Back
केंद्रीय बजट 2026: युवाओं-युवाओं, किसानों और बहनों के सशक्तिकरण के साथ उज्जैन का विकास
ASANIMESH SINGH
Feb 04, 2026 11:15:52
Ujjain, Madhya Pradesh
केंद्रीय बजट 2026 युवाओं, किसानों और बहनों के सशक्तिकरण का बजट : प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल
AI, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और उज्जैन विकास को लेकर बोले प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल
भारतीय जनता पार्टी नगर द्वारा केंद्रीय बजट 2026 को लेकर एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस वार्ता में उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 युवा, किसान, करदाता और विशेष रूप से बहनों के सशक्तिकरण को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
प्रभारी मंत्री ने बताया कि बजट में हर जिला मुख्यालय पर बड़े छात्रावासों के निर्माण की योजना है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर आवास सुविधा मिल सकेगी। साथ ही स्वास्थ्य क्षेत्र में 17 प्रकार की गंभीर बीमारियों की दवाएं आसानी से उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज को लेकर भी विशेष सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा, जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। यह बजट पूरी तरह रोजगार उन्मुख है।
गौतम टेटवाल ने बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताते हुए कहा कि इस बजट में समाज के हर वर्ग की चिंता की गई है। उन्होंने बताया कि रेल कॉरिडोर, केरल और पूर्वांचल सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों के विकास को भी प्राथमिकता दी गई है।
उज्जैन के विकास को लेकर प्रभारी मंत्री ने कहा कि मक्सी रेलवे स्टेशन सहित कई स्टेशनों का विकास और लगभग 40 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य उज्जैन में प्रस्तावित हैं। सिंहस्थ 2028 को लेकर सरकार पूरी तरह तैयार है और श्रद्धालुओं के लिए शिप्रा शुद्धिकरण, सड़क, दर्शन और प्रसाद की बेहतर व्यवस्थाएं की जाएंगी। लक्ष्य है कि श्रद्धालुओं को बाबा महाकाल के दर्शन सुलभता से हो सकें।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा धार्मिक कार्यों के लिए 5000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा सिंहस्थ और उज्जैन के विकास को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि उज्जैन में आयुर्वेद और मेडिकल कॉलेज, आईटी पार्क, उद्योग, होटल, पेइंग गेस्ट सुविधाएं विकसित हो रहे हैं, जिससे ठेला लगाने वाले मजदूर से लेकर बड़े उद्योगपति तक सभी को रोजगार मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि यह बजट उज्जैन के समग्र और सतत विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JMJAVED MULANI
FollowFeb 04, 2026 12:38:260
Report
KJKunal Jamdade
FollowFeb 04, 2026 12:37:560
Report
RSRahul shukla
FollowFeb 04, 2026 12:37:270
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowFeb 04, 2026 12:37:150
Report
PSPRABHAM SRIVASTAVA
FollowFeb 04, 2026 12:36:590
Report
ACAshish Chauhan
FollowFeb 04, 2026 12:36:380
Report
IAImran Ajij
FollowFeb 04, 2026 12:36:220
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowFeb 04, 2026 12:35:430
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 04, 2026 12:35:060
Report
ADAnup Das
FollowFeb 04, 2026 12:34:310
Report
ADAnup Das
FollowFeb 04, 2026 12:33:370
Report
NPNavratan Prajapat
FollowFeb 04, 2026 12:32:580
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 04, 2026 12:32:360
Report
DBDURGESH BISEN
FollowFeb 04, 2026 12:32:260
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowFeb 04, 2026 12:32:100
Report