Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Farrukhabad209625

पुलिस की लापरवाही के आरोप, 34 दिन से गायब नाबालिग मामले पर महिला आयोग सख्त

ASARUN SINGH
Feb 04, 2026 11:19:47
Farrukhabad, Uttar Pradesh
फर्रुखाबाद महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी ने विकास भवन सभागार में पीड़िताओं की जनसुनवाई की। इस दौरान कई मामलों में पुलिस पर लापरवाही और पक्षपात के गंभीर आरोप लगे। महिला थाना प्रभारी के खिलाफ महिला ने उनके सामने ही आरोपी की झड़ी लगा दी। एक किशोरी के एक माह से गायब होने के मामले में कोई कार्रवाई न होने के मामले में महिला आयोग सदस्य ने नाराजगी जताई। बाद में उन्होंनेlohिया अस्पताल कभी निरीक्षण किया। फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी आज जिले में पहुंचीं। उन्होंने महिलाओं की समस्याओं को सुनने के लिए विशेष शिविर लगाया। सुनीता सैनी ने महिलाओं की शिकायतों पर गंभीरता से संज्ञान लिया। पिछले एक महीने से लापता नाबालिग बहन की तलाश में भाई दर-दर भटक रहा था। आंकड़ों के मुताबिक, यह लड़की 1 जनवरी 2026 को घर से गायब हुई थी। भाई ने बताया कि तब से परिवार लगातार पुलिस और प्रशासन के चक्कर काट रहा है, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। महिला आयोग सदस्य ने तत्काल क्षेत्राधिकारी से इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नाबालिग की तलाश में जल्द कार्रवाई होगी। आंकड़े एक नजर में: कुल शिकायतें: 6 महिलाएं दौड़ में नहीं पहुंचीं। प्रमुख शिकायत: 1 नाबालिग लापता मामला (1 जनवरी से, यानी 34 दिन बीत चुके)। अन्य शिकायतें: घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और आर्थिक सहायता से जुड़ी। बाइट--सुनीता सैनी महिला आयोग के सदस्य "महिलाओं की हर समस्या का समाधान होगा। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई जरूरी है।" रिपोर्टर: जिले में महिला सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आयोग लगातार सक्रिय है। अधिक जानकारी के लिए बने रहें। बाइट--रबी पीड़ित भाई
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRaushan Kumar
Feb 04, 2026 12:52:49
Noida, Uttar Pradesh:Novaneo hospital Cancer Hospital में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर…सर्वाइकल कैंसर शिविर का आयोजन किया गया है जों की यह अब तक के सबसे बड़े शिविरों में से एक है, जिसमें 500 से अधिक महिलाओं ने पंजीकरण कराया है…इस शिविर का उद्देश्य कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाना और इसकी रोकथाम, पहचान और उपचार को प्रोत्साहित करना है…इस शिविर का संचालन 30-40 समर्पित चिकित्सा पेशेवरों की एक टीम द्वारा किया जाएगा। डॉक्टर प्रवीण जैन, डायरेक्टर नॉर्थ वेस्ट दिल्ली में हॉस्पिटल है, 23 जनवरी को हॉस्पिटल का उद्घाटन हुआ है, वर्ल्ड कैंसर डे मनाया जा रहा है। अस्पताला में आज सर्वाइकल कैंसर कैंप लगाया गया है, हॉस्पिटल में इसके लिए स्क्रीनिंग की जा रही है। आज 500 महिलाओं का टेस्ट हम कर रहे हैं। हॉस्पिटल में कैंसर और नवजात बच्चों का इलाज किया जाता है। तमाम तरह की यहां सुविधाएं हैं और इलाज सस्ता है वह भी दूसरे अस्पताल के मुकाबले कम है। इलाज के लिए बेहतर सुविधाएं हैं सभी तरह की मशीन हैं। लैब की सुविधाएं हैं। आधे घंटे में रिपोर्ट आ जाती है जहां बाकी हॉस्पिटल में चार-चार घंटे इंतजार करना पड़ता है। यहां पर सभी एक्सपर्ट डॉक्टर हैं एक्सपीरियंस है जिनको काफी लंबे समय से है। डॉक्टर सचिन बंसल, डायरेक्टर कैंसर गंभीर बीमारी है जिससे लोग डरते भी हैं। हॉस्पिटल में फ्री आज कैंप लगाया जा रहा है अस्पताल में जहां पर 500 के करीब महिलाएं टेस्ट करा रही है। सही समय पर अगर कैंसर का इलाज हो तो वह ठीक हो जाता है। कैंसर हॉस्पिटल में तमाम तरह की सुविधाएं हैं। कीमोथेरेपी के लिए लोग आते हैं, यहां पर वह सुविधा उपलब्ध है। दूसरे अस्पतालों से यहां पर इलाज का खर्चा भी काम आएगा। डॉक्टर महक गर्ग, senior consultant हमारे हॉस्पिटल में तमाम सुविधाएं नवजात बच्चों का यहां बेहतर तरीके से इलाज किया जाता है। वेंटिलेटर की सुविधा है।
0
comment0
Report
JPJai Pal
Feb 04, 2026 12:52:14
Haldwani, Uttar Pradesh:BHU के राजाराम हॉस्टल की मेस में MA प्रथम वर्ष के छात्र ने घेरकर पीटने का लगाया आरोप. UGC के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर भड़के युवकों पर पीटने का लगाया आरोप. पीड़ित छात्र आदर्श कुमार के सिर पर आई गंभीर चोट. पीड़ित छात्र का गंभीर आरोप आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी. छात्र के मुताबिक आरोपी ने खुद को बताया यूनिवर्सिटी का सबसे बड़ा गुंडा. आरोपियों ने पीड़ित को दी चेतावनी- दोबारा कैंपस में दिखे तो मार देंगे जान से. पीड़ित छात्र आदर्श कुमार का आरोप है कि एमए द्वितीय वर्ष के छात्र अमित, अभय चतुर्वेदी, आशु सिंह और अंकित सिंह ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर उसे बेरहमी से पीटा. छात्र की शिकायत पर लंका थाने में BNS की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज धारा 190, 191(2), 191(3), 304(2), 115(2), और 351(3) के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई. जाँच में जुटी लंका थाना पुलिस सब-इंस्पेक्टर सौरभ कुमार बने जांच अधिकारी, आरोपियों की तलाश तेज.
0
comment0
Report
SKSHIV KUMAR
Feb 04, 2026 12:51:52
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के होटल में मिली लाश अभी भी चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां ऋषिकेश के रहने वाले सिविल इंजीनियर की संदीप की परिस्थितियों में लाश मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत की वजह फेफड़ों की बीमारी बताई जा रही है। फिलहाल परिजनों ने किसी तरह की पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस का कहना है की शिकायत मिलने पर मामले में जांच की जाएगी। पूरा मामला थाना सदर बाजार क्षेत्र के स्वागत होटल का है। यह बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले ऋषिकेश का रहने वाला गौरव सक्सेना नाम का व्यक्ति स्वागत होटल में रूम नंबर 107 में रुका हुआ था। कल जब क्लीनिंग स्टाफ होटल के कमरे के अंदर पहुंच तो वहां पर गौरव की लाश पड़ी हुई थी। जिसके मुंह और कान से खून बह रहा था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इसके अलावा होटल के सीसीटीवी रिकॉर्डिंग को भी जांच के तौर पर अपने साथ ले गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गौरव सक्सेना की मौत की वजह फेफड़ों की बीमारी बताई गई है। इसके अलावा यह भी बताया गया है कि वह ब्लड प्रेशर और शुगर की बीमारी से भी ग्रसित था। फिलहाल पुलिस का कहना है कि परिजनों की तरफ से किसी तरह की कोई शिकायत अभी नहीं दी गई है। मृतक के शव को परिजन ऋषिकेश ले गए हैं। होटल स्टाफ का कहना है कि जिस वक्त उन्होंने कमरा लिया था, उस समय वह स्वस्थ दिख रहे थे। लेकिन परिवार वालों ने बताया कि वह कुछ परेशान थे। यहां शादी में शामिल होने के लिए आए थे। यह भी पता चला है कि शाहजहांपुर में गौरव सक्सेना की ससुराल थी। लेकिन वह ससुराल में ना रुककर होटल में रुके हुए थे। पुलिस का कहना है कि इस मामले में लिखित शिकायत मिलने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Feb 04, 2026 12:51:34
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा से काशी जाएगा 'दिव्य प्रसाद': श्रीकृष्ण जन्मभूमि और विश्वनाथ धाम के बीच अटूट 'हरि-हर' संबंध की नई पहल मथुरा। ब्रज और काशी के बीच धार्मिक व सांस्कृतिक संबंधों की एक नई और गौरवशाली कड़ी जुड़ने जा रही है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा-संस्थान, मथुरा द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली से बाबा विश्वनाथ के लिए विशेष 'दिव्य प्रसाद' भेजा जाएगा। यह प्रसाद महाशिवरात्रि के दिन वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ धाम में बाबा विश्वनाथ और माता पार्वती को समर्पित किया जाएगा。 प्रमुख जानकारी और कार्यक्रम: * प्रस्थान: 08 फरवरी 2026, प्रातः 10:00 बजे。 * स्थान: श्रीकृष्ण जन्मभूमि, मथुरा से काशी विश्वनाथ धाम, वाराणसी के लिए。 * प्रसाद का स्वरूप: सवा मन फलाहारी लड्डू, फल, पंचमेवा, बाबा विश्वनाथ व माता अन्नपूर्णा के लिए विशेष वस्त्र, श्रृंगार सामग्री और सुगंधित द्रव्य। * विधि-विधान: मंदिर के पूजाचार्यों द्वारा सुसज्जित वाहन में शास्त्रीय मर्यादाओं के साथ यह सामग्री ले जाई जाएगी。 बाइट (Bite): श्री कपिल शर्मा, सचिव – श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा-संस्थान पत्रकारों से वार्ता करते हुए सचिव श्री कपिल शर्मा ने इस अभिनव पहल के आध्यात्मिक पक्ष पर प्रकाश डाला: > "हम 'हरि-हर' (विष्णु और शिव) के एकात्म भाव को लेकर इस पावन नवाचार की शुरुआत कर रहे हैं। काशी विश्वनाथ धाम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री विश्वभूषण जी के परामर्श से यह तय हुआ है कि 'शिवाय विष्णु रूपाय, शिव रूपाय विष्णवे' के भाव के अनुरूप मथुरा से दिव्य प्रसाद काशी भेजा जाए। यह केवल प्रसाद नहीं, बल्कि ब्रजवासियों की श्रद्धा है जो महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा विश्वनाथ और माँ पार्वती के चरणों में अर्पित होगी। हमारा विश्वास है कि काशी, मथुरा और अयोध्या का यह सांस्कृतिक समन्वय सनातन धर्म को उसके स्वर्णिम शिखर पर ले जाएगा।" ब्रज में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व संस्थान की प्रबंध समिति के सदस्य श्री गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर स्थित श्रीकेशवेश्वर महादेव और श्रीअन्नपूर्णेश्वर महादेव के दर्शन के लिए महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु आते हैं। ब्रज में निकलने वाली 'शिव-बारात' आस्था का बड़ा केंद्र है。 धार्मिक एकता का संदेश यह आयोजन न केवल दो धार्मिक नगरियों को जोड़ेगा, बल्कि सनातन परंपरा में 'हरि' (कृष्ण) और 'हर' (शिव) की एकता का संदेश पूरे विश्व में प्रसारित करेगा। संस्थान ने सभी ब्रजवासियों से आह्वान किया है कि 8 फरवरी को इस मंगल यात्रा की विदाई के समय उपस्थित होकर पुष्प-वर्षा करें。
0
comment0
Report
TCTanya chugh
Feb 04, 2026 12:50:42
New Delhi, Delhi:दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रदूषण नियंत्रण को लेकर दिल्ली मेट्रो की भूमिका की सराहना की है. सीएम ने बताया कि दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के तहत आने वाले सभी 143 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशनों पर मिस्ट स्प्रे सिस्टम और एंटी-स्मॉग गन लगाने का लक्ष्य तय समय से पहले पूरा कर लिया गया है. मुख्यमंत्री के मुताबिक, प्रदूषण से निपटना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. इसी के तहत मेट्रो स्टेशनों पर 131 मिस्ट स्प्रे सिस्टम और 12 एंटी-स्मॉग गन लगाए गए हैं जहां तकनीकी कारणों से मिस्ट स्प्रे नहीं लग सके, वहां एंटी-स्मॉग गन की व्यवस्था की गई है. सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यह पहल 89 ऑन-रोड और 54 ऑफ-रोड एलिवेटेड मेट्रो स्टेशनों को कवर करती है, जिससे दिल्ली की हवा साफ करने में मदद मिलेगी और यात्रियों को बेहतर वातावरण मिलेगा. उन्होंने यह भी बताया कि पर्यावरण के साथ-साथ शहर की सुंदरता पर भी ध्यान दिया जा रहा है. दिल्ली के अलग-अलग मेट्रो कॉरिडोर पर 50 मेट्रो पिलर्स पर आर्टवर्क पूरा किया गया है, जिसमें प्रकृति और भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई देती है.
0
comment0
Report
VKVijay1 Kumar
Feb 04, 2026 12:50:32
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा कमिश्नर के निर्देशन में नोएडा पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी。 पुलिस ने नोएडा समेत एनसीआर में अवैध गांजे की तस्करी करने वाले गिरोह का किया सफल खुलासा。 पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के सरगना समेत 4 शातिर अंतरराज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार。 पुलिस को मौके से तस्करी कर लाया गया 30.686 किलोग्राम अवैध गांजा हुआ बरामद。 मूल रूप से अलग अलग जनपदों के रहने वाले सरवन, नीतीश, राज नारायण व लव कुमार के रूप में हुई गिरफ्तार तस्करों की पहचान。 बाजार में तकरीबन ₹ 11 लाख है बरामद किए गए अवैध गांजे की कीमत。 शातिर अभियुक्त लंबे समय से बाहर के राज्यों अवैध गांजा लाकर जनपद समेत एनसीआर में कर रहे थे सप्लाई。 नोएडा की विभिन्न झुग्गियों में रहने वाले लोग शातिर तस्करों के थे मुख्य ग्राहक。 शातिर अभियुक्तों पर पूर्व में भी तस्करी आदि के मुकदमे हैं पंजीकृत。 नोएडा के फेस -3 थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के टीपी नगर चौराहे के समीप से किया गिरफ्तार。
0
comment0
Report
Feb 04, 2026 12:50:30
0
comment0
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
Feb 04, 2026 12:49:25
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी में मासूमों का काल बन रहे आवारा कुत्ते, 3 साल की बच्ची के चेहरे को बुरी तरह नोचा, हालत गंभीर बाराबंकी जनपद के कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिद्धौर ब्लॉक के टिकरिया गांव में बुधवार को आवारा कुत्ते का खौफनाक चेहरा सामने आया। यहाँ घर के बाहर खेल रही एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची पर आवारा कुत्ते ने जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। कुत्ते ने बच्ची के गाल का मांस इस कदर नोच लिया कि मौके पर मौजूद लोग दहल गए। आनन-फानन में बच्ची को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार टिकरिया गांव निवासी रिंकू की तीन वर्षीय मासूम बच्ची अपनी पांच साल की बड़ी बहन के साथ दोपहर में घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गांव में घूम रहे एक खूंखार कुत्ते ने अचानक छोटी बच्ची पर हमला बोल दिया। कुत्ते ने सीधे बच्ची के चेहरे को निशाना बनाया और उसके गाल को बुरी तरह नोच डाला। बच्चियों की चीख-पुकार सुनकर दौड़े परिजनों और ग्रामीणों ने किसी तरह बच्ची को कुत्ते के चंगुल से छुड़ा लिया वरना कोई अनहोनी हो सकती थी। परिजनों ने खून से लथपथ बच्ची को तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहाँ से डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्ची को रेबीज का इंजेक्शन लगाया और घाव की गंभीरता को देखते हुए विशेष उपचार किया है। बच्ची के पिता ने बताया कि हमला इतना अचानक था कि बड़ी बहन कुछ समझ नहीं पाई और कुत्ते ने पलक झपकते ही मासूम के चेहरे पर बड़ा जख्म कर दिया। बता दें कि बाराबंकी में आवारा कुत्तों का आतंक नया नहीं है। अभी कुछ दिनों पहले ही जनपद में एक 11 वर्षीय बच्ची को कुत्तों ने इसी तरह नोच डाला था कि उस बच्ची की हालत इतनी बिगड़ गई थी कि उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल और फिर लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ा था.
0
comment0
Report
KHKHALID HUSSAIN
Feb 04, 2026 12:48:13
Gulmarg, :अधिकारियों ने ऊँचाई वाली सड़कों के लिए ज़रूरी ट्रैवल एडवाइज़री जारी की है, क्योंकि सभी पहाड़ी इलाकों में लगातार भारी बर्फबारी से सड़कें खतरनाक हो गई हैं। अगर आप गुलमर्ग, सोनमर्ग या पहलगाम जाना चाहते हैं, तो सिर्फ़ 4x4 गाड़ियों या एंटी-स्किड चेन वाली गाड़ियों का इस्तेमाल करना ज़रूरी है, क्योंकि अधिकारियों ने घोषणा की है कि सिर्फ़ ऐसी गाड़ियों को ही मुख्य हिल स्टेशन के रास्तों पर जाने की इजाज़त है, जिसमें तांगमर्ग-गुलमर्ग रोड, पहलगाम सोनमर्ग और दूसरे पहाड़ी रास्ते शामिल हैं जो किसी भी पहाड़ी इलाके में जाते हैं। 10 से ज़्यादा सीटों वाली गाड़ियों (जैसे टेम्पो ट्रैवलर और बसें) को फिलहाल तांगमर्ग से गुलमर्ग की ओर जाने से रोक दिया गया है, जब तक कि सड़कों की हालत बेहतर नहीं हो जाती। ऐसी सभी सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस की टीमें तैनात हैं ताकि यह देखा जा सके कि नियमों का पालन हो रहा हो या नहीं। WT तांगमर्ग-गुलमर्ग पहाड़ी सड़क से। मुगल रोड, श्रीनगर-लेह हाईवे (ज़ोजिला पास) और सिंथन-किश्तवाड़ रोड जैसे मुख्य रास्ते भारी बर्फ जमा होने और हिमस्खलन के खतरे के कारण बंद हैं। लोगों से कहा गया है कि कोई भी यात्रा शुरू करने से पहले, श्रीनगर या जम्मू में ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट से संपर्क करें। खालिद हुसैन ज़ी मीडिया कश्मीर
0
comment0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Feb 04, 2026 12:47:56
Jamshedpur, Jharkhand:निकाय चुनाव के नॉमिनेशन के अंतिम दिन एनडीए समर्थन प्रत्याशीयों ने जमशेदपुर मे भी अपना नामांकन किया, जमशेदपूर मानगो नगर निगम के लिए महापौर की एनडीए सहयोगी प्रत्याशी संध्या सिंह ने आज नामांकन दाखिल किया, जहां संध्या सिंह ने मानगो से रैली निकाल कर जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंची और नामांकन किया, वहीं संध्या सिंह के साथ विधायक बीजेपी विधायक पूर्णिमा दास साहू, जदयू विधायक सरयू राय और सभी एनडीए सहयोगी दलों के लोग इस रैली में शामिल हुए, वहीं दूसरी ओर जुगसलाई अध्यक्ष पद के लिए एनडीए समर्थक रिंकू सिंह ने अपना नामांकन किया, इसमें भी सभी एनडीए के विधायक और एनडीए समर्थक भारी संख्या में शामिल हुए, रिंकू सिंह जुगसलाई की अध्यक्ष पद और संध्या सिंह मानगो की महापौर पद के लिए नामांकन किया, जिसके बाद सभी ने अपने प्रत्याशियो के जीत का दावा किया है, सभी ने एक स्वर में कहा कि इस बार जनता एनडीए समर्थक प्रत्याशियो की जीत का मन बना लिया है, जनता अपने अपने क्षेत्र से एनडीए के समर्थक प्रत्याशियो को जीत दिलवाएगी। बाइट— संध्या सिंह, महापौर प्रत्याशी, मानगो, नगर निगम। बाइट— रिंकू सिंह, अध्यक्ष पद, जुगसलाई नगर परिषद। बाइट— पूर्णिमा दास साहू, बीजेपी, विधायक, जमशेदपुर पूर्वी。
0
comment0
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
Feb 04, 2026 12:46:24
Masanganj, Chhattisgarh:स्टोरी आईडिया अप्रूव्ड बाय- ज़ी पीएचएच असाइनमेंट. स्लग- बिलासपुर जिला के भराड़ी क्षेत्र में बिजली समस्या होगी दूर, बम्म में बन रहे 33 केवी सब स्टेशन का प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया भूमि पूजन, करीब 13 करोड़ होंगे व्यय, घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए व्यय होंगे 200 करोड़. रिपोर्ट- विजय भारद्वाज टॉप- बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश. एंकर- बिलासपुर जिला के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने और उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगभग 200 करोड़ रूपए की विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने ग्राम पंचायत बम्म के अंतर्गत कोटलु (बनी-पंडता) में लगभग 13 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित होने वाले बम्म 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन के भूमि पूजन के उपरांत एक विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए दी। वहीं मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में 24×7 निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 33/11 केवी के कुल पांच नए सब स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही लो-वोल्टेज, ओवरलोडिंग तथा आकस्मिक बिजली कट जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा। वहीं उन्होंने कहा कि बिलासपुर जिला का 132 केवी का पहला बड़ा सब स्टेशन घुमारवीं क्षेत्र के करयालग में शीघ्र ही स्थापित किया जाएगा, जिस पर लगभग 70 करोड़ रूपए व्यय किए जाएंगे। इस सब स्टेशन के बन जाने से कांगू से आपूर्ति की जा रही बिजली पर निर्भरता समाप्त हो जाएगी और क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। इसके साथ ही लो-वोल्टेज, बार-बार बिजली गुल होने और ओवरलोडिंग जैसी समस्याएं पूरी तरह समाप्त होंगी। साथ ही मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि घुमारवीं शहर के लिए 33 केवी का एक नया सब स्टेशन प्रस्तावित है, जिसकी स्वीकृति मिल चुकी है और इसे लगभग 13 करोड़ रूपए की लागत से स्थापित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 33 केवी का एक अन्य सब स्टेशन बडोली देवी में बनाया जा रहा है, जिसकी अनुमानित लागत 17 करोड़ रूपए है। वहीं 33 केवी वकेन–जेजवीं सब स्टेशन का 11 करोड़ रूपए व्यय किए जाएंगे और 33केवी के झबोला सबस्टेशन के आधुनिकीकरण पर लगभग 2.50 करोड़ रूपए व्यय होंगे। वहीं उन्होंने कहा की घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अब तक 51 नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि 35 ट्रांसफार्मरों की क्षमता में वृद्धि की गई है। आने वाले समय में 132 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे तथा 113 अन्य ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी, जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति और अधिक विश्वसनीय बनेगी। साथ ही मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि कोटला से झबोला तक 33 केवी की नई विद्युत लाइन बिछाई जा रही है, जिस पर 6.67 करोड़ रूपए व्यय किए जा रहे हैं और इसका कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त कांगू से कंदरौर लाइन की क्षमता बढ़ाने के लिए 5 करोड़ रूपए खर्च किए जा रहे हैं। वहीं एम्स से बडोली देवी के लिए 3 करोड़ रूपए तथा एम्स से भगेड के लिए भी 3 करोड़ रूपए की लागत से विद्युत लाइनों के सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चरणबद्ध और योजनाबद्ध तरीके से हिमाचल प्रदेश में विद्युत क्षेत्र में बड़े सुधार लाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है, ताकि आम जनता को गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके. वहीं इस अवसर पर अधिशासी अभियंता विद्युत बोर्ड करण चंदेल, सहायक अभियंता पंकज, स्थानीय पंचायतों के पूर्व प्रतिनिधि, कांग्रेस कमेटी के प्रधान मदनलाल सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे। स्पीच- राजेश धर्माणी, तकनीकी शिक्षा मंत्री, हिमाचल प्रदेश.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top