Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Saima Shahida
Prayagraj211016

प्रयागराज: ACJM अरुण कुमार यादव के आवास में लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा

Saima ShahidaSaima ShahidaJan 17, 2026 10:11:43
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज के मम्फोर्डगंज स्थित एसीजेएम (ACJM) अरुण कुमार यादव के आवास में आज अचानक आग लगने की घटना सामने आई। आग लगने से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे किसी बड़े नुकसान से बचाव हो सका। राहत की बात यह रही कि ऊपर के हिस्से में रह रहे जज योगेश जैन का आवास भी आग की चपेट में आने से बच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और संबंधित विभाग सतर्क हो गए और स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि घनी आबादी वाले इलाकों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था कितनी मजबूत है। न्यायिक अधिकारियों के आवास में आग लगना गंभीर विषय है, लेकिन समय पर कार्रवाई और सतर्कता से बड़ा हादसा टल जाना प्रशासनिक तत्परता को भी दर्शाता है। जरूरत है कि— आवासीय क्षेत्रों में फायर सेफ्टी ऑडिट नियमित रूप से हो बिजली के पुराने कनेक्शन और वायरिंग की जांच की जाए और आपात स्थिति में फायर ब्रिगेड की त्वरित पहुंच सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं जान-माल के नुकसान में न बदलें। #Prayagraj #Manfordganj #FireIncident #FireSafety #Alertness
0
comment0
Report
Prayagraj211016

चौफटका पुल पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की हुई मौके पर मौत

Saima ShahidaSaima ShahidaJan 17, 2026 07:00:59
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज के चौफटका पुल पर देर रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और युवक की मौके पर मौत हो गई।बता दें की बाइक सवार की पहचान अजीत सिंह के रूप में हुई है जो की सब्जी मंडी बलुआ घाट का रहने वाला है। घटना के बाद कार चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई।मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया ।हालांकि पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर मरकरी के लिए भेज दिया है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल भी की जा रही हैं।
0
comment0
Report
Advertisement
Prayagraj211016

साइबर अपराध से सम्बंधित 01 अभियुक्त साइबर क्राइम थाना व साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम हुआ गिरफ्तार

Saima ShahidaSaima ShahidaJan 16, 2026 13:51:04
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज। श्रीमान् पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था कमिश्नरेट प्रयागराज, श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर/नोडल साइबर क्राइम कमिश्नरेट प्रयागराज के निर्देशन में एवं श्रीमान् सहायक पुलिस आयुक्त साइबर क्राइम कमिश्नरेट प्रयागराज के पर्यवेक्षण में दिनांक-15.01.2026 को साइबर क्राइम थाना व साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आम जनमानस को सिम उपलब्ध कराने के बहाने उनके साथ कपटपूर्ण एवं आपराधिक गतिविधियाँ करने तथा उनके बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट (अंगूठे की छाप) का अवैध दुरुपयोग कर फर्जी सिम कार्ड तैयार कर साइबर अपराधियों को बेचने वाले अभियुक्त अभिनव बिन्द पुत्र राम कैलाश बिन्द निवासी रशूलाबाद तेलीयरगंज थाना शिवकुटी कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना शिवकुटी क्षेत्रान्तर्गत रामजानकी मंदिर गंगा रिवर फ्रन्ट मेहदौरी के पास से गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस थाना पर मु0अ0सं0-08/2026 धारा -318(4)/336(3)/340(2) भा0न्या0सं0 व 66(सी)/66(डी) आई0टी0 एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी, मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित 01 वांछित अभियुक्त मनीष कुमार निवासी सोरांव की गिरफ्तारी अभी शेष है, जिसके गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया है । *घटना का संक्षिप्त विवरण-* गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्त से पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त द्वारा पूर्व में बेची गयी सिम कार्डो का प्रयोग संगठित साइबर धोखाधड़ी में किया गया है । अभियुक्त उपरोक्त द्वारा आमजनमानस को उनकी बिना जानकारी व सहमति के चोरी छिपे उनके अंगूठे का छाप का क्लोन (नकली फिंगरप्रिंट) तैयार कर फर्जी बायोमेट्रिक का उपयोग कर फर्जी सिम कार्ड तैयार किया जाता था तथा सिम कार्ड का उपयोग साइबर अपराधियों द्वारा विभिन्न वित्तीय धोखाधड़ी, ऑनलाइन फ्रॉड एवं अन्य साइबर अपराधों में किया जाता था । इसके द्वारा जारी सिमों से NCRP पोर्टल पर 03 वित्तीय/नान-वित्तीय शिकायते दर्ज करायी गयी थी, जिसका मोनं0- 1. 7376943890, 2. 8052187380 3. 9889464263 है । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* अभिनव बिन्द पुत्र राम कैलाश बिन्द निवासी रशूलाबाद तेलीयरगंज, थाना शिवकुटी कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 28 वर्ष । *सम्बंधित अभियोग का विवरण-* मु0अ0सं0-08/2026 धारा-318(4)/336(3)/340(2) भा0न्या0सं0 व 66(सी)/66(डी) आई0टी0 एक्ट साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट प्रयागराज । *बरामदगी का विवरण-* 1. 353 एक्टीवेटेड/डीएक्टीवेटेड व प्रीएक्टीवेटेड सिम विभिन्न कम्पनीयों की 2. 01 Itel keypad Phone आसमानी रंग । 3. 01 ANDROID फोन VIVO कंपनी BRONZE रंग का । 4. 01 ANDROID फोन वन प्लस कंपनी का आसमानी रंग का, 5. 01 biometric मशीन रेड कलर मय 02 चार्जिंग केबल, 6. 01 वैसलींन की छोटी डिब्बी, 7. 01 सील बंद फोन JIOBHARAT V4 4G, 8. 01 पावर बैंक काला रंग, 9. 01 LYF कंपनी का टच स्क्रीन phone 10. 01 बैंक ऑफ बदोड़ा की पास बुक, 11. 01 सफेद धातु की चाबी, 12. 02 आधार कार्ड, 02 वोटर आई कार्ड, 01 पेन कार्ड, 13. 01 ड्राइविंग लाइसेन्स, 14. 01 ATM कार्ड कोटक बैंक, 15. 01 अदद सफेद छोटी डिब्बी जिसमे 09 अंगूठे की छाप के क्लोन (नकली फिंगरप्रिंट) । 16. कुल रूपये-17070/- *गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –* 1. उ0नि0 घनश्याम यादव प्रभारी साइबर क्रा
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top