Back
PM व CMग्रामीण आवास योजना की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में CDOने पात्र लाभार्थियों को न हटाने निर्देश
Ghazipur, Uttar Pradesh
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के क्रियान्वयन को लेकर गाजीपुर में जिला स्तरीय निगरानी समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में आवास प्लस 2024 सर्वे, अपात्रों के डिलीशन, अधूरे आवासों की पूर्णता और मनरेगा रोजगार जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
दरअसल ये बैठक विकास भवन, गाजीपुर के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने की। बैठक में परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण दीनदयाल, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, वाराचवर ब्लॉक प्रमुख बृजेन्द्र सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक यूबीआई सहित जनपद के सभी विकास खण्डों के खण्ड विकास अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आवास प्लस 2024 सर्वे के तहत अपात्रों का डिलीशन कार्य पूरी सतर्कता और गहन जांच के बाद ही किया जाए, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी गलती से सूची से बाहर न हो।
उन्होंने यह भी कहा कि जिन लाभार्थियों की पात्रता संदिग्ध है, उनकी पुनः जांच कराई जाए। साथ ही आवास प्लस सर्वे 2024 में शामिल परिवारों के जॉब कार्ड फीडिंग कार्य को समय से पूरा किया जाए। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अधूरे आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री आवास योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत स्वीकृत आवासों को 100 दिनों के भीतर पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही मनरेगा के तहत प्रत्येक लाभार्थी को कम से कम 90 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराने, लाभार्थियों को स्वच्छ शौचालय, विद्युत कनेक्शन, जल कनेक्शन तथा एनआरएलएम, राशन कार्ड, पेंशन और किसान क्रेडिट कार्ड जैसी अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए गए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Stiotion, Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में सोमवार की रात रेलवे स्टेशन रोड पर लोहड़ी के पर्व की धूम रही। यहां सिख समुदाय के साथ ही अन्य धर्म के लोग भी मौजूद रहे और सभी ने जमकर पर्व की खुशियां मनाईं।
0
Report
75
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
कड़ाके की ठंड–घने कोहरे में गाजीपुर प्रशासन अलर्ट,हाईवे पर 29 अवैध कट बंद, हादसों में 5% की कमी-ARTO
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report