Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Chandauli232104

चंदौली पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार किया

Sept 11, 2024 03:16:46
Chandauli, Uttar Pradesh

चंदौली पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के वांछित आरोपी आलोक यादव को गिरफ्तार कर लिया। आलोक यादव पर 10,000 रुपये का पुरस्कार घोषित था। जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक धीना रमेश यादव और उनकी टीम ने उसे कचहरी चंदौली में गिरफ्तार किया। अब पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JCJitendra Chaudhary
Mar 08, 2026 04:00:59
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में भीड़ का एक बार फिर क्रूर चेहरा देखने को मिला, जहां चोरी के आरोप में एक युवक को पकड़कर लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला चकिया थाना क्षेत्र के मल्हीपुर बिन टोली गांव का बताया जा रहा है। घायल युवक की पहचान मल्हीपुर बिन टोली निवासी अशोक निषाद के पुत्र सुधीर कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सुधीर कुमार गांव के ही एक युवक के साथ मोटर चोरी करने के इरादे से गया था। इसी दौरान गांव के लोगों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने युवक के हाथ-पैर बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी।घटना के संबंध में घायल युवक सुधीर कुमार ने बताया कि गांव का ही एक युवक उसे मोटर चोरी करने के लिए अपने साथ ले गया था, लेकिन जैसे ही चोरी की कोशिश की गई, तभी गांव के लोग वहां पहुंच गए। इस दौरान साथ आया युवक मौके से फरार हो गया और वह खुद ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। इसके बाद लोगों ने उसके हाथ-पैर बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।इधर, घटना की सूचना किसी ने चकिया थाना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर अपने साथ थाना ले गई। समय रहते पुलिस के पहुंचने से युवक की जान बच गई।हालांकि पिटाई के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है。
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Mar 08, 2026 04:00:36
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Mar 08, 2026 04:00:22
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना शहर में लापरवाही के चलते बड़ा हादसा होते-होते टल गया। स्टेशन रोड थाना इलाके में निर्माणाधीन मकान के कारण एक इमारत की दीवार भरभरा कर गिर गई। दीवार के नीचे खड़ी चार गाड़ियां दब गईं, हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। वीओ: दरअसल मामला मुरैना के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र स्थित सरोज टावर के पास का है, जहां पास में ही बन रहे एक निर्माणाधीन मकान की वजह से सरोज टावर की एक दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। दीवार गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वहां खड़ी चार गाड़ियां मलबे के नीचे दब गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले लोग बिना नगर निगम की अनुमति के अवैध रूप से निर्माण कार्य करा रहे थे। इसी निर्माण के चलते सरोज टावर की दीवार कमजोर हो गई और आखिरकार गिर गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और मलबे में दबे वाहनों को निकालने की कोशिश शुरू की गई। गनीमत यह रही कि जिस समय दीवार गिरी, उस समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बाइट रहवासी फिलहाल इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन अवैध निर्माण और लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Mar 08, 2026 04:00:07
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 08, 2026 03:54:48
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Mar 08, 2026 03:54:37
Tonk, Rajasthan:टोंक पथराव के बाद तनावपूर्ण शांति.. बीजेपी जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने मौके पर पहुँच कर हालातों का लिया जायजा मौके पर पुलिस जाब्ता तैनात। भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान की दो टूक, नहीं बक्शा जाएगा अपराधियों को; भजनलाल की सरकार अपराधियों को सख्त से सख्त सजा देगी। शुक्रवार की रात टोंक जिला मुख्यालय पर थाना पुरानी टोंक क्षेत्र में देशवाली मोहल्ले में दो अलग-अलग समुदायों के बीच आपसी कहासुनी के बाद हुई पथराव के बाद, थाना पुरानी टोंक क्षेत्र में चार दिनों में पथराव की दूसरी घटना के बाद हिन्दू संगठनों में गहरा रोष है। भाजपा जिला अध्यक्ष चौहान मौके पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया। पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। जिन घरों पर पत्थर बाजी की गई थी, वहां जाकर देखा कि एक-एक किलो के पत्थर और ईंटे छतों पर पड़े मिलीं। वहीं बीजेपी जिला अध्यक्ष चौहान ने बताया कि समुदाय विशेष के लोगों द्वारा यहां लैंड जिहाद का दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। घटना के दूसरे दिन सुबह क्षेत्र में भारी पुलिस जाब्ता तैनात है। वहीं वाल्मीकि मोहल्ले में सड़कों और घरों में पड़ी ईंटे बीती रात हुए पथराव की कहानी कह रहे हैं। क्षेत्र के लोगों की मांग है कि पथराव करने वालों पर पुलिस को सख्त एक्शन लेने की जरूरत है।
0
comment0
Report
AKAshok Kumar1
Mar 08, 2026 03:54:21
0
comment0
Report
DPDharmendra Pathak
Mar 08, 2026 03:49:33
Chatra, Jharkhand:चतरा: शहर के केशरी चौक पर युवक अनीश कुमार सिंह के हत्या के विरोध में परिजनों के साथ आम जनता ने चतरा केशरी सड़क को जाम कर दिया। परिजन हत्या के इस मामले को निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजने, मृतक के परिजन को सरकार के प्रावधान के तहत उचित सरकारी मुवावजा देने सहित अन्य मांगे कर रहे थे। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों को समझाने-बुझाने सहित अन्य आश्वासन देने के बाद जाम को हटा लिया। जाम हटने के बाद सड़क पर वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, एसडीओ जहूर आलम, एसडीपीओ संदीप सुमन, सीओ अनिल कुमार और अवधेश सिंह सहित अन्य पहुंचे थे। आपको बता दें कि अनीश कुमार घर से पांच दिन पूर्व गायब हो गया था। जिसे परिजनों ने काफी खोजबीन की। नहीं मिलने पर इसकी सूचना सदर थाना प्रभारी को दी गई। छानबीन के दौरान अनीश का शव जिला नियोजनालय के पीछे संदिग्ध अवस्था में मृत पाया।
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Mar 08, 2026 03:49:14
Kishanganj, Bihar:महिलाओं की हक, हकूक और सम्मान के लिए आवाज उठाती राहत नामक स्वयं सेवी संस्था के द्वारा किशनगंज के फरिंगगोला स्थित एसएसबी कैम्प परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां इंडो-नेपाल बॉर्डर पर देश की सुरक्षा में दिन-रात डटी एसएसबी की महिला जवानों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उनके जज़्बे को सलाम किया गया। इस मौके पर व्यवाही न्यायालय की महिला न्यायाधीश शारदा, महिला प्रोफेसर सहित महिला जवानों को सम्मानित किया गया। संस्था ने उनकी बहादुरी, समर्पण और राष्ट्रसेवा के लिए आभार जताया। ये महिला जवान न सिर्फ सीमा की रक्षा करती हैं, बल्कि समाज में महिलाओं के सशक्तिकरण की मिसाल भी पेश करती हैं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि ऐसी बहनों की वजह से हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं और महिलाओं का सम्मान हर दिन होना चाहिए। राहत संस्था ने इस पहल से एक संदेश दिया है कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं, उनका सम्मान हमारी जिम्मेदारी है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसएसबी के कमांडेंट, सेकंड इन कमांडेंट सहित जिले के बुद्धिजीवी वर्ग के लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।
0
comment0
Report
MKMukesh Kumar
Mar 08, 2026 03:48:35
Jehanabad, Bihar:बिहार में सरकार और प्रशासन की तमाम सख्तियों के बावजूद हरष फायरिंग का खतरनाक चलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जहानाबाद का है जहाँ एक बार फिर बारात निकलने के दौरान हुई फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना ओकरी ओपी क्षेत्र के लक्षण बीघा गांव का है। बताया जाता है कि रविवार को देर शाम लक्षण बीघा निवासी सुकू चौधरी के पोते की बारात निकलने की तैयारी चल रही थी। गांव की गलियों में डीजे की धुन पर लोग नाच रहे थे और जश्न का माहौल चरम पर था। इसी दौरान भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने हर्ष फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान चली एक गोली खेमचंद बीघा निवासी विजेंद्र प्रसाद के 20 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार के पेट में जा लगी। गोली लगते ही मुकेश कुमार जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए PMCH रेफर कर दिया। फिलहाल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए घोसी एसडीपीओ संजीव कुमार ने खुद घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि युवक को गोली लगने की सूचना मिली है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। गौरतलब हो कि तीन दिन पूर्व भी शकुराबाद थाना अंतर्गत हसनपुर गांव में एक तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग की घटना हुई थी जिसमें दो लोगो को गोली लगी थी。
0
comment0
Report
MMMohammad Muzammil
Mar 08, 2026 03:48:09
Dehradun, Uttarakhand:देहरादून के सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार के कहर से एक सात साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई. घटना खुशहालपुर क्षेत्र में हुई जहाँ बिना नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी तेजी से बच्ची को कुचलते हुए मौके से फरार हो गई. हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में मातम छा गया. गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए बच्ची के शव को देहरादून-पोंटा मुख्य मार्ग पर रखकर घंटों जाम लगाया. पुलिस ने आसपास की CCTV फुटेज खंगाल कर पाया कि बिना नंबर की काली स्कॉर्पियो गाड़ी तेज रफ्तार से हादसा कर पोंटा की तरफ फरार हो गई है. पुलिस अब बिना नंबर की इस गाड़ी और चालक की तलाश में जुटी है.
0
comment0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Mar 08, 2026 03:47:57
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- वैसे तो आपने विशालकाय अजगर को जमीन घूमते हुए या झाड़ियां में देखा होगा लेकिन गोंडा में एक ऐसा अजगर है जो पेड़ पर चढ़कर के बैठा हुआ है जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जी हाँ गोंडा जिले के कटरा बाजार विकासखंड अंतर्गत रामापुर टंडवा गांव में एक विशाल किया अजगर पेड़ पर चढ़कर के बैठा हुआ है और वहां से ग्रामीणों की काफी प्रयास के बावजूद भी उतरने का नाम नहीं ले रहा है। खिड़की रखवाली करने गए ग्रामीणों ने पेड़ पर बैठे अजगर और पेड़ से लटकती उसके पिछले हिस्से को देख तत्काल और स्थानीय लोगों को सूचना दी। मौके पर पहुंची स्थानीय लोगों ने विशाल किया अजगर को पेड़ पर बैठा हुआ देख हैरान रह गए और इसे पकड़े जाने को लेकर की गोंडा वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को सूचना दी गई है। लेकिन 24 घंटे बीतने को है अभी तक वन विभाग द्वारा मौके पर पहुंच करके इस विशालकाय अजगर को नहीं पकड़ा गया है। कल सुबह से ही यह अजगर इसी पेड़ पर बैठा हुआ है जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि एक खेत के बगल में पेड़ लगा हुआ है और उसे पेड़ पर एक विशाल अजगर आराम से बैठा हुआ है और उसका पिछला हिस्सा नीचे लटक रहा है।
0
comment0
Report
KSKULWANT SINGH
Mar 08, 2026 03:46:31
Yamuna Nagar, Haryana:एंकर : Women's Day के अवसर पर यमुनानगर में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर अंडर ट्रेनिंग आईएएस अधिकारी सुमन यादव यूनियन बैंक में पहुंचीं और छात्राओं व महिलाओं के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बच्चियों और महिलाओं को जीवन में बड़ा लक्ष्य तय करने और उसे पाने के लिए लगातार मेहनत करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर बैंक प्रबंधन और स्टाफ ने भी महिला सशक्तिकरण को लेकर अपने विचार साझा किए। वीओ : साइ सौभाग्य के अध्यक्ष निपुण गर्ग ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, यमुनानगर स्थित Union Bank of India की ज्योति place शाखा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नगर निगम में कमिश्नर पद पर अंडर ट्रेनिंग आईएएस सुमन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। बैंक में पहुंचे स्कूली बच्चों और छात्राओं ने उनसे खुलकर सवाल किए और उनके अनुभवों के बारे में जाना। कार्यक्रम के दौरान सुमन यादव ने बच्चियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए सबसे जरूरी है कि इंसान अपने लिए एक स्पष्ट लक्ष्य तय करे। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदारी से मेहनत करता है, तो उसे सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे खुद पर विश्वास रखें और यह सोचें कि उन्हें जीवन में कुछ बड़ा करके दिखाना है। सुमन यादव ने अपने जीवन का उदाहरण देते हुए बताया कि उनका बचपन का सपना डॉक्टर बनने का था, लेकिन समय के साथ उन्होंने अपने लक्ष्य को और बड़ा बनाया। उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई की और आखिरकार Union Public Service Commission की परीक्षा पास कर आईएएस बनाने का सपना पूरा किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अगर वे ठान लें तो प्रशासन, विज्ञान, शिक्षा या किसी भी क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर सकती हैं। बाइट – सुमन यादव, आईएएस (अंडर ट्रेनिंग) “हर लड़की को अपने जीवन में एक लक्ष्य तय करना चाहिए। जब आप मेहनत और ईमानदारी से उस लक्ष्य की ओर बढ़ते हैं, तो सफलता जरूर मिलती है। मैं भी पहले डॉक्टर बनना चाहती थी, लेकिन मेहनत और लगन से यूपीएससी की परीक्षा पास कर आईएएस बनने का मौका मिला।” बाइट : मोहनलाल, बैंक प्रबंधक - बैंक प्रबंधक मोहनलाल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बैंक में यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं और बच्चियों को प्रेरित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में बेटियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
0
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Mar 08, 2026 03:45:13
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के कठेठा गांव में देर रात गांव से पांच सौ मीटर दूर खेत में किशोर की नाड़े से गला घोंटकर हत्या कर दी गई. उसका शव खेत में पड़ा मिला है. सूचना पर पहुँची घाटमपुर पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं. किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. संतोष सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका 15 वर्षीय बेटा प्रतीक उर्फ कृष्णा सिंह जो कक्षा 9 में पढ़ता था, शनिवार दोपहर घर से खेत जाने की बात कहकर साइकिल लेकर खेत जाने को निकला था, देर शाम तक वापस घर नहीं लौटा तो पिता ने खोज शुरू की. पिता खेतों में बेटे को खोजते हुए पहुंचे जहां पास से उनकी साइकिल स्टैंड पर खड़ी थी, लेकिन किशोर नहीं मिला. उन्होंने आसपास खोजबीन की तो पास के खेतों में किशोर का शव मिला. लोअर के नाड़े से उसका गला कसा हुआ था. सूचना मिलते police मौके पर पहुँची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. मृतक की मां सारिका ने पुलिस को बताया कि वह घर से दूर थी; लौटने पर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था. कानपुर डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि उन्होंने परिजनों से जानकारी जुटाई है और घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया, दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top