Back
Barabanki: लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर पेड़ से टकराई तेज़ रफ़्तार Mahindra EV, चार घायल, एक की हालत नाज़ुक
Barabanki, Uttar Pradesh
लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर बीती रात एक तेज रफ़्तार ईवी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसा नगर कोतवाली क्षेत्र के आलापुर स्थित सिटी हॉस्पिटल के सामने हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मसौली थाना क्षेत्र के तिलपुरा, बिंदौरा निवासी अंकुर पुत्र कामता प्रसाद अपने दोस्तों अंकित मौर्य (निवासी बरसाड़ा भेलसर, थाना तरबगंज, जनपद गोंडा) और अरुण कुमार यादव (निवासी बहरौली, थाना कुर्सी, जनपद बाराबंकी) के साथ फिल्म देखने लखनऊ गए थे। देर रात सभी लोग खरगापुर, गोमतीनगर लखनऊ निवासी अतुल दुबे की Mahindra 300 EV से वापस लौट रहे थे। वाहन को जितेंद्र यादव (निवासी टेकवा पहाड़पुर, थाना शिवगढ़, जनपद रायबरेली) चला रहा था। नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आलापुर में स्थित सिटी हॉस्पिटल के सामने तेज़ रफ़्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। घटना की सूचना मिलते ही यूपी-112 और नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चारों का इलाज जारी है।
डॉक्टरों के मुताबिक अंकुर पुत्र कामता प्रसाद की हालत नाज़ुक बनी हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12वीं की महत्वपूर्ण परीक्षा आज शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता इंतजामों के बीच शुरू हुई। आज छात्रों का सामना 'फिजिक्स' (भौतिक विज्ञान) जैसे कठिन विषय से था, जिसे लेकर सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर हलचल दिखाई दी।
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
pratapgarh, Uttar Pradesh:कहा पिछले 3 सालों में जनता विजिलेंस से त्रस्त है। इन विजिलेंस वालों के पीछे विजिलेंस की एक और टीम लगानी पड़ेगी। ताकि इनके काले कारनामों को पकड़ा जा सके। जनता बहुत परेशान है।
0
Report
0
Report
0
Report
FWFAROOQ WANI
FollowFeb 20, 2026 10:36:460
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 20, 2026 10:36:340
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 20, 2026 10:36:050
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowFeb 20, 2026 10:35:560
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowFeb 20, 2026 10:35:330
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowFeb 20, 2026 10:35:170
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowFeb 20, 2026 10:35:050
Report
KSKULWANT SINGH
FollowFeb 20, 2026 10:34:510
Report