804407
गर्भवती महिला के साथ हुई मारपीट
Hulasganj, Bihar:रोस्तमपुर गांव में शनिवार की सुबह मामूली बात को लेकर मारपीट की घटना में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी0
0
Report
804407
विवाहिता के साथ पति बना हैवान
Hulasganj, Bihar:दहेज के लिए मायके में आकर पत्नी के साथ पति द्वारा किया गया मारपीट हुलासगंज थाना अंतर्गत लोदीपुर गांव में एक शराबी पति द्वारा दहेज के लिए पत्नी के साथ उसके मायके में आकर मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़िता द्वारा हुलासगंज थाना में आवेदन दिया गया है। पीड़िता 20 वर्षीय निर्जला कुमारी ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2024 में महकार थाना के इनायचक गांव में हुई थी तथा पिता द्वारा मांगी गई दहेज को भी पूरा किया गया था। लेकिन पुनः पति द्वारा और अधिक पैसे की मांग की जा रही थी ।0
0
Report
804407
खलिहान में आग लगने से किसान को हुई भारी क्षति
Walipur, Bihar:खलिहान में आग लगने से किसान को हुई भारी क्षति ---- हुलासगंज थाना अंतर्गत हरपुर गांव के खलिहान में आज मंगलवार को लगभग 2:00 बजे के आसपास धान के पुंज में आग लगने से खलिहान मलिक राजकुमार यादव को काफी क्षति हुई है। हालांकि ग्रामीण एवं अग्निशमन विभाग के तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि एक ही जगह पर गांव के लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों का खलिहान था। अगर आग पर काबू पाया नहीं जाता तो निश्चित तौर पर वहां पर भारी तबाही हो सकती थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।0
0
Report
Advertisement
804407
जहानाबाद के बेनीचक में चुनावी रंजिश में की गई मारपीट
Walipur, Bihar:हुलासगंज थाना अंतर्गत बेनीचक गांव में एक युवक को गांव के ही चार युवकों द्वारा मिलकर मारपीट कर बुरी तरह घायल कर देने का मामला सामने आया है। घायल युवक को हुलास गंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से उसकी हालत देखकर सदर अस्पताल जहानाबाद के लिए रेफर कर दिया गया है। घायल युवक प्रिंस कुमार बताया जाता है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि बगैर किसी कारण के प्रिंस के साथ गांव के चार युवकों द्वारा उस समय मारपीट की गई जब वह युवक शौच के लिए घर से सुबह में बाहर निकला था।0
0
Report
804407
हुलासगंज में एनडीए के चुनाव कार्यालय पर लगे पोस्टर बैनर को फाड़ने की घटना से कार्यकर्ताओं में रोष
Walipur, Bihar:बिल्कुल शांतिपूर्ण तरीके से हुलास गंज प्रखंड क्षेत्र में अब तक चल रहे चुनाव प्रचार अभियान में असामाजिक तत्वों द्वारा खलल डालने की कोशिश शुरू हो गई। बुधवार की रात में एनडीए के चुनाव कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर बैनर को फाड़ दिया गया है। आश्चर्य तो इस बात का है कि चुनाव कार्यालय के बगल में ही पुलिस चेक पोस्ट है। हालांकि इस घटना से कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने ऐसी ओछी घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है।0
0
Report
