icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
206001
ABAnnu Babu Chaurasia15 Nov 2025, 03:47 am

इटावा में पल्लेदारी युवक का शव खेत किनारे, हत्या की आशंका

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में पल्लेदारी युवक मोहित का शव खेत के किनारे दीवार के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खेत में काम करने गए लोगों ने शव देख पुलिस को सूचना दी, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। इटावा जनपद के थाना भरथना इलाके के तिरूकपुर पीपरीपुर मार्ग पर पल्लेदारी करने वाले युवक मोहित गांव के ही एक व्यक्ति के साथ गया हुआ था। दीवार पर खून के निशान पाए जाने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामले में बताया गया कि मंडी में पल्लेदारी का काम करने के लिए युवक मोहित उसी पुरानी जगह गया हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top