Back
Barabanki: फाल्गुनी मेला को लेकर श्री लोधेश्वर महादेव धाम में तेज हुई तैयारियां l
Barabanki, Uttar Pradesh
(बाराबंकी)। जनपद बाराबंकी की तहसील रामनगर स्थित सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री लोधेश्वर महादेव धाम में फाल्गुनी मेला को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सोमवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामनगर गुंजिता अग्रवाल द्वारा पूरे मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया गया, जिसके बाद अधिकारियों को मेले से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के उपरांत मंगलवार से मेला क्षेत्र में रंग-रोगन का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
मंदिर परिसर के आसपास पेंटिंग कराई गई है तथा मंदिर में पुताई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दर्शन हेतु लगने वाली बैरिकेडिंग की भी रंगाई की गई है। इसके साथ ही पंचायत घर, शौचालय एवं मेला क्षेत्र के सामुदायिक शौचालयों में भी रंग-रोगन का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। पूरे मेला क्षेत्र में व्यापक स्तर पर तैयारियां जारी हैं।
यह संपूर्ण आयोजन जिलाधिकारी बाराबंकी शशांक त्रिपाठी के निर्देशानुसार किया जा रहा है। मेला सचिव के रूप में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामनगर को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि जिलाधिकारी स्वयं मेला अध्यक्ष हैं। प्रशासन द्वारा दुकानदारों को अपनी-अपनी दुकानें सजाने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके तहत बोहनिया तालाब, अभरण सरोवर, मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र में दुकानें सजने लगी हैं।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजय वर्गीय द्वारा पूर्व में मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर रामनगर पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की योजना है।
फाल्गुनी मेला में कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बहराइच, गोंडा, लखीमपुर, हरदोई, सीतापुर, बुंदेलखंड, बरेली, रायबरेली, जालौन सहित विभिन्न जनपदों एवं अन्य राज्यों से श्रद्धालु लोधेश्वर महादेव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। 5 फरवरी से मेला प्रारंभ हो रहा है, लेकिन उससे पहले ही कांवड़ लेकर श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामनगर गुंजिता अग्रवाल ने बताया कि 5 फरवरी से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएंगी तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधाओं में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KRKishore Roy
FollowFeb 19, 2026 10:15:130
Report
0
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 19, 2026 10:09:450
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowFeb 19, 2026 10:09:200
Report
HSHEMANT SANCHETI
FollowFeb 19, 2026 10:09:010
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowFeb 19, 2026 10:08:450
Report
MKMANISH KUMAR
FollowFeb 19, 2026 10:08:300
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 19, 2026 10:08:100
Report
VAVijay Ahuja
FollowFeb 19, 2026 10:07:490
Report
0
Report
KKKamal Kumar
FollowFeb 19, 2026 10:07:31Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर में नक्सल मोर्चे पर SSB जवान की मौत; सीने में दर्द के बाद अंतागढ़ अस्पताल पहुंचते ही मौत की पुष्टि
0
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
FollowFeb 19, 2026 10:07:200
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 19, 2026 10:06:380
Report
AZAmzad Zee
FollowFeb 19, 2026 10:06:240
Report
AAAteek Ahmed
FollowFeb 19, 2026 10:06:150
Report