Back
शंकराचार्य के मामले पर शिवपाल सिंह यादव ने दिया बयान
Etawah, Uttar Pradesh
इटावा के जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव एक विद्यालय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में यूपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और शंकराचार्य विवाद से लेकर पंचायत चुनाव तक कई मुद्दों पर सरकार को घेरा।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और जसवंतनगर से विधायक शिवपाल सिंह यादव आज अपने विधानसभा क्षेत्र में एक विद्यालय के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने यूपी सरकार पर जमकर निशाना साधा।
संगम प्रयागराज में माघ मेले के दौरान शंकराचार्य को लेकर हुए विवाद पर शिवपाल सिंह यादव ने सरकार की नीतियों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य का अपमान किया गया है और साथ ही गंगा मैया का भी अपमान हुआ है। शिवपाल सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार किसी का सम्मान करना नहीं जानती और सिर्फ “झूठी गिनती” गिनाने का काम करती है।
वहीं मंत्री अनिल राजभर द्वारा ओमप्रकाश राजभर को लेकर दिए गए “चोर” वाले बयान पर शिवपाल सिंह यादव ने बिना नाम लिए तंज कसते हुए कहा कि “ऊपर से नीचे तक, अब वही लोग वहीं हैं जो बोल रहे हैं।”
पंचायत चुनाव टाले जाने के सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि चुनाव समय से कराए जाने चाहिए, चुनाव टालना लोकतंत्र का अपमान है। उन्होंने दावा किया कि साल 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।
शंकराचार्य विवाद पर मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम के अलग-अलग बयानों को लेकर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि “वह सब झूठे हैं।फिलहाल शिवपाल सिंह यादव के इन बयानों के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज होने की संभावना है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MDMahendra Dubey
FollowFeb 07, 2026 01:31:430
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 07, 2026 01:31:290
Report
AKAjay Kashyap
FollowFeb 07, 2026 01:31:210
Report
MDMahendra Dubey
FollowFeb 07, 2026 01:30:200
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowFeb 07, 2026 01:15:160
Report
UJUmesh Jadhav
FollowFeb 07, 2026 01:06:140
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowFeb 07, 2026 01:05:540
Report
AGAbhishek Gour
FollowFeb 07, 2026 01:05:320
Report
DSDeepesh shah
FollowFeb 07, 2026 01:05:060
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 07, 2026 01:04:470
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 07, 2026 01:04:270
Report
ANAbhishek Nirla
FollowFeb 07, 2026 01:04:050
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 07, 2026 01:01:470
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowFeb 07, 2026 01:01:240
Report
NKNished Kumar
FollowFeb 07, 2026 01:00:410
Report