Back
पुरानी रंजिश पर युवक पर चाकू-सरिया से हमला, तीन-चार बदमाश फरार
RJRahul Joshi
Mar 10, 2026 23:30:44
Kota, Rajasthan
industr y Nagar थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात तीन चार बदमाशों ने एक युवक पर चाकू, लोहे के सरिया से हमला कर हत्या कर दी और फरार हो गए। सूचना पर एसपी कोटा सिटी तेजस्वनी गौतम, डिप्टी एसपी रुद्र प्रकाश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। मौके पर MO और FSL टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। मृतक की पहचान शुभम निवासी जागा बस्ती प्रेम नगर थर्ड के रूप में हुई। पुलिस पूरे एरिया को सील कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों और मृतक के बीच पूर्व में भी लड़ाई झगड़ा हुआ था और आरोपी उसकी हत्या करने की फिराक में घूम रहे थे। दोनों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। पुलिस उप अधीक्षक रुद्र प्रकाश ने बताया कि शुभम अपनी बाइक से आ रहा था। इसी दौरान रात करीब 11 बजे जागा बस्ती चौथ माता मंदिर के पास तीन चार बदमाशों ने उसे रोक लिया और लोहे सरिया से मारपीट की तथा उसकी बाइक को तोड़ दिया और चाकू से ताबड़ तोड़ वार कर भाग गए। शुभम के शोर मचाने पर आसपास के लोग आए और पुलिस को सूचना दी तथा चाकू उसके पेट में लगा है। इससे उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADASHISH DWIVEDI
FollowMar 10, 2026 23:30:240
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowMar 10, 2026 19:00:290
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 10, 2026 19:00:160
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 10, 2026 18:46:300
Report
RMRoshan Mishra
FollowMar 10, 2026 18:46:21Noida, Uttar Pradesh:बैठक करें... कालाबाजारी रोकें... मध्यप्रदेश सरकार ने सभी कलेक्टर को रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर लिखा पत्र... कालाबाजारी ना होने दें... कंपनियों के साथ लगातार करें बैठकें..!
0
Report
ASArvind Singh
FollowMar 10, 2026 18:46:080
Report
MJManoj Jain
FollowMar 10, 2026 18:45:450
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 10, 2026 18:45:270
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 10, 2026 18:45:100
Report
0
Report