Back
अवैध कॉलोनियों पर BDA की बड़ी कार्रवाई,तीन स्थानों पर चला बुलडोजर
Bareilly, Uttar Pradesh
बरेली मे आज बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) की प्रवर्तन टीम ने थाना सीबीगंज और थाना इज्जतनगर क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 के अंतर्गत की गई।पहली कार्रवाई थाना सीबीगंज क्षेत्र के ग्राम रौठा में की गई, जहां नरेश यादव द्वारा लगभग 8000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बिना प्राधिकरण की स्वीकृति के भूखंडों का चिन्हांकन, सड़क, साइट ऑफिस, नाली और बाउंड्रीवाल आदि का निर्माण कर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी।इसी ग्राम रौठा में दूसरी कार्रवाई पप्पन भाई द्वारा विकसित की जा रही लगभग 5000 वर्गमीटर क्षेत्रफल की अवैध कॉलोनी पर की गई। यहां भी बिना स्वीकृति के प्लॉटिंग, सड़क, साइट ऑफिस, नाली और बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जा रहा था।तीसरी कार्रवाई थाना इज्जतनगर क्षेत्र के ग्राम मठ लक्ष्मीपुर, मिनी बाईपास रोड पर की गई, जहां शौकत अली द्वारा लगभग 3000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बिना अनुमति के भूखंडों का चिन्हांकन, सड़क और बाउंड्रीवाल का निर्माण कर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी।इन सभी अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध विशेष कार्याधिकारी अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में सहायक अभियंता धर्मवीर सिंह, अवर अभियंता अजीत साहनी, संदीप कुमार और प्रवर्तन टीम की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।बरेली विकास प्राधिकरण ने नागरिकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 के अंतर्गत किसी भी प्रकार का निर्माण या प्लॉटिंग करने से पहले मानचित्र की स्वीकृति लेना अनिवार्य है। बिना स्वीकृत मानचित्र के किया गया निर्माण या प्लॉटिंग अवैध है और उसे किसी भी समय ध्वस्त किया जा सकता है। प्राधिकरण ने अपील की है कि भवन या भूखंड खरीदने से पहले मानचित्र की स्वीकृति अवश्य जांच लें, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowMar 10, 2026 19:00:290
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 10, 2026 19:00:160
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 10, 2026 18:46:300
Report
RMRoshan Mishra
FollowMar 10, 2026 18:46:21Noida, Uttar Pradesh:बैठक करें... कालाबाजारी रोकें... मध्यप्रदेश सरकार ने सभी कलेक्टर को रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर लिखा पत्र... कालाबाजारी ना होने दें... कंपनियों के साथ लगातार करें बैठकें..!
0
Report
ASArvind Singh
FollowMar 10, 2026 18:46:080
Report
MJManoj Jain
FollowMar 10, 2026 18:45:450
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 10, 2026 18:45:270
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 10, 2026 18:45:100
Report
0
Report
0
Report
SASALMAN AMIR
FollowMar 10, 2026 18:31:030
Report