icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
175016
Manish KumarManish KumarFollow15 Apr 2025, 08:05 am

Mandi - डॉ. आंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम आयोजित,विधायक प्रकाश राणा ने डॉ. आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

Lad Bharol, Himachal Pradesh:

भारतीय संविधान के निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रबल समर्थक डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर रक्कड़ की कस पंचायत में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक प्रकाश राणा ने विशेष रूप से भाग लिया और बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक प्रकाश राणा ने कहा, “डॉ. आंबेडकर ने हमें वह संविधान दिया, जिसने भारत को समानता, स्वतंत्रता और न्याय के मार्ग पर अग्रसर किया। उनका जीवन संघर्ष और समर्पण का प्रतीक है, जो आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

UPITS-2026 में जालौन के पांच उद्यमी वैश्विक बाजार में अपनी पहचान बनाएंगे

Jalaun, Uttar Pradesh:दुनिया के बाजार में जालौन की दस्तक, UPITS-2026 में पांच उद्यमी प्रतिनिधित्व, कालपी के हाथ कागज से लकड़ी के खिलौने, गौ-निर्मित उत्पाद और स्थानीय खाद्य उत्पादों तक दिखेगी जालौन की पहचान जिलाधिकारी समीर ने जिले में उद्योगों के विस्तार और स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया है। उनके निर्देश पर उद्योग विभाग द्वारा पारंपरिक उत्पादों के साथ-साथ छोटे-बड़े उद्योगों और नए उद्यमियों को आगे लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग, विपणन और बाजार उपलब्धता बढ़ाने के साथ ऐसे उद्यमियों को प्रोत्साहित करने पर जोर है, जिनमें उत्पादन बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने की क्षमता है। यूपीआईटीएस में जालौन के पांच प्रतिभागियों को स्टॉल आवंटित किए गए हैं। इनमें कालपी का प्रसिद्ध हाथ कागज उद्योग प्रमुख आकर्षण रहेगा। ओडीओपी और जीआई टैग के माध्यम से कालपी के हाथ कागज को पहले ही विशिष्ट पहचान मिल चुकी है। अब अंतरराष्ट्रीय खरीदारों और व्यापारिक प्रतिनिधियों के सामने इसके उत्पादों को प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। उपायुक्त उद्योग धर्मेंद्र भास्कर ने बताया कि हाथ कागज संघ कालपी के अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी ओडीओपी (हाथ कागज) और जीआई टैग श्रेणी में प्रतिभाग करेंगे। वहीं अमन चंदेल लकड़ी के खिलौने, राधा पाण्डेय गौ-निर्मित उत्पाद, अखिलेश पाल ओडीओसी के अंतर्गत रसगुल्ला एवं गुझिया तथा शौर्य कुमार सिंह, अनुरागिनी संस्थान कालपी हाथ कागज उत्पाद श्रेणी में अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। नए बाजार और कारोबारी संपर्क की उम्मीद यूपीआईटीएस-2026 जालौन के उद्यमियों के लिए महज प्रदर्शनी नहीं, बल्कि अपने उत्पादों को बड़े बाजार से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच होगा। अंतरराष्ट्रीय खरीदारों, निवेशकों और व्यापारिक प्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्थानीय उत्पादों की सीधी प्रस्तुति से नए कारोबारी संपर्क बनने और विपणन के अवसर बढ़ने की उम्मीद है। इससे छोटे उद्यमियों को बड़े बाजार तक पहुंच बनाने में मदद मिल सकती है, जबकि स्थापित कारोबारियों के लिए नए ग्राहकों और बाजारों से जुड़ने के रास्ते खुलेंगे। प्रदेश सरकार की ओर से प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए ओडीओपी एवं जीआई टैग, सीएम युवा तथा ओडीओसी श्रेणी के प्रतिभागियों को स्टॉल निशुल्क उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा ट्रेड शो में भाग लेने वाले उद्यमियों को परिवहन पर 75 प्रतिशत तक किराया प्रतिपूर्ति का प्रावधान भी किया गया है। स्थानीय पहचान को वैश्विक बाजार से जोड़ने की पहल जिले में उद्योगों के विस्तार को केवल पारंपरिक उत्पादों तक सीमित न रखते हुए स्थानीय स्तर पर संचालित छोटे-बड़े उद्योगों, नए उद्यमियों और नवाचार आधारित कारोबार को भी बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य जालौन की पहचान को कृषि प्रधान जिले से आगे बढ़ाकर उत्पादन, उद्यमिता, स्थानीय ब्रांड और रोजगार सृजन के क्षेत्र में मजबूत करना है。 कालपी का हाथ कागज उद्योग जहां जालौन की पारंपरिक औद्योगिक पहचान को सामने रखेगा, वहीं लकड़ी के खिलौने, गौ-निर्मित सामग्री और स्थानीय खाद्य उत्पाद जिले की विविध उत्पाद क्षमता की झलक पेश करेंगे। यूपीआईटीएस-2026 में जालौन की भागीदारी स्थानीय हुनर को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखी जा रही है। बाइट:- राधा पांडेय--स्वयं सहायता समूह की ओनर
0
0
Report

साइबर ठगी के खिलाफ गौरीबाजार पुलिस का त्वरित एक्शन, पीड़ित को लौटाए 50 हजार

ASAmit SinghFollow1m ago
Deoria, Uttar Pradesh:साइबर ठगी के खिलाफ गौरीबाजार पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को बड़ी राहत मिली है। साइबर टीम ने ठगी की रकम को समय रहते होल्ड कराकर 50 हजार की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के सझवा बैतालपुर निवासी श्रीनिवास पुत्र स्व. रामचन्द्र के साथ साइबर ठगी के जरिए 51,255 की धोखाधड़ी हुई थी। पीड़ित ने मामले की शिकायत पोर्टल पर दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही गौरीबाजार साइबर टीम सक्रिय हुई और तत्काल कार्रवाई करते हुए ठगी की धनराशि को होल्ड कराया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद MRM के माध्यम से 50 हजार पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने गौरीबाजार पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस टीम के प्रति आभार जताया। कार्रवाई करने वाली टीम में साइबर प्रभारी म0उ0नि0 संध्या यादव, म0का0 सरिता दूबे एवं रि0म0का0 समीक्षा मिश्रा शामिल रही।
0
0
Report
Advertisement

गौसिया मस्जिद में हुआ पैगाम-ए-गौसे आज़म कार्यक्रम

Kanpur, Uttar Pradesh:Unnao : शुक्लागंज, गंगा नगर स्थित गौसिया मस्जिद में पैगाम-ए-गौसे आज़म कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की सदारत गौसिया मस्जिद के इमाम एवं खतीब मौलाना असगर अली क़ादरी ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के सरपरस्त क़ाज़ी-ए-शहर कानपुर हज़रत अल्लामा मौलाना मुफ़्ती यूनुस रज़ा ने खुसूसी बयान किया। उन्होंने धार्मिक एवं सामाजिक विषयों पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए अमन, भाईचारे और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। वहीं हज़रत अल्लामा मौलाना मुज़फ़्फ़र हुसैन ने गौसे पाक की ज़िंदगी और उनकी शिक्षाओं पर विस्तार से रोशनी डाली। उन्होंने लोगों को नेक रास्ते पर चलने और समाज में भाईचारा कायम रखने की बात कही। कार्यक्रम में मौलाना मुज़फ़्फ़र हुसैन, मुश्ताक़ अहमद बरकती, हाफ़िज़ ग़ुलाम मोहम्मद, शब्बीर कानपुरी, अज़हर नूरी, हाफ़िज़ शाबान रज़ा, हाफ़िज़ अनस, हाफ़िज़ मोहम्मद ईमान, हाफ़िज़ शहज़ान, मोहम्मद लईक़ ख़ान सहित कई उलेमा, हाफ़िज़ और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने धार्मिक संदेश सुने और अमन, भाईचारे एवं आपसी सौहार्द कायम रखने का पैगाम दिया।
0
0
Report

बलरामपुर में भैंस खोलने के विवाद में भिड़ंत, 47 सेकेंड का वीडियो वायरल

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में भैंस खोलने को लेकर हुआ विवाद झड़प में बदला; हंसिया लेकर महिला दौड़ाने का 47 सेकेंड का वीडियो बलरामपुर जनपद के कोतवाली देहात क्षेत्र के शेखरपुर-सुभागपुर गांव में 19 सितंबर की शाम भैंस खोलने को लेकर शुरू हुआ विवाद झड़प में बदल गया। घटना का 47 सेकंड का वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में दो महिलाएं आपस में झगड़ती दिखाई दे रही हैं। आसपास कुछ बच्चे भी नजर आ रहे हैं। आरोप की एक महिला दूसरे महिला को हाशिया लेकर दौड़ा लेती है। इसी दौरान एक व्यक्ति महिला के हाथ से हंसिया छीनता दिखाई देता है। महिला का आरोप है कि पड़ोसियों ने विवाद के दौरान जातिसूचक गालियां दीं और मारपीट का प्रयास किया। आरोप है कि एक महिला हंसिया लेकर उसे दौड़ाने लगी। वीडियो वायरल होने के बाद गांव में घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई। बताया जा रहा है कि भैंस खोलने को लेकर कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा था। हालांकि वायरल वीडियो और किसी दावे की पुष्टि हम नहीं करते है。
0
0
Report
Advertisement

बिजनौर फायरिंग मामले में दो गिरफ्तार, पिकअप वाहन और अवैध तमंचा बरामद

Moradabad, Uttar Pradesh:फायरिंग के मामले में दो गिरफ्तार बिजनौर फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, घटना 16 सितंबर को काली माता मंदिर रोड स्थित हिलर्स हॉस्पिटल के पास हुई थी। मामले में सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने फायरिंग की घटना में आम जनता के बीच भय और दहशत का माहौल पैदा होने के संबंध में 19 सितंबर को मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे में धारा 109(1) बीएनएस और 7 क्रिमिनल लॉ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने मामले में आकाश निवासी कनखेड़ी, थाना धामपुर और हिमांशु निवासी सियोहारा गिरधर, थाना कोतवाली शहर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आकाश के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद किया है, जिसे एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज किया गया है। वहीं हिमांशु के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद हुआ है। अवैध हथियार की बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 बढ़ाई गई है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि फायरिंग के दौरान दोनों पक्षों की ओर से जवाबी फायरिंग हुई थी, जिसमें पिकअप वाहन का पिछला शीशा टूट गया। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद दोनों पक्ष मौके से फरार हो गए थे। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल वाहन और अवैध तमंचा बरामद किया है। पुलिस द्वारा अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

पिथौरागढ़ में भाजपा का राहुल गांधी के बयान के विरोध में पुतला दहन

Pithoragarh, Uttarakhand:पिथौरागढ़: कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। सिल्थाम चौराहे पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी ने कहा कि अजीत डोभाल ने देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों में अजीत डोभाल लगातार अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष ने राहुल गांधी की टिप्पणी को आपत्तिजनक बताते हुए कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के चलते देश की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण व्यक्ति के खिलाफ ऐसी टिप्पणी उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस टिप्पणी का पुरजोर विरोध करते हैं। वहीं प्रदर्शन के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री दीपिका बोहरा ने भी राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों पर राजनीति करने के बजाय देशहित को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना विरोध दर्ज कराया।
0
0
Report

लापता बीएससी छात्रा पूजा गौतम की कुएं में लाश मिलने से गांव में सनसनी

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम करारी खुर्द में दो दिन से लापता बीएससी की छात्रा की लाश खेत के कुएं में डली मिलने से गांव में सनसनी फैल गई, मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतका की पहचान पूजा गौतम के रूप में की है, बताया जा रहा है कि पूजा अपने मामा के घर रेहकर बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लाश को कुएं से बाहर निकाला गया। फिर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक पूजा नाम की छात्रा शनिवार को दुपट्टा और चप्पल घर पर छोड़कर खेत की तरफ गई थी इसके बाद वह लौटकर नहीं आई और परिजनों ने काफी जगह तलाश किया लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला, इसके बाद परिजनों ने थाना पहुंचकर पूजा की गुमशुदगी दर्ज कराई, वही आज सुबह खेत पर बने कुएं में पूजा की लाश पानी में तैरती हुई मिली, यह सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, उन्होंने शिनाख्त पूजा के रूप में की इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report

बहराइच में पद्मावती यूथ ब्रिगेड ने बीएसए का पुतला फूंका, भ्रष्टाचार के आरोप

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. महारानी पद्मावती यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवानी ठाकुर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने करप्शन किंग बहराइच बीएसए का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया और बीएसए के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए, भवानी ठाकुर ने कहा कि यह करप्शन किंग बहराइच बीएसए पूर्व में महराजगंज में तैनाती के दौरान भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित हो चुका था फिर यहाँ बहराइच में तैनाती के दौरान भ्रष्टाचार का प्रयाय कहा जाता है जो गांव में करप्शन किंग नाम से कुख्यात है इसने बहराइच में पिछले फरवरी में बेसिक शिक्षा की 26/27 सत्र की एक ट्रक किताबों को बेचा था जिसमें जिले के जिम्मेदारों ने मुकदमा पंजीकृत कर पूरे ट्रक सहित किताबों को बरामद कर इनके तीन कर्मचारियों और कबाड़ी को जेल भेजा था अब इसने बेसिक शिक्षा के 519 ECCE एजुकेटरों की नियुक्ति के क्रम में 140 की भर्ती पहले की फिर 173 की नियुक्ति की और नियुक्त पत्र देने के पहले ही पूरा खेल उजागर हो गया जिसमें नियुक्तियों में करोड़ों रुपए की वसूली का आरोप गांवों में फैल गया जिससे जनपद वासियों में घोर आक्रोश व्याप्त हो गया है इसने अध्यापकों के समायोजन के नाम पर भारी वसूली के आरोप हैं और इसके द्वारा सैकड़ों करोड़ की चल अचल संपत्ति बनाने की भी चर्चा है भवानी ठाकुर ने मुख्यमंत्री जी से मांग की है कि इसके पूरे भ्रष्टाचार की जांच करा कर मुकदमा दर्ज कराते हुए जेल भेजा जाए और इसके चल अचल संपत्ति की जांच कराई जाए पुतला फूंक कर प्रदर्शन करने वालों में जयनू ठाकुर, अखिलेश सिंह, देवा सिंह, शिवकुमार सिंह, संतोष सिंह सरपंच, मनोज कुमार गौतम मुटरू, हंसराज गौतम, कृपा राम गौतम, राजित राम गौतम, रामलाल गौतम, नंदू साहू आदि मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

प्रभारी मंत्री खुशवंत ने डभरा क्षेत्र के लिए दिया एंबुलेंस,,डायल वाहन 108 को दिखाई हरी झंडी,,,

Avinash Babu PatelAvinash Babu PatelFollow9m ago
Dabhara, Chhattisgarh:एंकर,,, प्रभारी मंत्री खुशवंत साहेब का सक्ती जिले में दौरा हुआ,,जहां उन्होंने डभरा क्षेत्र के स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करते हुए डायल नंबर 108 के एक एंबुलेंस लोगों को समर्पित करते हुए हरी झंडी दिखाई है,, जिले के प्रभारी मंत्री खुशवंत साहेब जिले में एकदिवसीय दौरे में थे,, डभरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 108 डायल वाहन की कमी को देखते हुए उन्होंने हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की बढ़ोतरी का प्रयास किया है, पूर्व के प्राप्त वाहन कबाड़ हो गए थे जहां नई एंबुलेंस की आवश्यकता महसूस की जा रही थी,,जिसे पूर्व में स्वास्थ्य मंत्री के दौरे के पश्चात डभरा क्षेत्र में एक एंबुलेंस वाहन की प्राप्ति हुई है,,
0
0
Report

झारखंड के राज्यपाल ने गढ़वा के विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह का उद्घाटन किया

Narayanpur, Jharkhand:झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार आज एक दिवसीय दौरे पर गढ़वा पहुंचे, जहां उन्होंने फरठिया स्थित बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान राज्यपाल ने विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राज्यपाल संतोष गंगवार के गढ़वा के फरठिया स्थित विश्वविद्यालय परिसर पहुंचने पर जिले के डीसी और एसपी ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ राज्यपाल का स्वागत किया गया और उन्हें कार्यक्रम स्थल ऑडिटोरियम तक ले जाया गया। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह का उद्घाटन किया। समारोह के दौरान राज्यपाल ने दो लोगों को डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की। इसके बाद विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की गई। इस मौके पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल होकर उन्हें प्रसन्नता हो रही है। यह केवल विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान करने का अवसर नहीं है, बल्कि विश्वविद्यालय से निकलने के बाद उनके भविष्य की दिशा तय करने का भी अवसर है। उन्होंने उपाधि प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। राज्यपाल ने कहा कि दीक्षांत समारोह का अर्थ केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं है। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को जो ज्ञान दिया है, उसे अपने जीवन में किस तरह उतारना है, यह उन पर निर्भर करता है। शिक्षा की वास्तविक सार्थकता तभी है, जब उसका लाभ समाज को मिले। उन्होंने कहा कि आज डिजिटल युग में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में जरूरी है कि विद्यार्थी नई चीजें सीखने और नए अवसर तलाशने के लिए हमेशा तैयार रहें। उन्होंने कहा कि यह दिन विश्वविद्यालय के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह उसका पहला दीक्षांत समारोह है। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से कहा कि वे जहां भी जाएं, अपने विश्वविद्यालय का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का जो सपना देखा है, उसे साकार करने में ऐसे ही विश्वविद्यालयों से निकलने वाले युवक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top