244235
गजरौला में रक्षाबंधन पर बाजार में छाई रौनक, मिठाई की दुकानों पर लगी भीड़
Gajraula, Uttar Pradesh:रक्षाबंधन के त्यौहार पर बाजार में खास रौनक देखी जा रही है और मिठाई की दुकानों पर भारी भीड़ लगी हुई है। लोग ब्रांडेड और उच्च गुणवत्ता की मिठाइयों की खरीदारी कर रहे हैं जिसमें घेवर की सबसे अधिक डिमांड है। हरियाली तीज और रक्षाबंधन पर घेवर की बिक्री बढ़ जाती है, और इसके साथ अन्य मिठाइयों की भी अच्छी खरीदारी हो रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मानिकपुर के सोनापुर-नीत्यानंदपुर में बरसात में बदहाल सड़क पर लोग जीवन जोखिम में डालते हैं
Pakur, Jharkhand:मानिकपुर पंचायत के सोनापुर और नित्यानंदपुर गांव की तस्वीर बया करती है... मानिकपुर पंचायत के नित्यानंदपुर गांव के ग्रामीण आज भी एक अदद सड़क के लिए तरस रहे हैं...सड़क नहीं रहने की वजह से सबसे चिंताजनक स्थिति तो तब उत्पन्न हो जाती है, जब बरसात में चेक डैम में पानी भर जाता है...ऐसे में भी बच्चे विद्यालय पहुंचते हैं... विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाएं बच्चों को साथ लेकर इस जोखिम भरे रास्ते से विद्यालय पहुंचते है...विद्यालय के शिक्षक हारून मंडल के अनुसार पानी अधिक होने पर कई बार बच्चों को कंधे पर बैठाकर चेक डैम पार कराना पड़ता है...बरसात के दिनों में जब पानी बढ़ जाता है, जब यह रास्ता और भी भयावह हो जाता है...ग्रामीणों के सामने यह सवाल उत्पन्न हो जाता है कि जरूरी काम करें तो जाएं कैसे और जान बचाएं तो जाएं कहां से...गांव की बदहाल सड़क का सबसे भयावह असर स्वास्थ्य व्यवस्था पर दिखाई देता है... ग्रामीणों के अनुसार गर्भवती महिलाओं को प्रसव पीड़ा शुरू होने से पहले ही अस्पताल में भर्ती कराने की कोशिश की जाती है...क्योंकि आपात स्थिति में गांव से अस्पताल पहुंचाना बेहद मुश्किल हो जाता है...ग्रामीणों का कहना है कि गांव तक एंबुलेंस और अन्य वाहन आसानी से नहीं पहुंच पाते है...गंभीर मरीजों को चारपाई या अन्य साधानों के सहारे नदी-नाले और दुर्गम रास्तों को पार कर मुख्य सड़क पर पहुंचाना पड़ता है...ऐसे में किसी भी आपात स्थिति में समय पर इलाज मिलना बड़ी चुनौती बन जाती है...दूसरे शब्दों में अगर कहा जाए तो ग्रामीणों के अनुसार नित्यानंदपुर गांव एक तरफ पगला नदी और दूसरी तरफ सोडो नाला से घिरा है...दोनों ओर ऊंची पुलिया या सड़क संपर्क नहीं होने गांव बरसात में टापू जैसा प्रतीत होता है... ग्रामीणों के मुताबिक सोनापुर के अंतिम छोर तक एक पुराना जर्जर पथरीला रास्ता है...इसके आगे सड़क का नामोनिशान तक नहीं है...कीचड़ से भरे कच्चे रास्ते से होते हुए ग्रामीण चेक डैम तक पहुंचते हैं... चेकडेम पार करने के बाद भी लगभग एक किलोमीटर तक कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है...गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2024 में एक व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत के बाद ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार किया था...इसके बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने गांव पहुंच कर ग्रामीणों से बातचीत की थी और सड़क निर्माण का आश्वासन दिया था...ग्रामीणों ने बताया कि अधिकारियों के द्वारा लिखित आश्वासन पत्र भी दिया गया था...जिसमें उल्लेख था कि गोपालडांगा से सोनापुर होते हुए नित्यानंदपुर तक जर्जर सड़क के निर्माण की स्वीकृति हो चुकी है...पर कार्य अब तक शुरू नहीं हुआ...ग्रामीणों का सवाल है कि यदि सड़क निर्माण की स्वीकृति हो चुकी थी तो वर्ष 2026 तक धरातल पर काम क्यों नहीं दिखाई पड़ रहा है...0
0
Report
धनबाद के मुखिया-डुमरी विधायक विवाद गरम, जातिसूचक टिप्पणी के आरोप
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में मुखिया और डुमरी विधायक जयराम महतो के बीच विवाद अब तूल पकड़ रहा है। बरवाअड्डा थाना में मुखिया के कथित जाली हस्ताक्षर कर फर्जी जाति और आय प्रमाण पत्र बनाए जाने की शिकायत के आधार पर JLKM नेता गणेश दास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एफआईआर की जानकारी मिलने के बाद डुमरी विधायक जयराम महतो बरवाअड्डा थाना पहुंचे, जहां मुखिया समर्थकों और विधायक समर्थकों के बीच विवाद और हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद डुमरी विधायक देर रात करीब दो बजे बड़ा पिछरी गांव पहुंचे और शिकायतकर्ता से केस वापस लेने की बात कही। इसी दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विधायक ने मुखिया के परिवार को लेकर जातिसूचक टिपण्णी की और उन्हें ‘हरिजन’ जाति का बताया। इस बात को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और विधायक का विरोध किया गया। मामले को लेकर भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहन कुम्हार ने भी डुमरी विधायक पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि जो विधायक हाथ में संविधान लेकर चलने की बात करते हैं, उनके द्वारा कथित तौर पर मुखिया के पुत्र के साथ हाथापाई करना और रात के समय गांव पहुंचकर बार-बार मुखिया के परिवार को लेकर जातिसूचक टिप्पणी करना संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देता। भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष ने जिला प्रशासन से मुखिया की ओर से दिए गए आवेदन की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।0
0
Report
जहानाबाद में दलित अत्याचार के खिलाफ मंत्री ने प्रशासन को कठोर कार्रवाई का संकेत दिया
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद पहुंचे गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री संजय पासवान ने दलितों पर बढ़ते अत्याचार को लेकर अपनी ही सरकार के कारिंदों को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से दलितों पर हमले और अत्याचार की घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है। सरकार अपराधियों को बार-बार सुधरने और बिहार छोड़ने की चेतावनी दे रही है, लेकिन प्रशासन को भी ऐसे मामलों में सख्ती और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी. मंत्री संजय पासवान घोषी थाना क्षेत्र के परियांवां गांव में जमीन विवाद को लेकर दलित परिवारों पर हुए हमले के पीड़ितों से मिलने सदर अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने पीड़ितों का हाल जाना और भरोसा दिलाया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान मंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को भी स्पष्ट चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि दलितों के साथ अत्याचार से जुड़े मामलों में अविलंब कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन की लापरवाही से न केवल पीड़ितों का भरोसा टूटता है, बल्कि सरकार की भी बदनामी होती है। मंत्री ने अधिकारियों से ऐसे मामलों में संवेदनशीलता के साथ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।0
0
Report
Advertisement
गंगा-गंडक के जलस्तर से कांहारा घाट में बाढ़ का खतरा बढ़ा; दुकानदार स्थानों की ओर
Hajipur, Bihar:हाजीपुर में गंगा और गंडक नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने अब ऐतिहासिक कौनहारा घाट के आसपास रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है। घाट के निचले इलाकों में पानी तेजी से फैल रहा है और अस्थायी दुकानों में भी गंडक का पानी प्रवेश करने लगा है। हालात ऐसे हैं कि कौनहारा घाट पर अंतिम संस्कार के लिए पहुंचने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण घाट किनारे बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। स्थानीय दुकानदारों के मुताबिक पिछले चार दिनों में पानी तेजी से बढ़ा है, जिसके बाद कई दुकानदार अपनी दुकानें समेटकर ऊंचे स्थानों की ओर चले गए हैं। वहीं प्रशासन भी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है एसडीओ रामबाबू बैठा के निर्देश पर घाटों पर एसडीआरएफ की निगरानी बढ़ाई गई है। घाट किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है और निजी नावों के परिचालन पर रोक लगाई गई है। गंडक और गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच अब सबसे बड़ी चुनौती निचले इलाकों में पानी के और फैलाव को रोकना है। प्रशासन की नजर लगातार नदी के जलस्तर और घाटों की स्थिति पर बनी हुई है।0
0
Report
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 400 किलोग्राम मिलावटी पनीर बरामद, नष्ट
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में मिलावटखोरी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत गौतम बुद्ध नगर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने देर रात करीब 400 किलो मिलावटी नकली पनीर बरामद किया। यह पनीर अलीगढ़ से नोएडा-ग्रेटर नोएडा में सप्लाई के लिए लाया जा रहा था। खाद्य विभाग की टीम ने लखनावली गोलचक्कर के पास एक वाहन से मिलावटी पनीर बरामद कर उसे नष्ट करवा दिया। पनीर में पाम ऑयल समेत अन्य मिलावटी पदार्थ पाए जाने की बात सामने आई। इसके बाद खाद्य विभाग की टीम ने सुबह करीब 400 किलो पनीर को मौके पर ही नष्ट करा दिया। सर्वेश कुमार, सहायक खाद्य आयुक्त, गौतम बुद्ध नगर ने बताया कि इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि बरामद पनीर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सप्लाई के लिए लाया जा रहा था। मिलावट पाए जाने के बाद इसे नष्ट कराया गया है। लगातार सामने आ रहे नकली और मिलावटी खाद्य पदार्थों के मामलों से लोगों की सेहत पर गंभीर असर पड़ने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में खाद्य विभाग द्वारा मिलावटखोरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने साफ किया है कि गौतम बुद्ध नगर में खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
यूपी में ओवैसी बदनाम, समाजवादी ही भाजपा के खिलाफ एकमात्र विकल्प?
Noida, Uttar Pradesh:उवैसी बिला वजह बदनाम है जब तक यूपी मे समाजवादी है भाजपा को कोई नही हरा सकता हिंदू मुस्लिम नफरत बढाई जाती है डर से पूरा मुसलमान समाजवादी को चला जाता है और हिंदू भाजपा को मुसलमान कब समझेगा0
0
Report
Advertisement
केडीएमसी के सहाय्यक आयुक्त जयवंत चौधरी निलंबित, अवैध निर्माणों के आरोप
Kalyan, Maharashtra:टिटवाळ्यात बेकायदा बांधकाम प्रकरणात केडीएमसी सहाय्यक आयुक्त जयवंत चौधरी निलंबित केडीएमसी आयुक्त अभिनय गोयल यांची मोठी कारवाई केडीएमसी क्षेत्रातील अप्रभागातील साहाय्यक आयुक्त जयवंत चौधरी टिटवाळा, मांडा, बल्याणी परिसरातील बेकायदा बांधकामे रोखण्यात अपयशी ठरले. अखेर कडोंमपा आयुक्त अभिनव गोयल यांनी साहायक आयुक्त चौधरी यांना तडकाफडकी पालिका सेवेतून निलंबित केले.टिटवाळा मोहने बल्यानी वडवली मांडा परिसरातील बेकायदा बांधकामांना साहायक आयुक्त चौधरी पाठिंबा देत असल्याच्या तक्रारी गेल्या वर्षापासून पालिका मुख्यालयात येत होत्या. भू माफिया अनधिकृत पणे घरे तयार करून नागरिकांची फसवणूक करीत होते. यासंदर्भात वारंवार तक्रार करण्यात येत होती. मात्र सहाय्यक आयुक्त जयवंत चौधरी यांनी भूमाफियांविरोधात कोणती कारवाई केली नाही. अनधिकृत बांधकामांवर कोणतीही प्रकारची कारवाई होत नसल्याने अखेर केडीएमसी आयुक्त अभिनव यांनी जयवंत चौधरी यांना निलंबित केले आहे.0
0
Report
राहुल गांधी के छात्रों की गुंज कार्यक्रम से पुणे की छात्राओं में उत्साह की लहर
Shirdi, Maharashtra:राहुल गांधींच्या छात्रो की गुंज कार्यक्रमासाठी हजारो विद्यार्थीनी पुण्याकडे रवाना... संगमनेर येथून हजारो विद्यार्थीनी पुण्याकडे रवाना... जयश्री थोरात यांच्या नेतृत्वात जवळपास दोन हजार विद्यार्थिनी होणार कार्यक्रमात सहभागी... छात्रो की गुंज कार्यक्रमामुळे विद्यार्थीनींमध्ये प्रचंड उत्साह...0
0
Report
चाकण उपोषण खत्म, प्रशासन की भूमिका पर कोरेकर की तीखी नाराज़गी
Chakan, Maharashtra:पुण्याच्या चाकण औद्योगिक वसाहतीतील प्रलंबित प्रश्नांवर गेल्या काही दिवसांपासून सुरू असलेल्या साखळी उपोषण अखेर मागे घेण्यात आले. जिल्हा परिषद सदस्य गणेश बोत्रे यांच्या नेतृत्वाखाली हे आंदोलन झाले होते. प्रशासकीय अधिकाऱ्यांनी सकारात्मक चर्चा करून ठोस आश्वासन दिल्यानंतर आंदोलकांनी उपोषण स्थगित केले. मात्र, या उपोषणस्थळी राष्ट्रवादी काँग्रेस अजित पवार गटाचे जिल्हाध्यक्ष राजेंद्र कोरेकर यांनी उपस्थिती लावत प्रशासनाच्या भूमिकेवर तीव्र नाराजी व्यक्त केली. सरकारमध्ये असूनही स्थानिक पदाधिकाऱ्यांना बैठकांमध्ये डावलले जात असल्यामुळे 'आम्हाला हसताही येत नाही आणि रडताही येत नाही' असे उद्विग्नता व्यक्त केली.0
0
Report
Advertisement
पश्चिमी जिले में दो गैर-कानूनी जुए के अड्डे ध्वस्त, 21 जुआड़ी पकड़े गए
Delhi, Delhi:पश्चिमी जिला स्पेशल स्टाफ ने ख्याला और सुभाष नगर में दो गैर-कानूनी जुए के अड्डों का भंडाफोड़ किया। जुआ खेलते 21 लोग धर दबोचे। पश्चिमी जिला में चल रहे ऑपरेशन के दौरान हुई कार्रवाई। ₹62,550 की दांव की रकम, ताश के पत्ते, जुए के टोकन, सट्टा स्लिप, पिक्टोरियल चार्ट और नोट पैड बरामद किए गए। पकड़े गए कई लोग पहले भी ऐसे ही अपराधों में शामिल रहे। एक जुए का अड्डा ख्याला के एक बदनाम BC का बेटा चला रहा था, जो पहले 42 मामलों में शामिल रहा है। पश्चिमी जिला डीसीपी के अनुसार उन्होंने गैर-कानूनी जुए के खिलाफ एक विशेष ऑपरेशन के दौरान यह कार्रवाई की। ख्याला के जे.जे. कॉलोनी में दूसरे अड्डे में जुआ चला रहा था, जिसे मुकेश एस. ओ. बसंता नाम के व्यक्ति के आवास पर चल रहा था। रेड के समय वह मौके पर मौजूद नहीं था; जुआ उसका 21 साल का बेटा पवन और 13 अन्य लोग चला रहे थे। मुकेश पहले एक्साइस और जुए से जुड़े 42 क्रिमिनल मामलों में शामिल रहा है। दूसरे मामले में, सुभाष नगर के रहने वाले मोहित भनोट ने 38 साल, उत्तम नगर, दिल्ली किराए पर ली गई जगह से जुआ खेला था। रेड के समय सात लोग गिरफ्तार हुए। मोहित भनोट पहले भी गैंबलिंग एक्ट के कई मामलों में शामिल है। पुलिस इनके और ठिकानों का पता लगाने में जुटी है।0
0
Report
निकाय चुनाव में कांग्रेस कोटा- बूंदी से बढ़त बना सकती है
Kota, Rajasthan:प्रहलाद गुंजल बोले- निकाय चुनाव में कांग्रेस की बढ़त होगी नयापुरा कार्यालय पर कोई आवेदन नहीं लिए जा रहे सभी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है एंकर कोटा-बूंदी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल ने आगामी निकाय चुनाव को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा को प्रत्याशी नहीं मिल रहे, जबकि कांग्रेस में प्रत्येक वार्ड से 7 से 8 उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं। कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित पूरी कार्यकारिणी मौजूद रही। गुंजल ने कहा कि इस बार राजस्थान करवट लेगा और शहरी निकाय चुनाव में कांग्रेस बढ़त हासिल करेगी। पूरी कांग्रेस एकजुट होकर भाजपा को शिकस्त देगी। उन्होंने दावा किया कि कोटा में भी कांग्रेस एकजुट है। आरक्षण लॉटरी को लेकर लोगों में नाराजगी है। जहां कांग्रेस मजबूत थी, वहां चार वार्डों को मिलाकर एक वार्ड कर दिया गया। गुंजल ने भाजपा में गुटबाज़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि वे पुराने भाजपाई हैं और लोग रोज भाजपा को गालियां देते हैं। उन्होंने बताया कि नयापुरा में आवेदन ऑनलाइन लिए जा रहे हैं। बाइट पहलाद गुंजल कोटा बूंदी लोकसभा प्रत्याशी कांग्रेस0
0
Report
सहारनपुर में अटेवा ने तिरंगा यात्रा से पुरानी पेंशन और TET मुक्त मांग उठाई
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में अटेवा के बैनर तले तिरंगा यात्रा निकाली गई। पुरानी पेंशन बहाली, सरकारी विभागों के निजीकरण के विरोध और शिक्षकों को TET की अनिवार्यता से मुक्ति की मांग को लेकर आज अटेवा के बैनर तले सहारनपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। हकीकत नगर स्थित धरना स्थल से निकली यात्रा में बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की और सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनार्दन चौहान ने की। जिला अध्यक्ष रजनीश सहगल ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के सुरक्षित और सम्मानजनक भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। वर्षों तक सरकारी सेवा देने वाले कर्मचारियों को सेवानिर्वृत्ति के बाद सामाजिक सुरक्षा मिलना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थानों के निजीकरण का असर केवल कर्मचारियों पर ही नहीं, बल्कि आम जनता के हितों पर भी पड़ता है। कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से संगठन ने तीन प्रमुख मुद्दों को मजबूती से उठाया है—पुरानी पेंशन बहाल करो, निजीकरण बंद करो और शिक्षकों को TET की अनिवार्यता से मुक्त करो। जिला संयोजिका रीता गुप्ता एवं जिला महामंत्री पंकज सिरोही ने कहा, “तिरंगा हमारी शान है और पेंशन हमारा मान-सम्मान है।” उन्होंने कहा कि संगठन अपनी मांगों को लेकर लगातार संघर्ष करेगा। तिरंगा यात्रा के दौरान शिक्षक-कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण के विरोध और TET से मुक्ति के समर्थन में नारे लगाए। यात्रा में शामिल लोगों ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए सरकार से जल्द सकारात्मक कदम उठाने की मांग की।0
0
Report
Advertisement
रामगढ़ में टरबाइन ब्लास्ट: तीन कर्मी मौत, सुरक्षा गड़बड़ी से हड़कंप
Ramgarh Cantonment, Jharkhand:रामगढ़ जिले के बरकाकाना ओपी क्षेत्र के हेहल स्थित मां छिन मस्तीके सीमेंट एंड इस्पात फैक्ट्री में देर रात्रि 11 बजे हुए टरबाइन ब्लास्ट के चपेट में आने से तीन कर्मियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिनका इलाज रांची के देव कमल अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद आक्रोशित मजदूरों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है और सुरक्षा नियमों में घोर लापरवाही बरती जाने की बात कही गई है। बताया गया कि पावर प्लांट के टरबाइन में ओवर स्पीडिंग के बाद पैनल में ओवर हीटिंग होने के कारण सारे सेफ्टी डिवाइस फेल हो गए, जिससे अचानक टरबाइन ब्लास्ट हो गया। इसके जद में आकर तीन इंजीनियर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। फैक्ट्री के मजदूरों ने मृतक मजदूर के परिजनों को उचित मुआवजा और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है。0
0
Report
संभल (यूपी): शारिक साठा के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस, प्रमुख आरोपी
Noida, Uttar Pradesh:SAMBHAL (UP): KULDEEP SINGH (SP, NORTH) ON RED CORNER NOTICE ISSUED AGAINST SHARIQ SATHA, THE PRIME ACCUSED IN THE SAMBHAL VIOLENCE0
0
Report
त्रिशूर, केरल: पिनरायण विजययन (LOP) Onam पर; आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़े; उच्च शिक्षा क्षेत्र
Noida, Uttar Pradesh:THRISSUR, KERALAM: PINARAYI VIJAYAN (LOP) ON ONAM / PRICES OF ESSENTIAL COMMODITIES RISEN / HIGHER EDUCATION SECTOR0
0
Report
Advertisement
