Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
190010
अबनशाह क्षेत्र में बिना लेबल 725 किग्रा शहद जब्त, DFCO की जीरो-टॉलरेंस
FWFAROOQ WANI
Feb 20, 2026 10:36:46
Srinagar,
725 KGS OF UNLABELLED HONEY SEIZED IN ABANSSHAH AREA VIOLATION OF FSS ACT Acting on specific intelligence, the Food Safety Enforcement Drug and Food control org, today carried out a targeted inspection in Abanshah Area HMT and seized approximately 725 kilograms of honey found stored without any statutory labeling. - Complete absence of mandatory labeling including: Product Name Net Quantity Date of Packing / Manufacturing Best Before / Expiry Date Name & Address of Manufacturer / Packer FSSAI License Number Storage Instructions (if applicable) - Entire stock seized sample collected for analytical purposes STRICT WARNING TO FOOD BUSINESS OPERATORS: Unlabelled food products are illegal and pose serious health risks. Violators face CONSUMERS: Report any suspicious/unlabelled food item immediately: Call: 104 (Food Safety Helpline) packaged food must carry complete details of manufacturer , date of packing, Use by date This seizure underscores DFCO’s zero-tolerance policy toward unsafe and non-compliant food circulating in Kashmir’s markets.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MKMohammed Khan
Feb 20, 2026 12:03:59
Ajmer, Rajasthan:आलमी मशहूर अजमेर शरीफ पर माहे रमज़ानुल मुबारक़ की खुशियाँ देखी जा रही है। मुस्लिम इलाक़ो में रोज़ेदारो से मस्जिदे आबाद हो चुकी है तो हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि के दरबार में भी नूरानी मंज़र नज़र आ रहा है। रमज़ान मुबारक़ के पहले अशरा में अजमेर पहुंचे ज़ायरीन ने अपने दिलों में बसी रमज़ान की बरक़त और नैमत के खुसूसी राज़ खोले। ज़ायरीन ने बताया कि सुल्तानुल हिन्द हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज के दरबार मे रह कर रमज़ान की इबादत कर रहे है। उन्होंने बताया कि अजमेर में रमज़ान के मौके पर हर साल अल्लाह की इबादत करने आते है। जिसकी बदौलत उनकी ज़िंदगी में कई कामयाबी और बीमारी,दुश्वारी से अल्लाह ने उन्हें निजात दी है। देखते है अजमेर से हमारे नुमाईंदा मोहम्मद रईस खान की एक खास रिपोर्ट।
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Feb 20, 2026 12:03:28
Dungarpur, Rajasthan:दोवाड़ा थाना पुलिस ने युवक का अपहरण कर मारपीट करने व फिरौती मांगने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली है। दोवाड़ा थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार ने बताया कि 25 अक्टूबर 2025 को एक महिला की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें बताया गया कि उनका पुत्र जिगर पाटीदार 23 अक्टूबर की शाम पाटीदार समाज की कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने कोलखण्डा गया था। मैच खत्म होने के बाद सफेद कार में आए कुछ युवकों ने उसे जबरन अगवा कर लिया। आरोप है कि उसे अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर मारपीट की गई और फोन पर परिजनों से 1.20 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। डरे परिजनों ने आरोपियों की ओर से भेजे गए स्कैनर पर 70 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में आरोपी युवक को रायणा गांव के पास घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनीष कुमार ने जांच के निर्देश दिए। थानाधिकारी دوवड़ा परमेश्वर पाटीदार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी भावेश पाटीदार और ललित पाटीदार को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त कार जब्त की गई है। इसके बाद लोकेश, वैभव और जितेन्द्र उर्फ जितु को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Feb 20, 2026 12:03:04
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर पीएम नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित राजस्थान दौरे को लेकर भाजपा संगठन सक्रिय हो गया है दौरे की तैयारियों के मद्देनज़र भाजपा की अहम बैठक बीकानेर संभाग कार्यालय में आयोजित की गई इस दौरान पूर्व प्रतिपक्ष नेता राजेन्द्र राठौड़ भी बैठक में पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ तैयारियों की समीक्षा की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में राजेंद्र राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत को “ट्विटर-ट्विटर खेलना” बंद करना चाहिए और यदि हिम्मत है तो विधानसभा में आकर अपनी बात रखनी चाहिए राठौड़ ने पंचायतीराज चुनावों को लेकर भी बड़ा बयान दिया उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल्द चुनाव करवाने के पक्ष में है हालांकि ओबीसी आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है साथ ही उन्होंने दावा किया कि यह प्रदेश की पहली सरकार है जिसने विधानसभा में दो वर्षों का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया है।
0
comment0
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
Feb 20, 2026 12:02:22
Goreya Pipar, Chhattisgarh:सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम कुन्नी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर और स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। अस्पताल में समय पर डॉक्टर और नर्स उपलब्ध नहीं होने से स्वीपर द्वारा गर्भवती महिला का प्रसव कराया गया। प्रसव के दौरान बच्चा फस गया; सूचना पर डॉक्टर अस्पताल पहुंचे और प्रसव कराया गया, तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। इधर परिजनों ने आरोप लगाया है कि समय पर डॉक्टर और नर्स मौजूद होते तो यह स्थिति निर्मित नहीं होती और शायद आज बच्चा जीवित रहता। घटना के बाद से परिवारजनों में शोक है और शासन प्रशासन से न्याय की मांग की है। वर्ष 2025 में शासन ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया, लेकिन व्यवस्था जो उपलब्ध करानी थी वह नहीं हो सकी—डॉक्टर और स्टाफ की कमी से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई।
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Feb 20, 2026 12:01:02
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के नौगांव में एक ऐसी प्रेरणादायक पहल सामने आई है, जिसने पारंपरिक सामाजिक रीति-रिवाजों पर सोचने को मजबूर कर दिया है। जहां आमतौर पर किसी परिजन के निधन के बाद मृत्यु भोज आयोजित किया जाता है, वहीं स्वर्गीय गोपाल कठेल के परिवार ने इस परंपरा को त्यागकर मानवता को प्राथमिकता दी। स्व. गोपाल कठेल के पुत्र कामाख्या उर्फ कान्हा कठेल और समाजसेविका तृप्ति कठेल ने मृत्यु भोज के स्थान पर एक अनाथ बेटी के कन्यादान का संकल्प लेकर समाज को नई दिशा दी।करीब दस वर्ष पहले माता-पिता को खो चुकी लक्ष्मी अनुरागी के विवाह में कठेल परिवार ने भावुक होकर सहयोग किया। यह सहयोग केवल आर्थिक नहीं, बल्कि सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी का प्रतीक भी है। परिवार ने बेटी को 75 प्रकार की विवाह सामग्री भेंट की, जिनमें 32 इंच एलसीडी, कूलर, अलमारी, सोने की कील, चांदी की चुटकी, 21,000 की एफडी और 5,100 नगद राशि शामिल है। मृत्यु भोज की परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जिसमें लाखों रुपये खर्च हो जाते हैं। लोगो का मानना है कि यह परंपरा सामाजिक दबाव और दिखावे का परिणाम बन चुकी है।कठेल परिवार का यह कदम एक वैचारिक बदलाव का संकेत है—जहां मृतक की स्मृति में दिखावे के बजाय समाज सेवा को महत्व दिया गया। यह संदेश स्पष्ट करता है कि सच्ची श्रद्धांजलि वही है, जो किसी जरूरतमंद के जीवन में स्थायी खुशियां ला सके।इस अवसर पर लक्ष्मी अनुरागी ने कठेल परिवार का आभार व्यक्त किया। भाई के निधन के बाद बहन की आंखों में भी आंसू छलक उठे। बेटी की मौसी और मौसा ने भी इस पहल को समाज के लिए प्रेरणाकीय बताया। स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने इसे मानवता की मिसाल बताया है।कामाख्या उर्फ कान्हा कठेल और तृप्ति कठेल ने लोगों से अपील की है कि मृत्यु भोज जैसे आयोजनों पर खर्च करने के बजाय निर्धन और अनाथ बेटियों की सहायता करें।यह पहल केवल एक परिवार की कहानी नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की शुरुआत है। यदि समाज इस संदेश को अपनाए, तो न केवल आर्थिक संसाधनों का सदुपयोग होगा, बल्कि कई जरूरतमंद बेटियों के जीवन में नई रोशनी भी पहुंचेगी। परंपराओं को बदलने का साहस ही समाज को आगे बढ़ाता है — और कठेल परिवार ने यह साहस दिखाया है। बाइट - तृप्ति कठेल -समाज सेविका बाइट -लक्ष्मी अनुरागी -बेटी बाइट -बाती अनुरागी-लक्ष्मी की मौसी
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar
Feb 20, 2026 12:00:27
New Delhi, Delhi:यमुनापार उत्तर पूर्वी दिल्ली की सीलमपुर विधानसभा के वेलकम पी ब्लॉक इलाके में दिल्ली जल बोर्ड की लापरवाही एक बार फिर सवालों के घेरे में है। राजधानी में हाल ही में जनकपुरी इलाके में सड़क पर बने गहरे गड्ढे में गिरने से एक बाइक सवार युवक की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब सीलमपुर से सामने आई यह तस्वीरें स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। वेलकम पी ब्लॉक में सड़क के बीचोंबीच पिछले कई महीनों से एक बड़ा और गहरा गड्ढा खुला पड़ा है। बताया जा रहा है कि यहां कई महीनों से पीने के पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त है, जिससे रोजाना हजारों लीटर पानी लगातार बह रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस समस्या की शिकायत कई बार संबंधित विभाग से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, कुछ समय पहले दिल्ली जल बोर्ड की टीम पाइपलाइन ठीक करने के लिए मौके पर पहुंची थी, लेकिन मरम्मत कार्य अधूरा छोड़कर गड्ढा खुला ही छोड़ दिया गया। न तो पाइपलाइन पूरी तरह दुरुस्त की गई और न ही गड्ढे को भर गया; लगातार बहते पानी की वजह से सड़क धीरे-धीरे धंसने लगी है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों के लिए यह गड्ढा खतरे का सबब बना हुआ है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तुरंत गड्ढा भरवाया जाए, पाइपलाइन की मरम्मत की जाए और पानी की बर्बादी को रोका जाए, ताकि इलाके में सुरक्षा और मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें।
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Feb 20, 2026 12:00:14
Kota, Rajasthan:गोशाला में व्याप्त अव्यवस्था को लेकर गोसेवकों की ओर से पंचायत मुख्यालय के बाहर दिया गया धरना मौके पर पहुंचे अधिकारियों की समझाइश के बाद खत्म हो गया। जानकारी के अनुसार मोईकलां में संचालित गोशाला में व्यावस्था के मुद्दों के चलते 17 फरवरी को सांगोद उपखंड अधिकारी, खंड विकास अधिकारी व तहसीलदार को ज्ञापन देकर तीन दिन में गोशाला कार्यकारिणी को बददलकर नई कार्यकारिणी बनाने तथा गोशाला में व्यवस्था सुधारने की मांग की गई थी। इस बीच किसी अधिकारी की तरफ से कोई पहल नहीं होने पर आज सुबह 10 बजे से धरना शुरू किया गया। दोपहर के बाद अतिरिक्त विकास अधिकारी राजीव सक्सेना, कमलेश गर्ग, नायब तहसीलदार पोटर, पशु पालन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और गोसेवकों की सभी समस्याओं को ध्यान से सुना। अधिकारियों ने एक सप्ताह में समाधान का आश्वासन दिया और बताया कि गोशाला का रजिस्ट्रेशन न होने के कारण तत्काल कार्यकारिणी का बदलाव संभव नहीं है, पर बीच का रास्ता निकालकर समाधान करेंगे। इसके अलावा मंदिर परिसर के अंदर निजी वाहन खड़ा न करने, आयोजन शुल्क घटाकर 5 हजार रुपये करने जैसे अन्य समस्याओं का भी एक सप्ताह में समाधान करने की गारंटी दी गई। गोसेवकों ने कहा कि समय पर समाधान नहीं हुआ तो फिर से धरना दिया जाएगा।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Feb 20, 2026 11:58:25
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद नगर निकाय चुनाव 2026 और होली पर्व को देखते हुए धनबाद में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम बलियापुर थाना क्षेत्र के परघा बस्ती, बांधटांड़ और कुसुमाटांड़ इलाके में व्यापक छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान अवैध चुलाई शराब की कई भट्टियों को ध्वस्त कर दिया गया। टीम ने मौके पर ही करीब 1000 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट किया, जबकि लगभग 200 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। जब्त सामग्री को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत सील कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उत्पाद निरीक्षक जॉय हेंब्रम ने बताया कि पिछले एक महीने से अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। चुनाव और होली को ध्यान में रखते हुए विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त इलाके में दोबारा अवैध शराब का अड्डा संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर दलबल के साथ छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। निरीक्षक ने बताया कि छापेमारी की भनक लगते ही संचालक जंगल और आसपास के क्षेत्रों का फायदा उठाकर फरार हो जाते हैं। हालांकि संबंधित संचालकों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी जब्त सामग्री की सूची तैयार कर वरीय अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है। गौरतलब है कि हाल ही में जोगनकोचा क्षेत्र में भी उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर 400 लीटर महुआ शराब जब्त की थी और लगभग 1000 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट किया था। उस मामले में भी संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार के दबाव में आए बिना सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Feb 20, 2026 11:57:58
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र स्थित शिमराटांड़ में शुक्रवार की सुबह एक रुई फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिसने देखते ही देखते भयावह रूप धारण कर लिया। इस आग में एक मजदूर भी झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची बरवाअड्डा पुलिस ने आग की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। लेकिन दमकल गाड़ी को मौके पर पहुंचने में करीब एक घंटे से अधिक का समय लग गया। तब तक आग ने फैक्ट्री सहित आस-पास के झाड़ियों को भी अपने चपेट में ले लिया।बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के आसपास पानी की व्यवस्था नही होने के कारण स्थानी लोग और फैक्ट्री संचालक आग रोकने के लिए कुछ भी नही कर सकें। वहीं, घटना के संबंध में फैक्ट्री के संचालक तारिक अनवर ने बताया कि इस फैक्ट्री में कपड़े से रुई बनाने का काम किया जाता था। आज अचानक शॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की किसी को कुछ सोचने समझने का मौका ही नही मिला। उन्होंने बताया कि इस आग में एक मजदूर आंशिक रूप से झुलस गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं रुई बनाने वाली मशीन और एक मोबाइल फोन पूरी तरह से जलकर बर्बाद हो गया है। उन्होंने बताया कि इस आग की वजह से उन्हें करीब 4-5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।
0
comment0
Report
AMATUL MISHRA
Feb 20, 2026 11:57:39
Banda, Uttar Pradesh:बांदा में विशेष पास्को एक्ट न्यायालय द्वारा आज एक JE और उसकी पत्नी को फांसी की सजा सुनाई गई है। मामला 3 साल से 18 साल के बीच के बच्चों के अश्लील वीडियो बनाना, शारीरिक और यौन शोषण के बाद उन वीडियो को विदेशी साइटों पर वायरल करने का है। प्रकरण इंटरनेशनल लेवल का बताया जा रहा है; बांदा चित्रकूट के रहने वाला यह सिंचाई विभाग का JE रामभवन और उसकी पत्नी दुर्गावती को सजा सुनाई गई है। इस पूरे मामले को सीबीआई द्वारा हैंडल किया जा रहा था; बताया जा रहा है कि इंटरपोल द्वारा सीबीआई को अक्टूबर 2021 में जानकारी मिली थी कि छोटे-छोटे बच्चों की पॉर्न वीडियो बनाकर सोशल साइटों पर डाला जा रहा है। इस प्रकरण में कुल 47 देश में 2 लाख वीडियो पाए गए थे, जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी की गई थी। गोवा इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और वैज्ञानिक साक्ष के बाद यह पूरा प्रश्न खुलकर सामने आया और आज विशेष पास्को कोर्ट के न्यायाधीश प्रदीप कुमार मिश्रा द्वारा पति-पत्नी दोनों मुख्य आरोपियों को मौत यानी फांसी की सजा सुनाई गई है। बताया जा रहा है कि बुंदेलखंड के बांदा-चित्रकूट समेत जिलों के कुल 34 बच्चों का शोषण कर उन्हें वीडियो के रूप में अपलोड किया गया था; न्यायालय ने फैसले में संपत्ति जो जेई के घर से मिली होगी, उसे भी पीड़ित बच्चों के बीच बांट दी जाएगी। न्यायालय द्वारा दोनों आरोपियों को फांसी की सजा के साथ-साथ पीड़ित बच्चों को 10-10 लाख रुपए मुआवजे की राशि देने का भी फैसला सुनाया गया है।
0
comment0
Report
SKSHIV KUMAR
Feb 20, 2026 11:57:14
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर प्राधिकरण ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ बुलडोजर कार्यवाही तेज कर दी है। आज प्राधिकरण के सचिव अजय त्रिपाठी ने अवैध रूप से बनी 25 हजार वर्ग मीटर की 4 प्लाटिंग एरिया में बने निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। कुछ ही घंटे के अंदर बुलडोजर ने प्लाटिंग के अंदर बने निर्माण को जमींदोज़ कर दिया। इस दौरान अवैध प्लाटिंग करने वालों में हड़कंप मचा रहा शाहजहांपुर के प्राधिकरण बनने के बाद से ही अवैध प्लाटिंग के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई तेज कर दी गई है। प्राधिकरण के तेज तर्रार सचिव अजय कुमार त्रिपाठी की नेतृत्व में गई टीम ने चौक कोतवाली क्षेत्र के नवादा इन्देपुर गांव के पास बन रही अवैध प्लाटिंग के 25 हजार वर्ग मीटर में बने निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इस दौरान बुलडोजर कार्रवाई से अवैध प्लाटिंग करने वाले लोग दहशत में रहे। शाहजहांपुर के प्राधिकरण बनने के बाद से बुलडोजर के कार्रवाई ने तेजी पकड़ ली है। प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि अवैध प्लाटिंग करने वालों पर बुलडोजर कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
0
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Feb 20, 2026 11:57:01
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर अगर आया भूकंप तो होगी तबाही-IIT कानपुर की रिसर्च कानपुर या प्रयागराज में 6.5 या उससे अधिक तीव्रता का भूकंप आता है, नेपाल में 2015 में आए विनाशकारी भूकंप के झटके भले ही उत्तर प्रदेश तक महसूस किए गए थे लेकिन अब एक नई रिसर्च ने गंगा के मैदानी शहरों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर की ताज़ा रिसर्च के मुताबिक अगर कानपुर या प्रयागराज में 6.5 या उससे अधिक तीव्रता का भूकंप आता है, तो बड़े पैमाने पर तबाही हो सकती है। सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर निहार रंजन पात्रा के अनुसार इन शहरों की मिट्टी में बालू और महीन कणों की मात्रा अधिक है, जो भूकंप के दौरान लिक्विफेक्शन का खतरा बढ़ाती है। रिसर्च में बताया गया है कि तेज झटकों के दौरान जमीन की मजबूती खत्म हो जाती है और नीचे मौजूद पानी व सिल्ट ऊपर आने लगते हैं। इस प्रक्रिया को लिक्विफेक्शन कहा जाता है। ऐसी स्थिति में इमारतों की नींव कमजोर पड़ सकती है और पक्के मकान भी धंस सकते हैं। अध्ययन के दौरान कानपुर और प्रयागराज में 20-20 स्थानों से मिट्टी के नमूने लिए गए। कानपुर में गंगा बैराज क्षेत्र में 70 से 80 मीटर गहराई तक बोरहोल सैंपलिंग की गई। सामान्य तौर पर 8 से 10 मीटर तक असर देखा जाता है, लेकिन यहां 30 से 40 मीटर गहराई तक लिक्विफेक्शन की आशंका जताई गई है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top