Back
भाजपा नेता का तंज: अखिलेश के बिहार दौरे पर बेगानी शादी वाला बयान
MKManoj Kumar Chaturvedi
Oct 29, 2025 13:15:20
Ballia, Uttar Pradesh
अखिलेश यादव के आगामी बिहार दौरे पर यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का तंज बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना, भारत को बताया गरीब देश
balliaPlace-manoj chaturvedi
Date-29-10-2025
एंकर बलिया के गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित महिला सम्मेलन में पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार चुनाव में समाजवादी पार्टी का एक भी प्रत्याशी नहीं है लिहाजा कहावत है कि बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना। वही कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात कहने का सबको अधिकार है। बीजेपी एनडीए अपने कार्यकाल और उपलब्धियो के रिपोर्ट कार्ड और लेखा-जोखा जनता के बीच रखेगी। और एनडीए को जिताने की अपील करेगी।
दुनिया के जो पश्चिमी देश हैं और चीन है वहां कृषि आधारित अर्थव्यवस्था नहीं है। 6 महिने बर्फ में ढके रहने वाले देश जहां कोई उत्पादन नहीं होता। आज वह संपन्न है। जबकि हमारे यहां सर्वाधिक उपजाऊ खेत हैं नदियां हैं चारों प्राकृतिक ऋतुएं। बेहतर जलवायु है और बड़ी संख्या में युवा कार्य करते हैं। लेकिन सच्चाई यही है कि हम गरीब हैं। दुनिया के ऐसे देश जहां कुछ पैदा नहीं होता 6 महीने तक बर्फ जमा होती है वह लोग उत्पादक के रूप में अपनी भूमिका बनाकर उन्होंने अपने देश को संपन्न और पूरी दुनिया पर राज करने वाला काम किया है।
वही कहा कि हमारा संकल्प है 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना। आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत स्वदेशी के विषय को घर-घर तक पहुंचने को लेकर हम सभी कार्य कर रहे हैं। सारे पैरामीटर पर विश्व की बाजार में भारत की भूमिका बढ़ी है।
पुरानी सरकारो में अपराधियों को संरक्षण देने के ही साथ खड़ी रहती थी हमारी सरकार अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। हम वोट बैंक की राजनीति नहीं करते जो अपराधी है उसके खिलाफ कार्यवाही होगी।
बाईट भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा उत्तर प्रदेश
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
9
Report
13
Report
8
Report
14
Report
11
Report
14
Report
11
Report
14
Report
14
Report
14
Report
13
Report
14
Report
14
Report
ATAlok Tripathi
FollowOct 29, 2025 17:43:4114
Report
ATAlok Tripathi
FollowOct 29, 2025 17:41:4214
Report
