बदसलूकी पर विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया था. अब माफीनामे के बाद इस विवाद को खत्म समझा जा रहा है. जाहिर है मामला भले ही शांत हो गया हो, पर इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि दौसा में इस तरह के मामलों की पुनरावृत्ति नहीं होगी.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SMSandeep Mishra
FollowFeb 24, 2026 18:45:330
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowFeb 24, 2026 18:45:140
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 24, 2026 18:16:460
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowFeb 24, 2026 18:16:310
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 24, 2026 18:16:150
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowFeb 24, 2026 18:15:590
Report
ABATISH BHOIR
FollowFeb 24, 2026 18:15:32Kalyan, Maharashtra:कल्याण कोळीवाड्यात शिमगा उत्सव ,शिमगा उत्सवाची अनेक वर्षांची परंपरा ..
कोळी बांधवानी साजरा केला शिमगा उत्सव ,मोठ्या उत्साहात जल्लोषात शिमगा उत्सवाची परंपरा
0
Report
0
Report
RKRaushan Kumar
FollowFeb 24, 2026 18:01:25Noida, Uttar Pradesh:लॉरेश विश्नोई की लीगल टीम के वकील की गाड़ी पर हुई फायरिंग
दिल्ली के ISBT के पास फायरिंग
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 24, 2026 18:00:590
Report