Back
Basti272302blurImage

Basti - रोजदारों ने अदा की अलविदा की नमाज, देश की खुशहाली और अमन-चैन के लिए मांगी दुआ

Mohammad Shakil
Mar 28, 2025 14:50:26
Nagar Khas, Uttar Pradesh

अलविदा की नमाज के साथ ही रमजान माह विदा होने वाला है। जिसकी आहट शुक्रवार को सुनाई दी। जुम्मा की अलविदा पर गाँव से लेकर शहर की सभी मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में रोजदार पहुंचे। अकीदतमंदों ने मस्जिदों में नमाज अदा की। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। रोजदारों ने देश की खुशहाली और अमन-चैन की दुआ मांगी। माहे रमजान का पाक महीना अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। शुक्रवार को गाँव व शहर की विभिन्न मस्जिदों में जुम्मे की नमाज अदा की गई। इसके लिए सुबह से तैयारियां शुरू हो गई। मस्जिदों की विशेष साफ-सफाई की गई। चूने आदि का छिड़काव किया गया। ऐसा माना जाता है कि रमजान के आखिरी जुम्मे की नमाज को अदा करने से दुआएं कबूल होती है। 

1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|