Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

प्रतापगढ़ में अवैध ड्रग फैक्ट्री व गोदाम पर बुलडोजर, पुलिस ने बड़ी कार्रवाई

SPSanjay Prakash
Feb 04, 2026 11:17:21
Noida, Uttar Pradesh
प्रतापगढ़ से बड़ी खबर नशे के सौदागरों पर पुलिस और प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से बने गोदाम और बिल्डिंग पर चला बुलडोजर, 2 दिन पहले पुलिस ने पकड़ी थी गोदाम में MD फैक्ट्री, मौके से मिले थे ड्रग्स बनाने के उपकरण और केमिकल, नगर परिषद के साथ मिलकर की जा रही करवाई, शहर के वाटर वर्क्स रोड पर की जा रही कार्रवाई, बड़ी संख्या में पुलिस बल है मौजूद।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NarendrkumardixitNarendrkumardixit
Feb 04, 2026 12:43:10
0
comment0
Report
JMJAVED MULANI
Feb 04, 2026 12:38:26
0
comment0
Report
RSRahul shukla
Feb 04, 2026 12:37:27
0
comment0
Report
PKPramod Kumar Gour
Feb 04, 2026 12:37:15
Sonbarsa, Uttar Pradesh:Breaking - कुशीनगर - साजिश के तहत वोटरलिस्ट से नाम काटने का आरोप - भाजपा के नेताओं द्वारा सपा के वोटरों का नाम काटने का आरोप - गुस्साए सपा नेताओं ने तहसील का किया घेराव - एसडीएम को ज्ञापन सौंप वोटरों का नाम जोड़ने की मांग - सपाईयों ने साजिशकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की - कार्रवाई न होने पर बड़े स्तर पर आंदोलन की चेतावनी - हाटा के विधायक पर लगा 32 लोगों का नाम कटवाने का आरोप - पूर्व मंत्री sपा नेता राधेश्याम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप - SIR प्रक्रिया के बाद 32 मतदाताओं के नाम कटवाने हेतु आपत्ति दाखिल - एक ही शिकायतकर्ता द्वारा दाखिल किया गया है आपत्ति - वर्ग विशेष के मतदाताओं के नाम हटाने के लिए दाखिल की गई आपत्ति - मुस्लिम, यादव और सपा के वोटरों का नाम कटवाने हेतु आपत्ति दाखिल - विधायक मोहन वर्मा के आवास पर BLO को बुला कर दाखिल किया गया आपत्ति- राधेश्याम सिंह - पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने चुनाव आयोग से धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने की मांग की - हाटा विधानसभा के बूथ संख्या 74 और 75 का मामला - कसया तहसील के फाजिलनगर और हाटा विधानसभा का मामला。
0
comment0
Report
IAImran Ajij
Feb 04, 2026 12:36:22
Bagaha, Bihar:ANCHOR- बगहा से एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जहाँ विस्फोटक बरामदगी के मामले में पुलिस ने साजिश की पूरी परतें खोल दी हैं। पड़ोसी को फंसाने की नीयत से कर्नाटक से विस्फोटक मंगवाए गए थे। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुूरा मामला चौतरवा थाना क्षेत्र के अहिरवलिया गांव का है, जहाँ विगत 1फरवरी को पुलिस ने तीन शक्तिशाली विस्फोटक और दो डेटोनेटर बरामद किए थे। शुरुआती जांच में यह मामला बेहद गंभीर माना जा रहा था, लेकिन अब पुलिस की तफ्तीश में चौंकाने वाला सच सामने आया है। पुलिस के मुताबिक इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड़ दिव्यांशु राव है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने अपनी मां के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते अपने ही पड़ोसी को फंसाने की साजिश रची थी। योजना के तहत कर्नाटक से विस्फोटक मंगवाकर उन्हें गांव में छिपाया गया था, ताकि पुलिस कार्रवाई पड़ोसी पर हो सके। जाँच में यह भी सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से इस साजिश को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था। जो अपराधी प्रवृत्ति का है। विस्फोटक सामग्री को छिपाने के बाद पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई, लेकिन तकनीकी जांच और सटीक इनपुट के आधार पर पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। बाइट – रामानंद कुमार कौशल, एसपी बगहा – “इस मामले में आरोपी दिव्यांशु राव को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में स्पष्ट हुआ है कि पड़ोसी को झूठे मामले में फंसाने के लिए विस्फोटक कर्नाटक से मंगवाए गए थे। आरोपी की मां की भूमिका भी सामने आई है। मामले की गहराई से जांच जारी है।” फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि इस साजिश में कोई और शामिल था या नहीं । बगहा पुलिस कप्तान रामानंद कौशल का कहना है कि मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें की नीरज राव के घर में टीवी देखते समय बम से भरा झोला फेंक कर दिव्यांशु राव ने उन्हें फसाने की कोशिश किये थे। बाइट - रामानंद कुमार कौशल, एसपी बगहा
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Feb 04, 2026 12:35:43
0
comment0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Feb 04, 2026 12:35:06
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले में कटरा बाजार थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिन्दू समुदाय की 16 वर्षीय नाबालिग बालिका के घर में रात्रि में घुसकर दुष्कर्म करने उनके प्रयास करने वाले आरोपी मोहम्मद गोलू उर्फ सद्दाम हुसैन को दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। वहीं आरोपी के पकड़े जाने के बाद नाबालिग बालिका के घर में घुसकर असलहा लेकर परिजनों के साथ मारपीट करने वाले चार आरोपी अकबर अली, अब्बास अली, शब्बीर अली और मेराज की भी कटरा बाजार थाने की पुलिस ने तलाश तेज कर दी है। दरअसल कटरा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव के रहने वाले पीड़ित पिता ने कटरा बाजार थाने में लिखित रूप में शिकायत दी थी। कि 2 फरवरी को रात्रि 11:00 बजे मेरी 16 वर्षीय पुत्री घर में अकेली थी मेरे घर के लोग सभी रिश्तेदारी में गए हुए थे। इसी दौरान मोहम्मद गोलू उर्फ सद्दाम हुसैन मेरे घर के दरवाजे पर पहुंच दरवाजा खटखटाया मेरी बेटी ने पापा समझ कर दरवाजा खोल दिया। तभी मोहम्मद गोलू उर्फ सद्दाम हुसैन मेरे घर में घुस गए और मेरी पुत्री को जमीन पर पटक कर उसके कपड़े फाड़ दिए और प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़छाड़ करने लगा और बलात्कार करने का प्रयास किया। मेरी पुत्री किसी तरीके से चिल्लाई तो पड़ोस के रहने वाले लोग पहुंचे और दौड़ा करके आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के पकड़े जाने पर आरोपी के घर वाले अकबर अली, अब्बास अली, शब्बीर अली और मेराज असलहा लेकर के आए और मेरे घर में घुस गए और मोहम्मद गोलू को ले जाने लगे। जब तक पूरे मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और इस दौरान इन लोगों ने मेरे साथ मारपीट भी किया है। कटरा बाजार थाने की पुलिस द्वारा 16 वर्षीय नाबालिग बालिका का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Feb 04, 2026 12:32:58
Churu, Rajasthan:सवर्ण संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने यूजीसी कानून को हटाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व सवर्ण समाज के लोगों ने इस कानून को हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। समिति के योगेश गौड़ ने बताया कि 24 घंटे में समिति को भेजना आरोपी को तत्काल नोटिस का प्रावधान नहीं है, 15 दिनों में रिपोर्ट झूठी शिकायतों की जांच का समय कम, पीड़ित की पहचान गोपनीय लेकिन आरोपी की नहीं आदि बिंदुओं को गंभीरता से देखते हुए ये कानून हटाया जाए। विनियम 2026 के विरुद्ध देशभर में विभिन्न वर्गों द्वारा आपत्ति जताई गई है तथा इन प्रावधानों की वैधता एवं निष्पक्षता को सर्वोच्च न्यायालय में भी चुनौती दी गई है। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा इन विनियमों के क्रियान्वयन पर रोक लगाते हुए पूर्ववर्ती 2012 के यूजीसी नियमों को अंतरिम रूप से पुनः लागू रखने के आदेश भी दिए गए हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि स्वयं न्यायपालिका ने भी इन नियमों की निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न उठाए हैं। समानता, न्याय और अवसर की अवधारणा का अर्थ किसी भी वर्ग चाहे आरक्षित हो अथवा सामान्य के साथ उल्टा भेदभाव करना नहीं है। संविधान सभी नागरिकों को समान संरक्षण देता है, ऐसे में किसी भी वर्ग विशेष को अपराधी की तरह ट्रीट करने वाला या केवल एकतरफा संरक्षण देने वाला कोई भी विनियम संविधान की मूल भावना के विपरीत है। इन प्रावधानों के वर्तमान स्वरूप के कारण सामान्य वर्ग के विद्यार्थी एवं शिक्षक मानसिक दबाव, असुरक्षा और निरंतर आरोपों के भय में रहेंगे, जिससे शैक्षिक वातावरण विषाक्त होने, पारस्परिक अविश्वास बढ़ने और वास्तविक सामाजिक सौहार्द नष्ट होने का खतरा है। उपरोक्त तथ्यों के संदर्भ में सवर्ण संघर्ष समिति जिला चूरू के पदाधिकारी एवं सदस्यगण, जिला प्रशासन के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति महोदय, प्रधानमंत्री महोदय एवं माननीय यूजीसी चेयरमैन से मांग कि है। उन्हें बताया कियूजीसी कानून 2026 के उन सभी प्रावधानों को, जो किसी भी प्रकार से सवर्ण सामान्य वर्ग के प्रति भेदभावपूर्ण हैं या एकतरफा संरक्षण की व्यवस्था करते हैं, तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए निरस्त किया जाए। यदि यूजीसी को नए विनियम बनाने ही हों तो ये पूर्णतः कास्ट न्यूट्रल, संतुलित और सभी वर्गों एससी, एसटी व ओबीसी एवं सामान्य वर्ग के लिए समान रूप से न्यायसंगत हों तथा झूठी शिकायतों के दुरुपयोग पर भी स्पष्ट एवं कठोर दंडात्मक प्रावधान शामिल किए जाएं। इस अवसर पर स्वर्ण समाज के लोग दर्जनों लोग मौजूद रहे。
0
comment0
Report
DBDURGESH BISEN
Feb 04, 2026 12:32:26
Pendra, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य के अंतर्गत धान खरीदी के लिए दो दिनों की अतिरिक्त वृद्धि की है, जिसके तहत 5 और 6 फरवरी को किसान अपने धान खरीदी केंद्रों में धान बेच सकेंगे। धान खरीदी केंद्र प्रभारी तैयार हैं। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के 20 धान खरीदी केंद्रों में लगभग 40000 क्विंटल धान की खरीदी की तैयारी है। धान खरीदी की तिथि बढ़ाए जाने संबंधी सरकार के निर्णय के बाद अब पूर्व निर्धारित 31 जनवरी की अंतिम तिथि के बाद भी 5 और 6 फरवरी को धान खरीदी के लिए किसान अपने धान बेच पाएंगे, किन्तु वे किसान जिनके 10 जनवरी 2026 के पश्चात टोकन हेतु आवेदन किया गया था और सत्यापन पूरा नहीं हुआ था, या जिनके द्वारा 10 जनवरी 2026 के बाद आवेदन किया गया पर सत्यापन के पश्चात धन नहीं भेज पाए, या 28-30 जनवरी के बीच टोकन प्राप्त कर भी बिक्री नहीं कर पाए, ऐसे सभी किसानों के टोकन सत्यापित कर दिए गए हैं और उन्हें धान बेचने की अनुमति मिली है। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के लगभग 20 धान खरीदी केंद्रों में 40000 क्विंटल धान की आवक की उम्मीद है। इस निर्णय से किसान खुश हैं; कुछ इसे सरकार की उदार नीति का हिस्सा मान रहे हैं, तो कुछ इसे उनकी निरंतर संघर्ष की जीत बता रहे हैं। धान खरीदी केंद्र प्रभारी सरकार की नीति अनुसार खरीदी के लिए पूर्ण तैयारी में हैं.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top