Ballia - शहीद जितेंद्र यादव के परिवार को मिला एक करोड़ का चेक
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया, पंजाब नेशनल बैंक के रक्षक स्किम के तहत शहीद जितेंद्र यादव के परिवार को मिला एक करोड रुपए का चेक। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के हाथों शाहिद के परिवार को एक करोड रुपए का चेक दिया गया। बलिया के सिकंदरपुर पीएनबी ब्रांच में शहीद जितेंद्र का सैलरी अकाउंट था। पंजाब नेशल बैंक मण्डक कार्यालय मऊ के मंडल प्रमुख अमित कुमार ने बताया कि पंजाब नेशल बैंक में आर्मी परसन के लिए रक्षक स्किम चलाया जाता है। बताया सिकंदरपुर के जगदरा गांव के रहने वाले शहीद जवान जितेंद्र यादव की ड्यूटी में जाने के दौरान ऐक्सिडेंट में मृत्यु हो गयी थी, हमारे बैंक में उनका सेलरी एकाउंट है। बैंक के इस स्कीम के तहत आज शहीद जितेंद्र यादव के परिवार को एक करोड रुपए का चेक दिया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
