Back
हरदोई: 50 हजार रिश्वत के आरोप में BSP के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चौधरी CBI हिरासत
ADASHISH DWIVEDI
Mar 10, 2026 23:30:24
Hardoi, Uttar Pradesh
हरदोई में लोन दिलाने के नाम पर ‘50 हजार की डील’! हरदोई में बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चौधरी को सीबीआई ने दबोचा,देर रात लखनऊ ले गई टीम
हरदोई में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी रोजगार योजना के नाम पर कथित रिश्वतखोरी का बड़ा मामला सामने आया है। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चौधरी को सीबीआई ने नाटकीय अंदाज में हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। कछौना कस्बे के रामनगर रेलवे गंज मोहल्ले निवासी सुरेश चौधरी कस्बे में बैंक ऑफ बड़ौदा का बीसी केंद्र भी संचालित करते हैं।मंगलवार शाम वह कासिमपुर थाना क्षेत्र के मुसलमानाबाद सपहिया गांव में बसपा कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक कर रहे थे,तभी लखनऊ से पहुंची सीबीआई की टीम ने अचानक दबिश देकर उन्हें घेर लिया।बैठक के बीच हुई इस कार्रवाई से वहां मौजूद कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
सीबीआई टीम सुरेश चौधरी को हिरासत में लेकर सीधे कछौना रेलवे स्टेशन के रेलवे गार्ड रूम पहुंची, जहां शाम करीब 5:30 बजे से लेकर रात लगभग 12:15 बजे तक उनसे लंबी पूछताछ की गई। इस दौरान टीम ने उनके पास मौजूद दस्तावेजों और कागजातों को भी खंगाला और कई अहम दस्तावेज अपने कब्जे में लिए।आरोप है कि बघौली थाना क्षेत्र के अछरामऊ गांव की रहने वाली सीमा नाम की युवती ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी रोजगार योजना के तहत 5 लाख रुपये के लोन के लिए आवेदन किया था।पीड़िता का आरोप है कि लोन पास कराने के बदले सुरेश चौधरी ने उससे 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।युवती ने इसकी शिकायत सीबीआई से कर दी, जिसके बाद टीम ने पूरी रणनीति बनाकर हरदोई पहुंचकर यह कार्रवाई की।
हालांकि सुरेश चौधरी ने खुद को निर्दोष बताते हुए पूरे मामले को साजिश करार दिया है और कहा कि उन्हें फंसाया जा रहा है।वहीं सीबीआई अब यह भी खंगाल रही है कि कहीं इस योजना के नाम पर और लाभार्थियों से भी तो वसूली का खेल नहीं चल रहा था।देर रात सीबीआई की टीम सुरेश चौधरी को गिरफ्तार कर अपने साथ लखनऊ ले गई।बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद हरदोई के राजनीतिक गलियारों में जबरदस्त हलचल मच गई है और यह मामला अब जिले में चर्चा का बड़ा विषय बन गया है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RJRahul Joshi
FollowMar 10, 2026 23:30:440
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowMar 10, 2026 19:00:290
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 10, 2026 19:00:160
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 10, 2026 18:46:300
Report
RMRoshan Mishra
FollowMar 10, 2026 18:46:21Noida, Uttar Pradesh:बैठक करें... कालाबाजारी रोकें... मध्यप्रदेश सरकार ने सभी कलेक्टर को रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर लिखा पत्र... कालाबाजारी ना होने दें... कंपनियों के साथ लगातार करें बैठकें..!
0
Report
ASArvind Singh
FollowMar 10, 2026 18:46:080
Report
MJManoj Jain
FollowMar 10, 2026 18:45:450
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 10, 2026 18:45:270
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 10, 2026 18:45:100
Report
0
Report