Back
रांची: खादगढ़ा बस स्टैंड की आग का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच तेज
KJKamran Jalili
Feb 04, 2026 11:15:33
Ranchi, Jharkhand
राजधानी रांची के खादगढ़ा ओपी अंतर्गत बस स्टैंड में बीते 2 फरवरी को हुई आगलगी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए 1 शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। लेकिन घटना को अंजाम क्यों दिया गया था ये स्पष्ट नहीं हो पाया। मामले पर जांच जारी है।
रांची पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किए है जिसने पहले खादगढ़ा बस स्टैंड में 6 बसों को आग के हवाले कर दिया था और उसके बाद दूसरे दिन सिटी बस को भी आग में झोंकने की कोशिश थी। दोनों ही घटनाओं में अपराध की शैली बिल्कुल एक थी। जिसका खुलासा एक सीसीटीवी फुटेज से हुआ। दरअसल खादगढ़ा बस स्टैंड में हुई आग लगी की घटना के दूसरे दिन 3 फरवरी को भी सिटी राइड बस में एक व्यक्ति के द्वारा आग में झोंकने की साजिश थी और उसकी तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। आरोपी को जब इंटेरोगेट किया गया तो खादगढ़ा की घटना में भी उसने अपनी संलिप्त स्वीकार कर ली।
पारस राणा, सिटी एसपी
मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि दोनों ही घटनाओं में मोड्स ऑफ़ ऑपरेन्डी यानी अपराध की शैली बिल्कुल एक थी। जिसका खुलासा 3 फरवरी की घटना से हुआ जब सीसीटीवी में एक तस्वीर कैद हुई कि एक व्यक्ति हाथ में कपड़ा बांधकर बस के अंदर गया और वापस खाली हाथ निकला। और थोड़ी देर बाद बस से धुएं निकलने लगा। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया और पुलिस ने लोगों मदद से आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। जब पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि लोगों ने इस शख्स को 2 फरवरी को स्टैंड में घटना से महज़ 5 मिनट के अंदर वह व्यक्ति बस के अंदर जाकर वापस निकलते देखा गया था।
सिटी एसपी, पारस राणा
मामले पर कार्रवाई करते हुए कबाड़ी चुनने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार तो कर लिया लेकिन घटना के पीछे की वजह क्या है इसका खुलासा पुलिस नहीं कर पाई है। और इसका उद्भेदन करना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है। इसीलिए हर एक बिंदु पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन
➡पेट्रोल पम्प में जा घुसी तेज रफ्तार कार
➡मौके पर मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला
➡हादसे का वीडियो CCTV कैमरे में हुआ कैद
➡कोंच के नारायण फिलिंग स्टेशन का मामला
0
Report
0
Report
0
Report
MSManish Singh
FollowFeb 19, 2026 06:17:520
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 19, 2026 06:17:090
Report
0
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowFeb 19, 2026 06:16:520
Report
ASAJEET SINGH
FollowFeb 19, 2026 06:16:350
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowFeb 19, 2026 06:16:160
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 19, 2026 06:15:550
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 19, 2026 06:15:160
Report
0
Report
0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 19, 2026 06:04:050
Report
VAVijay Ahuja
FollowFeb 19, 2026 06:03:490
Report