284002
किन्नर बल्ली नायक ने शनि जयंती पर कराया विशाल भंडारा, 20 हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के सीपरी बाजार स्थित चमनगंज क्षेत्र में श्री राजेश्वरी भगवती महालक्ष्मी छाया पीठ मंदिर में शनि जयंती के अवसर पर भव्य भंडारे और भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता किन्नर समाजसेवी बल्ली नायक ने की, जिसमें करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। बल्ली नायक ने बताया कि वे लंबे समय से समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय हैं और गरीब कन्याओं के विवाह, जरूरतमंदों की सहायता, इलाज तथा धार्मिक आयोजनों में लगातार सहयोग करती हैं। उन्होंने कहा कि समाज सेवा करना ही उनके जीवन का उद्देश्य है। मंदिर से जुड़े सचिन यादव ने बताया कि प्रेमगंज स्थित यह मंदिर बेहद प्राचीन और आस्था का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने बताया कि मंदिर में देवी महालक्ष्मी और छाया देवी की विशेष पूजा होती है तथा यहां लगातार पांच शनिवार दर्शन करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है। उन्होंने बताया कि मंदिर ट्रस्ट द्वारा हर शनैश्चरी अमावस्या पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा ट्रस्ट करीब 200 बच्चों को हिंदी, अंग्रेज़ी और संस्कृत की निःशुल्क शिक्षा भी उपलब्ध करा रहा है, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
284001
झाँसी में ‘खूनी मीटर’ पर सियासी संग्राम, खून से लिखे पत्र ने भड़काया जनाक्रोश, ऊर्जा मंत्री को हटाने
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी। स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर झाँसी में विरोध उग्र होता जा रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर खून से ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखा। प्रदर्शनकारियों का आरोप—स्मार्ट मीटर से बिजली बिलों में भारी बढ़ोतरी और आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। आंदोलनकारियों ने योजना में पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए इसे “खूनी मीटर” बताया और ऊर्जा मंत्री को हटाने की मांग की। चेतावनी दी गई है कि जल्द समाधान न होने पर आंदोलन लखनऊ तक पहुंचेगा।0
0
Report
284001
झाँसी में अधिकारियों की याददाश्त बढ़ाने को लेकर नगर निगम में बादाम लेकर पहुँचा पार्षद
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी नगर निगम की बैठक एक बार फिर हंगामे में बदल गई। पानी की समस्या को लेकर पार्षदों का गुस्सा फूट पड़ा। वार्ड 33 के पार्षद राहुल कुशवाहा बादाम का पैकेट लेकर पहुंचे और अधिकारियों को देते हुए तंज कसा—“याद्दाश्त बढ़ाओ!” पार्षदों का आरोप है कि शहर में जल संकट बरकरार है, लेकिन अधिकारी कागजों में काम पूरा दिखा रहे हैं। पाइपलाइन के आंकड़ों में भी बड़ा विरोधाभास सामने आया। कई बस्तियां और धार्मिक स्थल आज भी पानी से वंचित बताए गए। मेयर के सवालों के बावजूद अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, जिससे सदन में नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। कुल मिलाकर “बादाम वाला विरोध” अब सिस्टम पर बड़ा सवाल बन गया है।0
0
Report
Advertisement
284001
संपत्ति विवाद बना हिंसा का कारण, बहन के साथ भाई-भाभी ने की मारपीट, CCTV में घटना कैद, वीडियो वायरल
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र में पारिवारिक संपत्ति विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है। बजरंग कॉलोनी निवासी महिला नीता सचकपूर ने अपने भाई विनोद कारनानी और भाभी पर मारपीट का आरोप लगाया है। शनिवार की शाम कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। इसके बाद महिला के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। घटना वहां लगे CCTV कैमरे में साफ तौर पर कैद हो गई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और मेडिकल परीक्षण भी कराया है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
284001
20 लाख के कर्ज ने बनाया ट्रक मालिक को गांजा तस्कर, झांसी में 40 लाख का माल जब्त
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 40 लाख रुपये कीमत का गांजा बरामद किया है। गांजा ट्रक में लोड प्लाईवुड की आड़ में बेहद शातिर तरीके से छिपाकर ले जाया जा रहा था। मंगलवार को मिली पुख्ता सूचना के आधार पर एएनटीएफ ने सीपरी बाजार पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया। सूचना थी कि एक ट्रक उड़ीसा से गांजा लेकर मध्य प्रदेश के ग्वालियर जा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन चालक रास्ता बदलकर उन्नाव बालाजी रोड की ओर निकल गया। इसके बाद पुलिस टीम ने पीछा कर नहर पुलिया के पास ट्रक को रोक लिया। तलाशी के दौरान ट्रक में रखे प्लाईवुड के पीछे से 67 किलो 610 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुनील कुमार पुत्र लायकराम, निवासी भिंड (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में ग्वालियर के मुरार क्षेत्र में रह रहा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उस पर करीब 20 लाख रुपये का कर्ज हो गया था। आर्थिक तंगी से उबरने के लिए वह बीते तीन महीनों से उड़ीसा और आंध्र प्रदेश से गांजा लाकर मध्य प्रदेश में सप्लाई कर रहा था। इसी अवैध कमाई से वह ट्रक की किस्त और घरेलू खर्च चला रहा था। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सीपरी बाजार थाने में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।0
0
Report
