Mandi- कंगना रनौत के विवादास्पद बयान पर कांग्रेस ने की माफी की मांग
Sarkaghat, Himachal Pradesh:सांसद कंगना रनौत मंडी दौरे के दौरान कांग्रेस पर लगातार आपत्तिजनक बयान दे रही हैं। इस पर कांग्रेस नेताओं कुलदीप शर्मा, नरेश शर्मा और काली दास ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कंगना से सार्वजनिक माफी की मांग की है। उन्होंने याद दिलाया कि कंगना का परिवार खुद कांग्रेस समर्थक रहा है। नेताओं ने कंगना के एक साल के कार्यकाल को पूरी तरह असफल बताते हुए कहा कि विकास कार्यों के लिए महत्वपूर्ण जिला दिशा कमेटी की बैठक भी एक साल की देरी से हो रही है, जो विकास के प्रति उनकी गंभीरता को दिखाता है। उन्होंने कंगना को फिजूल बयानबाजी छोड़कर जनता से किए वादों पर ध्यान देने की सलाह दी है।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
