Back
अपना बेटा नहीं होने के शक में पिता द्वारा बेटे की टुकड़े-टुकड़े कर की गई हत्या, आरोपी पिता गिरफ्तार
Firozabad, Uttar Pradesh
फिरोजाबाद। जनपद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र में सोमवार को पिता के द्वारा बेटे की टुकड़े-टुकड़े कर की गई हत्या के मामले में आरोपी पिता को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया । आरोपी ने बताया उसका और उसकी पत्नी का लंबे समय से विवाद चल रहा है उसे शक था कि यह बेटा उसका अपना नहीं है इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी।
थाना मक्खनपुर क्षेत्र के जिजौली में सोमवार को दोपहर बाद राजेश राजपूत की पत्नी उर्मिला द्वारा स्कूल से वापस आने पर घर में खून देखकर पुलिस को वेटे की हत्या की सूचना दी गई थी।उसी दौरान आरोपी मौके से फरार हो चुका था। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने एक संदूक में से बोरे में बंद बालक के टुकड़े-टुकड़े हुए शब को बरामद किया था। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज में आरोपी हाथ में खून से सना हुआ हसिया लिए हुए भागते हुए देखा गया था। मृतक की मां ने बताया उसका पति राजेश शराबी है इस कारण उसका काफी समय से आपस में विवाद चल रहा है लेकिन वह भी रहता था इसी घर में ही है पुलिस द्वारा हत्या आरोपी पिता राजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी खोजबीन के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया गया था। मंगलवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी राजेश राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है उसकी निशानी पर एक खेत में से हत्या में प्रयोग किया गया हसिया भी बरामद किया गया है।
क्षेत्राधिकार अमरीश कुमार ने बताया कि आरोपी राजेश कुमार के अनुसार पत्नी से लंबे समय से चल रहे आपसी विवाद के बीच उसके ससुर द्वारा मकान को बेटे मयंक के नाम कर दिया गया आरोपी राजेश ने अपने पति के चरित्र पर संदेह था। इसलिए वह मयंक को अपना बेटा नही मानता था उसे शक है यह बेटा किसी और का है । इसलिए उसने बेटा और पत्नी दोनों की हत्या की साजिश रची थी। बेटे की हत्या करने के बाद वह पत्नी के आने पर घबराकर भाग गया था। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के बाद हत्या आरोपी राजेश को जेल भेज दिया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRaushan Kumar
FollowFeb 04, 2026 12:52:490
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 04, 2026 12:52:320
Report
JPJai Pal
FollowFeb 04, 2026 12:52:140
Report
SKSHIV KUMAR
FollowFeb 04, 2026 12:51:520
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 04, 2026 12:51:340
Report
TCTanya chugh
FollowFeb 04, 2026 12:50:420
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 04, 2026 12:50:320
Report
0
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 04, 2026 12:50:13Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ
उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म करने को लेकर इस्लामिक सेंटर आफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली का बयान
0
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowFeb 04, 2026 12:49:250
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowFeb 04, 2026 12:48:530
Report
AAAteek Ahmed
FollowFeb 04, 2026 12:48:37Lucknow, Uttar Pradesh:उत्तराखंड मदरसा बोर्ड बंदी पर शिया मौलाना यासुब अब्बास और खालिद रशीद फिरंगी महली प्रतिक्रिया
0
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowFeb 04, 2026 12:48:130
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowFeb 04, 2026 12:47:560
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowFeb 04, 2026 12:46:240
Report