Back
Barabanki: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रथम आगमन पर दर्जनों जगहों पर हुआ भव्य स्वागतl
Barabanki, Uttar Pradesh
बाराबंकी: ताजपोशी होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का आज जनपद में प्रथम आगमन पर दर्जनों जगहों पर भव्य स्वागत हुआ। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का हुजूम उमड़ा। जिले में स्वागत का सिलसिला लखनऊ-अयोध्या हाइवे स्थित किसान पथ से शुरू हुआ। जहां कुर्सी और हैदरगढ़ विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने विधायक सांकेंद्र प्रताप वर्मा एवं विधायक दिनेश रावत के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का काफिला सफेदाबाद, एसके लॉन होते हुए चौकुला पहुंचा जहां सदर विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद लक्ष्बर बजहा, दादरा होते हुए सफदरगंज चौराहा पर जैदपुर और रामनगर विधानसभा के कार्यकर्ता स्वागत के लिए उमड़े। यहां से प्रदेश अध्यक्ष का काफिला अहमद पुर टोल प्लाजा से पहले रुका जहां दरियाबाद के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उसके बाद रामसनेही घाट कल्याणी नदी होते हुए भिटरिया बाई पास पर प्रदेश अध्यक्ष का राज्यमंत्री सतीश शर्मा समेत अन्य भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, रायबरेली, बहराइच और उन्नाव जिले के कार्यकर्ता भी हजारों चौपहिया वाहनों से पहुंचे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
भिक्षावृत्ति, बाल विवाह व मानव तस्करी की रोकथाम हेतु पुलिस लाइन सभागार रामपुर में कार्यशाला का आयोजन
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report