Back
मीरगंज में पुलिस का पहला ई-मालखाना शुरू, जब्त संपत्तियों का होगा डिजिटल
Mirganj, Uttar Pradesh
मीरगंज। डिजिटल क्रांति की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मीरगंज पुलिस ने जनपद का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू किया है। इसका उद्घाटन एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने मीरगंज कोतवाली के नवनिर्मित भवन में किया। ई-मालखाना प्रणाली का उद्देश्य पुलिस द्वारा जब्त की गई संपत्तियों और सबूतों के रख-रखाव को पूरी तरह डिजिटल, सुरक्षित और पारदर्शी बनाना है।
इस अवसर पर एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि ई-मालखाना व्यवस्था लागू होने से विवेचना अधिकारियों को केस से जुड़ी जब्त संपत्तियों का पूरा विवरण तुरंत उपलब्ध हो सकेगा। इससे न केवल जांच प्रक्रिया में तेजी आएगी, बल्कि पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी। यह प्रणाली जनसेवा को अधिक प्रभावी और सशक्त बनाएगी।
हर वस्तु पर लगाया जाएगा QR कोड
एसपी दक्षिणी ने बताया कि मालखाने में रखी गई प्रत्येक जब्त वस्तु पर एक यूनिक QR कोड लगाया गया है। पुलिस के अधिकृत टैबलेट से इस कोड को स्कैन करते ही संबंधित संपत्ति की संपूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सकती है, जिसमें वह किस मुकदमे से जुड़ी है और किस रैक में सुरक्षित रखी गई है।
उन्होंने लाइव डेमो के माध्यम से यह भी दिखाया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर केस प्रॉपर्टी को कुछ ही सेकेंड में सर्च किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पहले जब्त संपत्तियों की कोडिंग व्यवस्था न होने के कारण उन्हें ढूंढने और ट्रायल के दौरान न्यायालय में प्रस्तुत करने में काफी समय लगता था, लेकिन ई-मालखाना से यह प्रक्रिया अब सरल और तेज हो गई है।
अन्य थानों में भी लागू होगी व्यवस्था
एसपी दक्षिणी ने बताया कि इस पहल की सफलता के बाद जल्द ही जनपद के अन्य थानों में भी ई-मालखाना प्रणाली लागू की जाएगी। इसका उद्देश्य केस प्रॉपर्टी का सुव्यवस्थित और शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करना है, जिससे न्यायिक प्रक्रिया में भी तेजी लाई जा सके।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सीओ अजय कुमार, इंस्पेक्टर संजय तोमर, चौकी प्रभारी पंकज कुमार गौतम सहित पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस की यह पहल तकनीकी दृष्टि से सराहनीय होने के साथ-साथ कानून व्यवस्था को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ANAJAY NATH
FollowFeb 16, 2026 11:01:300
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 16, 2026 11:01:050
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 16, 2026 11:00:460
Report
0
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 16, 2026 11:00:230
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 16, 2026 11:00:100
Report
0
Report
0
Report
AAAteek Ahmed
FollowFeb 16, 2026 10:51:530
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowFeb 16, 2026 10:51:430
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 16, 2026 10:51:260
Report
0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowFeb 16, 2026 10:51:120
Report
NGNakibUddin gazi
FollowFeb 16, 2026 10:50:580
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowFeb 16, 2026 10:50:430
Report