Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
West Delhi110041

दिल्ली सरकार का एक साल: विकासपुरी-नजफगढ़ ड्रेन समेत बड़े सुधार

RKRajesh Kumar Sharma
Feb 24, 2026 17:48:42
Delhi, Delhi
दिल्ली सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर विकासपुरी में सीएम ने गिनाए विकास कार्य. सीएम के नेतृत्व में दिल्ली को मिली सही दिशा. आप सरकार पर उठाए कई सवाल. दिल्ली में हुआ बदलाव. दिल्ली में विकासपुरी आने से पहले नजफगढ़ ड्रेन के दोनों तरफ सड़क बनने का 453 करोड़ की लागत से किया विकास कार्य. आज पश्चिमी जिला के विकासपुरी दशहरा ग्राउंड में दिल्ली सरकार का 1 साल पूरा होने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा दिल्ली सरकार कैबिनेट मंत्री आशीष शोध दिल्ली सरकार के कैबिनेट स्वास्थ्य मंत्री डॉ पंकज गुप्ता दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा बीजेपी के सीनियर नेता ओपी बब्बर राजू बाबर द्वारका के विधायक प्रद्युम्न राजपूत और कई भाजपा नेता निगम पार्षद कार्यकर्ता इस सम्मेलन में भाग लिया वहीं दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा और कैबिनेट मंत्री आशीष शोध ने केजरीवाल को कटघरे में खड़ा कर उसे पर उठाए कई सवाल और कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को बीमारियां दी है और दिल्ली में पिछले 10 सालों में कूड़े के ढेर पहाड़ बना दिए थे और दिल्ली की जनता समस्याओं से त्रस्त थी लेकिन अब दिल्ली में बदलाव हुआ है और दिल्ली विकसित हुई है इसी को लेकर दिल्ली के सीएम ने भी 1 साल के कार्यकाल के बारे में विस्तृत से जानकारी दें और कहां की हमें विकसित दिल्ली बनानी है लेकिन उसे विकसित दिल्ली को पूरा करने का संकल्प जैसे आप लोगों ने लिया है उसके लिए आपको भी आगे आना पड़ेगा आपको भी लगना पड़ेगा आपको भी मेहनत करनी पड़ेगी । इस संकल्प को लेंगे कि हम दिल्ली के अपने हर काम को जनता के बीच में लेकर जाएंगे जनता को बताएंगे और गर्व से कहेंगे कि हां यह सरकार हमारी है । मोदी जी ने मुझे एक दायित्व दिया इस राज्य की मुख्यमंत्री के रूप में काम करने का मैं केवल अपना कार्य निभाते हुए आज यहां पर खड़ी हूं। मैं कहती हूं कि जब मैं इस कार्यकर्ता रूप में काम करती थी और अपने सीनियर लीडर से जब हम मिलते थे तो जो अपेक्षा मेरे मन में होती थी मैं उसे अपेक्षा को आप सबके निगाहों से महसूस करती हूं और इसीलिए मैं बिल्कुल नहीं बदली में वही रेखा गुप्ता हूं जिसने वर्षों तक आप सबके साथ मिलकर न जाने कितने ही संगठन कार्यक्रम धरने प्रदर्शन हर वह काम किया जो हमारे संगठन के द्वारा दिशा निर्देशित होता था और पश्चिमी जिले से तो मेरा बहुत ही प्रेम रहा है इस लोकसभा से इस जिले से क्योंकि युवा मोर्चा से लेकर के प्रांत की महामंत्री रहने तक और उसके बाद लोकसभा का जो आखिरी चुनाव था उसकी क्लस्टर इंचार्ज होने के नाते भी हमेशा मुझे पश्चिमी जरूर दिया गया और आज इस पश्चिमी लोकसभा के मेरे सम्मानित सभी कार्यकर्ता साथी मेरे बंधु मेरी बहन है मेरे सम्मानित सभी के समक्ष यहाँ उपस्थित होकर के दिल की गहराई से मुझे बहुत ही आनंद की अनुभूति हो रही है विशेष रूप से इस एक साल के कामों का मैं बड़ी हर्षित महसूस कर रही हूं क्योंकि यह जो काम हो पाए हैं इसके पीछे सरकार नहीं सरकार बनाने वाले आप सभी कार्यकर्ताओं का खून पसीना लगे और 365 दिन नहीं साथियों वर्षों तक सब ने मिलकर के मेहनत करी और दिल्ली के लिए जो सपना देखा कि दिल्ली भारतीय जनता पार्टी की सरकार के माध्यम से विकसित हो उससपने को साकार करने के लिए अपने जी तोड़ मेहनत करी एक दिन कोई कार्यकर्ता घर नहीं बैठा और दिन रात काम किया और सरकार ने 365 दिन 24 * 7 काम किया और केवल मुख्यमंत्री ने नहीं मैंने यह सारे साथी मंत्री जिसमें से तीन तो पश्चिमी लोकसभा के हैं भाई आशीष सूद हमारे मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा सिरसा और भाई पंकज सिंह जी दिन रात मेरे साथ कंधे से कंधा मिला करके काम करते हैं। यह जिले की टीम हमारे जिला अध्यक्ष पदाधिकारी या पार्षद गण यह मेरे मंडल अध्यक्ष मेरे साथी यह सब लोग मेरे साथी हैं जिनके साथ हमने इतना लंबा सफर बिताया है और आज यह सरकार काम कर रही है उसलक्ष्य को लेकर कि पिछले 27 साल का संघर्ष आज की मेहनत अगले 27 साल तक दिल्ली में कमल फूल खिला के रखना है इतना काम करना है कि अगली बार मेरे कभी किसी साथी को जब वोट के लिए चुनाव में घर से निकले तो वोट मांगने की जरूरत ना हो जनता खुद में खुद आपको वोट दे। मैं तो आपको इतना कहने आई हो कि आज इस मंच पर हो रहे हैं जो हमारे सांसद बहन कमलजीत जी योगेंद्र चंदोलिया जी हमारे विधायक गण हमारे पार्षद और चौथे स्टेरिंग के रूप में हमारा भारतीय जनता पार्टी का संगठन यह रफ तार ऐसी दौड़ेगी की दिल्ली वासी इस चीज को महसूस कर सकेंगे। हमारी कैबिनेट की मीटिंग थी और आज कैबिनेट की मीटिंग में पश्चिमी लोकसभा और पूरी दिल्ली के लिए बहुत महत्वपूर्ण काम करके आई हूं 453 करोड़ की लागत से आपके लिए नजफगढ़ ड्रेन जो जा रही है इसके दोनों तरफ सड़क बनाने का काम होगा।जिसमें सब की विधानसभा लगती है पवन जी की प्रद्युम्न जी की संदीप भाई की और कमलजीत जी की पंकज की सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा की आशीष सूद की जो नजफगढ़ ड्रेन का काम लगातार चल रहा है नजफगढ़ रोड बनी है और पीछे हम आए थे 65 करोड़ की लागत से नीलम पहलवान जी के क्षेत्र से लगाती हुई वह सड़क जो कि वर्षों से जिसका इंतजार था लगातार बड़े-बड़े ड्रेन बड़ी-बड़ी रोड इन सब के काम चल रहे हैं और एक-एक विधायक की विधानसभा में कोई एक विधायक नहीं है जिसका काम 500 करोड़ से नीचे हो। मंत्री हो सांसद हो पार्षदों विधायकों पर काम वह होना है जो आपने अपनी गली मोहल्ले में कमेंट किया हुआ है कि तेरी सड़क में बनवाऊंगा तेरी ड्रेन में बनवाऊंगा तेरा स्कूल में ठीक करवाऊंगी अभी पंकज सिंह जी की से बात हो रही थी तेरे की पूरी दिल्ली के अस्पताल तो ठीक है मैडम हस्तसाल विकासपुरी वाला अस्पताल पहले करवा दो और रुके हुए अस्पताल का काम अब दिल्ली में शुरू होने वाला है 24 आरोग्य मंदिर इस पश्चिमी लोकसभा में हमने दिए हैं । जो हमारे दीनदयाल उपाध्याय जी ने कहा जो श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने कहा जो अटल बिहारी वाजपेई जी ने कहा ₹5 में गरीबों के लिए भोजन सोचिए आजकल के समय में कितनी संभव बात है पर वह करके दिखाया किसने आपकी अपनी सरकार ने कई बार हमारे अध्यक्ष जी कहते हैं रेखा जी दिन-रात आप लोग लगे रहते हो आप क्या करती हो इतना सुबह से लेकर रात तक काम करती हो तो मैंने उन्हें कहा अध्यक्ष जी मुझे मालूम है यह समय मेरा अपना नहीं है मेरे शरीर का हर कण और मेरे समय का मेरे साथी कार्यकर्ताओं का यह उन्होंने मुझे दिया है यह काम करने का मौका उन्होंने मुझे दिया है मेरी पार्टी ने दिया है मेरे नेतृत्व ने दिया है मैं कैसे एक क्षण भी बर्बाद कर दूं मैं हर पल कम करना चाहती हूं ताकि मेरी वजह से मेरे किसी साथी कार्यकर्ता को शर्मिंदा न होना पड़े और इसीलिए हमारे सीनियर नेता ओपी बब्बर जी हमारे वरिष्ठ यहां बैठे हैं हमेशा ईमानदारी के साथ काम करने वाले हमारे सीनियर लोग मुझे याद है मदनलाल खुराना जी ने इतने से एलिगेशन के कारण सरकार छोड़ दी थी आजकल तो मोटी खाल वाले लोग हैं जितने मर्जी कोर्ट में केस चल रहे हो लेकिन कुर्सी नहीं छोड़ी लेकिन जनता ने उनकी कुर्सी छुड़वा दी। एक साल में कोई एक दाग एक निशान कोई हमारी सरकार पर नहीं है। इस ईमानदारी से हमने मोदी जी के नेतृत्व को इस सरकार को चलाया है। इस पश्चिम क्षेत्र को न केवल 11000 करोड़ का बजट मिला है। उस बजट से दिल्ली के विकास को रफ्तार मिलेगा चाहे वह सर्किल रेट हों मास्टर प्लान हों दिल्ली में अलग-अलग तरह की पॉलिसी जो रुकी हुई है झुग्गी के लिए मकान की जो हमारी कमिटमेंट है हमारी बहनों को जो सिलेंडर देना है बहनों को जो समृद्धि योजना का लाभ देना है एक-एक योजना पर सरकार काम कर रही है और ईमानदारी से चल भी रही है और विकास कार्य भी उतनी ही गति से हो रहा है। यह दिल्ली सरकार के स्कूल में अपने बच्चों को हमें एडमिशन करानाहै और जो योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाना यह आप सब का काम है हम सब का काम है। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा कैबिनेट मंत्री डॉक्टर पंकज सिंह पश्चिमी जिला अध्यक्ष द्वारका विधायक प्रद्युम्न राजपूत के साथ वन टू वन राजेश शर्मा जी मीडिया दिल्ली बाइट रेखा गुप्ता दिल्ली मुख्यमंत्री
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SMSandeep Mishra
Feb 24, 2026 18:45:33
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहदवानी में सुरक्षित प्रसव के दावों की पोल खोलने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ प्रसव के दौरान बैगा जनजाति की एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डिलीवरी नर्सों के भरोसे कराई जा रही थी और उस समय कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने जल्दबाजी में महिला के शव और नवजात शिशु को एक साथ ही एम्बुलेंस से मृतिका के पिता के गांव डोकरघाट भिजवा दिया जबकि नवजात शिशु को अस्पताल में ही डॉक्टर की निगरानी में रखना था। बताया जा रहा है मृतिका के पति दूसरे जिले में मजदूरी करने गए हैं जिससे अंतिम संस्कार दूसरे दिन यानि बुधवार को किया जाएगा। मृतिका के पिता ने अपनी बेटी की मौत पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। इस घटना ने आदिवासी क्षेत्र में सुरक्षित प्रसव, मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और निगराणी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बहरहाल इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
0
comment0
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
Feb 24, 2026 18:45:14
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- बाराबंकी में 'टेस्ट ड्राइव' के बहाने लूट: न्यू कार बाजार से XUV300 लेकर भागे चार शातिर, कर्मचारी को चलती गाड़ी से फेंका, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात बाराबंकी जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की शाम बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। शहर के नए बस अड्डे के पास स्थित 'न्यू बाराबंकी कार बाजार' पर ग्राहक बनकर आए चार युवकों ने एक महिंद्रा XUV300 कार लूट ली। वारदात उस वक्त हुई जब सूरज ढलने ही वाला था और चारों तरफ उजाला होने के बावजूद लुटेरों ने बेखौफ होकर इस घटना को अंजाम दिया। करीब 7 लाख 50 हजार रुपये कीमत की इस गाड़ी को 'ट्रायल' के बहाने हाईवे पर ले जाकर बदमाशों ने कार बाजार के कर्मचारी को सड़क पर धकेल दिया और तेज रफ्तार में फरार हो गए। इस दुस्साहसिक वारदात से पूरे शहर के व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम को चार युवक पैदल ही कार बाजार पहुंचे और काफी देर तक अलग-अलग गाड़ियां देखते रहे। अंत में उन्होंने XUV300 पसंद की और उसकी कंडीशन चेक करने के लिए ट्रायल लेने की इच्छा जताई। कार बाजार का एक कर्मचारी उन चारों युवकों के साथ गाड़ी में सवार होकर हाईवे की ओर निकला। अभी कुछ ही दूरी तय की गई थी कि अचानक चारों युवकों ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया। बदमाशों ने कर्मचारी के साथ हाथापाई करते हुए उसे चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया और कार लेकर रफूचक्कर हो गए। घायल कर्मचारी ने तत्काल अपने मालिक को इसकी सूचना दी, जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। घटना की पूरी तस्वीर कार बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि युवक पैंट-शर्ट और जूते पहने हुए थे, जबकि उनमें से एक ने हुडी पहन रखी थी। बदमाशों के चेहरे और उनकी पूरी हरकतें कैमरे में रिकॉर्ड हुई हैं, जिससे उनकी पहचान होने की पूरी संभावना है। कार बाजार संचालक ने नगर कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए कीमती गाड़ी बरामद करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की गुहार लगाई है。
0
comment0
Report
Feb 24, 2026 18:25:31
Daranagar, Uttar Pradesh:यूपी के कौशाम्बी जिले में यमुना नदी में नहाने के दौरान 5 युवक यमुना नदी में डूब गए,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीन लोगों को बचा लिया,लेकिन दो युवकों के शव बरामद हुए है।घटना सराय अकिल थाना क्षेत्र के छैकवा गांव की है जहा कुछ युवक यमुना में नहाने गए हुए थे,अचानक से 5 युवक गहरे पानी में चले गए,डूब रहे युवकों को देख लोगो ने शोर मचाया तो ग्रामीण दौड़ पड़े और पुलिस की सहायता से युवकों की खोज शुरू की गई।खोज के दौरान ग्रामीणों और पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की सहायता से तीन युवकों को बचा लिया,वही पुलिस ने कुलदीप पुर देव नारायण विश्वकर्मा व शिवम पुत्र जग्गू मृत अवस्था में मिले हैं,पुलिस ने दो के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है।वही युवकों की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
0
comment0
Report
Feb 24, 2026 18:21:27
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के चंदपा में एक इंटर कॉलेज में उप प्रधानाचार्य और एक युवती के बीच विवाद हो गया। दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट, तोड़फोड़ और अभद्रता का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। यह घटना दनापुर नगला मोतीराय स्थित इंटर कॉलेज में हुई। उप प्रधानाचार्य आरती शर्मा ने अपनी तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने कार्यालय में काम कर रही थीं। तभी भूरापीर, हाथरस कोतवाली की एक युवती और मीतई, चंदपा थाना का एक युवक उनके कार्यालय में आए। आरती शर्मा का आरोप है कि आते ही दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने कार्यालय में तोड़फोड़ की, रजिस्टर फाड़ दिए और मारपीट भी की। सूचना मिलने पर प्रधानाचार्य भी स्कूल पहुंचे, जहां युवती ने उनसे भी अभद्रता की। आरती शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि युवती ने फोन कर 4-5 अज्ञात लोगों को बुला लिया, जिन्होंने मारपीट का प्रयास किया। स्कूल स्टाफ के हस्तक्षेप के बाद आरोपी जाते समय झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर चले गए।वहीं, दूसरे पक्ष की युवती ने कोतवाली चंदपा में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि विद्यालय प्रबंधन ने उससे करीब 5.5 लाख रुपये की किताबें खरीदी थीं। इसमें से करीब 1.5 लाख रुपये का भुगतान हो चुका है, जबकि 4 लाख रुपये बकाया हैं। युवती का कहना है कि अगस्त में पूरे भुगतान का वादा किया गया था, लेकिन अभी तक पैसे नहीं दिए गए। युवती ने बताया कि वह बकाया भुगतान लेने के लिए ही विद्यालय आई थी। उसका आरोप है कि पैसे मांगने पर विद्यालय प्रबंधन ने उसके साथ अभद्रता और मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
ANAJAY NATH
Feb 24, 2026 18:16:15
Sambalpur, Odisha:ହିନ୍ଦୁ ସମାଜ ର ଜାଗରଣ ପାଇଁ ସମ୍ବଲପୁର ରେ ବଜରଙ୍ଗ ଦଳ ର ରାଷ୍ଟ୍ରୀୟ ସଂଯୋଜକ କିଶନ ପ੍ਰଜାପତି ହିନ୍ଦୁ ସମାଜ ପାଇଁ କାର୍ଯ୍ୟ କରୁଥିବା ବଜରଙ୍ଗ ଦଳ ର ଯୁବ ବର୍ଗ ଙ୍କୁ ଆହ୍ୱାନ ଦେଇଥିଲେ ସେ କହିଥିଲେ ଯେଯେଭଳି ଯୁବ ସମାଜ ନିଶା ସେବନ ରୁ ବିରତ କରିବା,ଧର୍ମାନ୍ତରିକରଣ କୁ ରୋକିବା, ଗୋ ଚାଲାଣ କୁ ରୋକିବା କାର୍ଯ୍ୟ ରେ ନିୟୋଜିତ ହେବା ପାଇଁ ସେ ଆହ୍ୱାନ ଦେଇଥିଲେ |ତା ସହ ଲଭ ଜିହାଦ ବାବଦରେ ଟିକ୍କା ହେବା ସଂପର୍କରେ କିଭଳି ହିନ୍ଦୁ ଭଉଣୀଙ୍କୁ AB ଦରକାର ସେମାନେ କିଭଳି ଏଭଳି ଘଟଣା ରୁ ନିବୃତ୍ତ ରହିବେ ସେଥିପାଇଁ ସମସ୍ତଙ୍କୁ ସଚେତନ ହେବା ପାଇଁ ମଧ୍ୟ ସେ କହିଥିଲେ | ଏଥିପାଇଁ ସରକାର କଠୋର ଆଇନ ପ୍ରଣୟନ କରିବା ଉଚିତ ବୋଲି କୁହାଯାଇଥିଲା |ତା ସହ କିଭଳି ବୁଲା ଗାଇ ଗୋରୁ ଙ୍କୁ ରାସ୍ତା ରେ ନ ଛାଡିବା ଓ ତାଙ୍କୁ କିଭଳି ଗୋଶାଳା ରେ ଛାଡିବା ସେ ଦିଗରେ ମଧ୍ୟ ଆଜି ସମ୍ବଲପୁର ରେ ଆୟୋଜିତ ସାମ୍ବାଦିକ ସମ୍ମିଳନୀ ରେ କହିଥିଲେ ବଜରଙ୍ଗ ଦଳ ର ରାଷ୍ଟ୍ରୀୟ ସଂଯୋଜକ
0
comment0
Report
SMSanjay Mohapatra
Feb 24, 2026 18:15:59
Puri, Odisha:ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର କାର୍ଯ୍ୟାଳୟରେ ଛତିଶା ନିଯୋଗର ଗୁରୁତ୍ୱପୂର୍ଣ୍ଣ ବୈଠକ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇଯାଇଛି। ମୁଖ୍ୟ ପ୍ରଶାସକ ଅରବିନ୍ଦ ପାଡ଼ୀଙ୍କ ଅଧ୍ୟକ୍ଷତାରେ ଅନୁଷ୍ଠିତ ଏହି ବୈଠକରେ ପୁରୀ ଜିଲ୍ଲାପାଳଙ୍କ ସହ ଏସପି, ଛତିଶା ନିଯୋଗର ସେବାୟତ ପ୍ରତିନିଧି ମାନେ ଉପସ୍ଥିତି ଥିଲେ। ଆସନ୍ତା ମାର୍ଚ୍ଚ ୩ ତାରିଖରେ ପବିତ୍ର ଦୋଳପୂର୍ଣ୍ଣିମା ଅବସରରେ ଠାକୁରଙ୍କ ସୁନାବେଶ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହେବ। ତେବେ ଦୋଳପୂର୍ଣ୍ଣିମା ରେ ଚନ୍ଦ୍ରଗ୍ରହଣ ପଡ଼ୁଥିବାରୁ ଏଥିପାଇଁ ଚୁଡାନ୍ତ ହୋଇଥିବା ନୀତି କାନ୍ତି କୁ ଛତିଶା ନିଯୋଗ ବୈଠକରେ ଅନୁମୋଦନ କରାଯାଇଛି। ଜିଲ୍ଲାପାଳ ଙ୍କ ସୂଚନା ଅନୁଯାୟୀ ୨ ତାରିଖ ରାତି ୧ ଟା ରେ ଦ୍ବାର ଫିଟା ନୀତି କରାଯାଇ ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କ ଭିଭନ୍ନ ନୀତି କାନ୍ତି କରାଯିବ। ତେବେ ନୀତି କାନ୍ତି ସଅଳ ହେଲେ ସକାଳୁ ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କୁ ଦୋଳବେଦୀରେ ବିଜେ କରାଯିବା ପାଇଁ ସମସ୍ତଙ୍କର ପ୍ରୟାସ ରହିବ। ସଅଳ ନୀତି କାନ୍ତି ହୋଇ ନପାରିଲେ ଗ୍ରହଣ ସର୍ବମୋକ୍ଷ ପରେ ଠାକୁରଙ୍କୁ ଦୋଳବେଦୀ କୁ ବିଜେ କରାଯିବ। ଆସന୍ତା ୧ ଓ ୨ ତାରିଖରେ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରରେ ଭିତର କାଠ ଦର୍ଶନ ବନ୍ଦ ରହିବ ବୋଲି ପୁରୀ ଜିଲ୍ଲାପାଳ ସୂଚନା ଦେଇଛନ୍ତି। ୨ ତାରିଖରେ ମେଣ୍ଢା ପୋଡ଼ି ନୀତି ହୋଇଥିବାରୁ ନୀତି କାନ୍ତି କୁ ଶୃଙ୍ಖଳିତ କରିବା ପାଇଁ ରାତ୍ର ୧ ଟା ରୁ ଦ୍ବାର ଫିଟା ନୀତି ଅନୁଷ୍ଠିତ ହେବ।
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Feb 24, 2026 18:00:59
Saharanpur, Uttar Pradesh:जनपद सहारनपुर में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने पुलिस टीम के साथ संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग की टीम ने रामपुर मनिहारान कस्बे में छापेमारी कर करीब 6.30 कुंतल (650 किलोग्राम) मिलावटी और अस्वच्छ पनीर बरामद किया। मौके पर जांच के दौरान पाया गया कि पनीर का भंडारण बिना किसी लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन के किया जा रहा था। पनीर अत्यंत गंदी और अस्वच्छ स्थितियों में रखा गया था, जो मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक था। बरामद पनीर दीपचंद पुत्र रघुवीर के परिसर से मिला। स्वास्थ्य को गंभीर खतरा देखते हुए मौके पर ही जेसीबी मशीन मंगाकर गड्ढा खुदवाया गया और पूरे 650 किलोग्राम पनीर को दबाकर नष्ट कराया गया। नमूने जांच के लिए भेजे गए खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। प्राप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पनीर बाहर से लाकर अवैध रूप से भंडारित किया गया था। मौके से दो नमूने संग्रहित कर जांच के लिए भेजे गए हैं। आगे की विधिक कार्रवाई प्रक्रिया में है। प्रशासन ने साफ किया है कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top