icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
230132
Lavlesh ShuklaLavlesh ShuklaFollow9 Feb 2026, 06:16 am

लालगंज के चांदीपुर गांव में हुई सड़क दुर्घटना में मासूम की इलाज के दौरान मौत, नेशनल हाईवे किया जाम

Sangipur, Uttar Pradesh:लालगंज कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया, जिसके बाद उन्होंने लखनऊ-वाराणसी नेशनल हाईवे जाम कर दिया। यह घटना 13 जनवरी 2026 की शाम को हुई थी। ग्राम भदारी कला चाँदीपुर निवासी 9 वर्षीय देव सरोज बच्चे को एक तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी थी। हादसे में बच्चे का पैर टूट गया था और उसके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। घायल बच्चे को पहले टामा सेंटर लालगंज ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया। बाद में उसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आक्रोशित लोगो ने शव को नेशनल हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। नेशनल हाईवे जाम होने की सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही यश लालगंज द्वारा बताया गया कि मिली तहरीर के आधार पर नाम प्राथमिक बट 15 जनवरी को ही दर्ज कर ली गई है।
0
0
Report
Pinewz
230132
Lavlesh ShuklaLavlesh ShuklaFollow31 Jan 2026, 11:24 am

लालगंज दीवानी न्यायालय में बार काउंसिल उत्तर प्रदेश का कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी

Sangipur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव के चौथे चरण के तहत प्रतापगढ़ जिले में शनिवार को दूसरे दिन भी मतदान जारी रहा। जिला मुख्यालय प्रतापगढ़ सहित लालगंज और कुंडा के न्यायालय परिसरों में बनाए गए मतदान केंद्रों पर सुबह दस बजे से अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रक्रिया शाम पांच बजे तक चलेगी। शनिवार सुबह तक जिला न्यायालय प्रतापगढ़ में लगभग 500 मत डाले जा चुके थे। लालगंज दीवानी न्यायालय में 70 अधिवक्ताओं ने मतदान किया, जबकि कुंडा दीवानी न्यायालय परिसर में 120 से अधिक मत पड़े।
0
0
Report
Pinewz
230132
Lavlesh ShuklaLavlesh ShuklaFollow29 Jan 2026, 08:20 am

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पूरेमितन में खून से लथपथ मिली अचेत अवस्था में युवती

Lalganj Ajhara, Uttar Pradesh:लालगंज थाना क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय पूरे मीतन में गुरुवार सुबह एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर हालत में मिली। घटना गुरुवार सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है, जब विद्यालय परिसर के अंदर युवती जमीन पर तड़पती हुई पाई गई।विद्यालय खुलने के बाद सहायक अध्यापक मनोज वर्मा ने जैसे ही पीछे की बाउंड्री का गेट खोला, उन्होंने युवती को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी और ग्राम प्रधान शांति देवी को भी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को तुरंत लालगंज ट्रामा सेंटर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
230132
Lavlesh ShuklaLavlesh ShuklaFollow28 Jan 2026, 08:29 am

लालगंज एसडीएम को यूजीसी के नए कानून के विरोध में श्रीकरणी सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा सोपा ज्ञापन

Lalganj Ajhara, Uttar Pradesh:श्री राजपूत करणी सेना ने लालगंज तहसील में यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) के नए नियमों का विरोध किया। बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे संगठन के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी लालगंज शैलेंद्र वर्मा को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें इन नियमों को तत्काल वापस लेने की मांग की गई। करणी सेना का आरोप है कि यूजीसी द्वारा हाल ही में लागू किए गए ये नियम छात्रों के बीच वैमनस्य बढ़ा सकते हैं। विरोध प्रदर्शन श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की।
0
0
Report
Advertisement
Back to top