244235
अमरोहा में एक दिन की इंस्पेक्टर काजल सिंह ने बाइकर्स के चालान काटकर सिखाया यातायात नियम
Gajraula, Uttar Pradesh:गजरौला, अमरोहा में नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति के तहत कक्षा 12 की छात्रा काजल सिंह को एक दिन के लिए गजरौला कोतवाल बनाया गया। काजल ने थाने में फरियादियों की समस्याएं सुनीं और विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। इंदिरा चौक पर उन्होंने बिना हेल्मेट वाले बाइक सवारों को रोककर उन्हें यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया और चालान भी काटे। इस अनूठे प्रयोग ने स्थानीय समुदाय में सुरक्षा और नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चतरा: नवमी पर फ्लैग मार्च, अफवाह फैलाने वालों को सख्त सजा की चेतावनी
Ansar Nagar, Jharkhand:नवमी पर एसपी का फ्लैग मार्च, उपद्रवियों को सख्त चेतावनी, कहा चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर अफवाह फैलाने और माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, चतरा : दुर्गा पूजा की नवमी पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए एसपी अनिमेष नैथानी ने एसडीपीओ सन्नी वर्धन के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान संवेदनशील इलाकों, प्रमुख चौक-चौराहों और पूजा पंडालों का भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। एसपी ने असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अफवाह फैलाने, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने या माहौल खराब करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों को कानून के तहत कार्रवाई और सजा भुगतने के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस की नजर हर गतिविधि पर है और शांति भंग करने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। एसपी ने नागरिकों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास नहीं करने तथा बिना पुष्टि के किसी भी संदेश को प्रसारित करने से बचने की सलाह दी। एसपी ने पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया。0
0
Report
कटरा से वैष्णो देवी दरबार में श्रद्धालुओं का सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Jammu, जम्मू-कश्मीर के कटरा से इस वक्त मां वैष्णो देवी के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर देश के अलग-अलग राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। कटरा के आधार शिविर से लेकर यात्रा मार्ग और भवन तक ‘जय माता दी’ के जयकारे गूंज रहे हैं। आंकड़ों की बात करें तो शारदीय नवरात्र के शुरुआती आठ दिनों में 3 लाख 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के माता रानी के दर्शन करने का आंकड़ा बताया जा रहा है। वर्ष 2026 में अब तक कुल वैष्णो देवी यात्रा का आंकड़ा 77.5 लाख के पार पहुंचने की जानकारी दी गई है। हालांकि, इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि आवश्यक है। अगर पिछले वर्षों के रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो वर्ष 2025 के चैत्र नवरात्र में करीब 3.75 लाख श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में हाजिरी लगाई थी। वर्ष 2019 के शारदीय नवरात्र में 3 लाख 64 हजार 643 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। ऐसे में इस बार श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बीच यात्रा प्रबंधन पर विशेष नजर बनी हुई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कटरा से लेकर माता के भवन और यात्रा मार्ग पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। जगह-जगह विशेष नाके लगाए गए हैं, जबकि सीसीटीवी कैमरों के जरिए श्रद्धालुओं की आवाजाही और भीड़ पर लगातार नजर रखी जा रही है। कटरा में स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक, कटरा में 500 से अधिक कैमरे लगाए गए हैं। भवन क्षेत्र में कैमरों की कुल संख्या 700 से अधिक होने के दावे की अलग से पुष्टि जरूरी है। प्रशासन का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल में माता रानी के दर्शन करने का अवसर मिले और भारी भीड़ के बावजूद यात्रा सुचारु बनी रहे।0
0
Report
महानवमी आज: देशभर के मंदिरों में भक्तों की भीड़, सिद्धदात्री पूजा शुरू
Noida, Uttar Pradesh:महानवमी का पावन पर्व आज देश भर के मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू आज मां सिद्धदात्री की होती है पूजा अर्चना लखनऊ के बड़ी काली मंदिर में सुबह से ही हो रही पूजा अर्चना0
0
Report
Advertisement
पटना के मनेर में गोलीबारी: प्रखंड प्रमुख के पति और पैक्स अध्यक्ष घायल
Danapur, Bihar:पटना के मनेर थाना क्षेत्र के वयapur में अपराधियों ने प्रखंड प्रमुख के पति और पैक्स अध्यक्ष को गोली मार दी। इस घटना में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भानु की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि प्रखंड प्रमुख पति पिंटू कुमार उर्फ प्वाइजन गंभीर रूप से घायल हैं। जिसका दानापुर के सगुना मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। रात करीब 9 से 10 बजे के बीच पिंटू कुमार उर्फ प्वाइजन और पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भानु अपने दलान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान दो बाइक सवार चार अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे और दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने करीब एक दर्जन राउंड गोलियां चलाईं। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान संजीत कुमार उर्फ भानु ने दम तोड़ दिया। वहीं, पिंटू कुमार उर्फ प्वाइजन के जांघ में गोली लगी है और उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। घटनास्थल से कई गोली के खोखे बरामद किए गए हैं। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक नमूने एकत्र किए। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके। दानापुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना के पीछे राजनीतिक रंजिश की आशंका जताई जा रही है। अपराधियों की पहचान करने की दिशा में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।0
0
Report
पाली के औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में आग, 3 मजदूर झुलसे
Pali, Rajasthan:पाली शहर के औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में आग की घटना, ग्वार गम प्रोसेस की फैक्ट्री में लगी आग से श्रमिक झुलसे, 3 श्रमिको को बांगड़ अस्पताल से जोधपुर किया रेफर, दमकल की मदद से आग पर पाया काबू, घटना को लेकर सीओ सिटी मंगलेश चुंडावत सहित अधिकरी मौके पर पहुंचे, आग कारणों का पता लगाने में जुटे अधिकारी वही झुलसे श्रमिको की हालत गंभीर ।0
0
Report
विदिशा के मां ज्वाला देवी शक्तिपीठ पर नवरात्रि में 951 अखंड ज्योतियां प्रज्वलित
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा के प्रसिद्ध मां ज्वाला देवी शक्ति पीठ में नवरात्रि पर 951 अखंड मनोकामना ज्योतियां प्रज्वलित हैं. मंदिर की मान्यता है कि माता सुबह बाल रूप, दोपहर में युवा रूप और शाम को कन्या रूप में दर्शन देती हैं. यहां 151 घी और 800 तेल की ज्योतियां जल रही हैं, जिनमें कई पिछले 50 वर्षों से अखंड प्रज्वलित हैं. अमेरिका, दुबई और रूस में रहने वाले भक्त भी ऑनलाइन माध्यम से ज्योतियां स्थापित कराकर दर्शन कर रहे हैं. नवरात्रि में महासहस्रार्चन, निशा पूजन और भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन भी किया गया.0
0
Report
Advertisement
विदिशा के रावण बाबा: दशहरे में आस्था का विचित्र गांव
Vidisha, Madhya Pradesh:स्पेशल स्टोरी :--- जहां रावण जलता नहीं, दिलों में जीता है.. एंकर :- देशभर में जहाँ बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया जाता है … रावण के पुतले जलते है.. लेकिन मध्यप्रदेश के विदिशा में एक गांव ऐसा भी है, जहां दशहरे पर पटाखे नहीं गूंजते… यहां उनका वध किसी से भी देखा नहीं जाता.. जहां रावण एक पुतला नहीं… लोगों की आस्था, उनकी पहचान और उनके परिवार का हिस्सा हैं.. यहां लोग उन्हें प्यार से कहते हैं, 'रावण बाबा'... या जय लंकेश... विदिशा की नटेरन तहसील का यह गांव 'रावण गांव' के नाम से जाना जाता है.. यह नाम किसी नक्शे पर लिखा हुआ सिर्फ एक नाम नहीं है… यह गांव के हर इंसान के दिल में बसा है। दशहरे के दिन यहां रावण दहन नहीं होता… यहां पूजा होती है, आरती होती है… और रावण बाबा के लिए एक खामोश मातम भी। : गांव के बीचों-बीच खड़ा है परमार काल का यह प्राचीन मंदिर। भीतर रावण की विशाल 12 फ़ीट लम्बी प्रतिमा लेटी हुई अवस्था में विराजमान है..दीवारों पर अंकित आरती आज भी हर सुबह-शाम उसी श्रद्धा से गाई जाती है… जैसे पीढ़ियों पहले गाई जाती थी। गाड़ी हो या इंसान… सब पर 'जय लंकेश' ही लिखा मिलता है। : इस गांव में कोई भी शुभ काम बाबा के आशीर्वाद के बिना शुरू नहीं होता। शादी का पहला कार्ड रावण बाबा के नाम भेजा जाता है… और प्रतिमा की नाभि में तेल चढ़ाकर नए रिश्ते की शुरुआत होती है। यानी घर की खुशी में भी बाबा सबसे पहले याद किए जाते हैं। जैसे दूसरे लोगों के इष्ट देवता होते हैं… वैसे हमारे इष्ट देवता रावण बाबा हैं। यहाँ के ब्राह्मण परिवार खुद को रावण का वंशज मानते हैं। यह रिश्ता सिर्फ मान्यता का नहीं… खून और विरासत का है.. इसीलिए दुकानों, गाड़ियों और घरों की दीवारों पर 'जय लंकेश' लिखा है। कई लोगों ने तो बाबा का नाम अपने शरीर पर टैटू करवा लिया है… ताकि वे हमेशा उनके साथ रहें।0
0
Report
मैहर स्टेशन पर चलती ट्रेन में बुजुर्ग की जान RPF जवानों की तत्परता से बची
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश एक बुजुर्ग यात्री के लिए जानलेवा साबित हो सकती थी, लेकिन ड्यूटी पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के दो जवानों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन में चढ़ते समय संतुलन बिगड़ने से 70 वर्षीय यात्री प्लेटफॉर्म और कोच के बीच गिरने लगे। यह देखते ही आरपीएफ जवानों ने तत्परता दिखाई और उन्हें सुरक्षित बाहर खींच लिया।घटना का वीडियो आज शनिवार की रात सामने आया है। घटना मैहर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर हुई। जानकारी के अनुसार, दोपहर 1:10 बजे ट्रेन संख्या 09821 स्टेशन पहुंची थी। ट्रेन के दोपहर 1:16 बजे रवाना होने के दौरान एक बुजुर्ग यात्री ने उसमें चढ़ने का प्रयास किया। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच गिरने लगे। ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक सुजीत कुमार द्विवेदी और महिला आरक्षक सोनम सिंह ने यात्री को खतरे में देखकर तत्काल कार्रवाई की। दोनों जवानों ने बिना देर किए बुजुर्ग को पकड़कर सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर खींच लिया। उनकी मुस्तैदी से यात्री की जान बच गई। पूछताछ में यात्री की पहचान बिहार के बक्सर जिले के अमला टोला निवासी सुजीत कुमार केसरी (70) के रूप में हुई। आरपीएफ जवानों की इस तत्परता को ऑपरेशन ‘यात्री जीवन रक्षा’ के तहत यात्रियों की सुरक्षा के प्रति सतर्कता का उदाहरण माना जा रहा है。 रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों से अपील की जाती है कि वे चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें। जल्दबाजी में उठाया गया एक कदम जानलेवा हो सकता है।0
0
Report
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने दिए टिप्स, बेटियों के सपने को मिलेगी नई उड़ान
Varanasi, Uttar Pradesh:मिर्जामुराद आशा ट्रस्ट द्वारा संचालित आशा ज्ञान पुस्तकालय, नागेपुर, राजातालाब वाराणसी में रविवार को ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य को बेहतर करियर निर्माण के उद्देश्य से ऑफलाइन एवं ऑनलाइन करियर मोटिवेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में देश-विदेश के अलग अलग संस्थानों के अध्यापकों तथा अलग-अलग विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को उच्च शिक्षा में प्रवेश परीक्षाओं, छात्रवृत्ति और करियर के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी। कार्यशाला के प्रथम सत्र में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से जुड़े प्रभु सर और अजीत सर ने छात्राओं को विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षाओं की सही तैयारी, नियमित अध्ययन और उचित मार्गदर्शन के माध्यम से छात्राएं बीएचयू जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्राप्त कर सकती हैं,अजीत सर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही हैं और अपनी प्रतिभा के बल पर सफलता की नई मिसाल कायम कर रही हैं। कार्यशाला के दूसरे सत्र में ऑनलाइन माध्यम से लंदन स्थित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से जुड़े प्रोफेसर पीयूष जी ने छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आर्थिक परिस्थितियां शिक्षा और सफलता की राह में बाधा नहीं बननी चाहिए। उन्होंने विभिन्न विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा के अवसरों के बारे में जानकारी देते हुए छात्राओं को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि उनका सपना है कि गांवों में भी अपनी विज्ञान प्रयोगशालाएं स्थापित हों, जहां प्रतिभावान बच्चे प्रयोगों के माध्यम से नई खोज कर सकें। केरल में पढ़ाई कर रहे अवनीश जी और मधुलिका जी ने छात्राओं के साथ अपने अनुभव साझा किए तथा उन्हें भविष्य की संभावनाओं और उच्च शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। वहीं, बेंगलुरु स्थित नवगुरु संस्थान से रामा आशीष जी ने दो वर्षीय कंप्यूटर मैनेजमेंट कोर्स की जानकारी दी। क्षितिज जी ने ड्रोन कैमरे की कार्यप्रणाली, उसके उपयोग और इस क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर पुस्तकालय संयोजक पंचमुखी सिंह ने कहा कि इस प्रकार की करियर मोटिवेशन कार्यशालाएं ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से परिचित कराती हैं। इससे उन्हें अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार करियर का क्षेत्र चुनने तथा आगे की पढ़ाई की योजना बनाने में मदद मिलती है, इस समय आशा ज्ञान पुस्तकालय के मार्गदर्शन और सहयोग से 19 बच्चे-बच्चियां विभिन्न विश्वविद्यालयों में छात्रवृत्ति के माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं और अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। यह उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सही मार्गदर्शन और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को उच्च शिक्षा के प्रति जागरूक करना है कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र के 90 छात्र /छात्राओं ने भाग लिया व उनके उज्जल भविष्य की कामना के साथ कार्यशाला का समापन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप मनीष,सोनल,अंजली,आकांशा,साक्षी,प्रिया,चंदन,प्रीतम, आकाश आकाश,मनीष,गोलू,अरविंद,निधि,मुस्कान,गूंजा,चुलबुली, ज्योति सामिल रहें0
0
Report
Advertisement
উলুবেরিয়া में सप्तमी रात: दर्शकों की भीड़ के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Howrah, West Bengal:উলুবেড়িয়ায় সপ্তমীর রাত দর্শনার্থীদের ঢল।উপচে পরা ভিড়。 প্রশাসনিক ব্যবস্থা গ্রামীণ পুলিশ সুপার। মন্ডপে মন্ডপে নিরাপত্তা খতিয়ে দেখলেন。 সন্ধ্যা বাড়ার পর যত রাত বেড়েছে উলুবেড়িয়ার মন্ডপগুলি এবং রাস্তাঘাট দর্শনার্থীদের ভিড় উপচে পড়ে। Kolkataতে চোরবাগানের মর্মান্তিক ঘটনার পর সপ্তমীর সন্ধ্যা থেকে রাত্তিরে হাওড়া গ্রামীণ এলাকার উলুবেড়িয়ার বিভিন্ন মন্ডপে মন্ডপে গ্রামীণ পুলিশ সুপার সহ পুলিশ আধিকারিকদের একটি টিম নিরাপত্তা দিকটা নজর রেখে ঘুরে দেখলেন রাস্তাঘাট জাতীয় সড়কের পাশের মন্ডপগুলি দর্শনার্থীর পারাপার থেকে দর্শনার্থীদের লাইন ঠিকঠাক আছে কিনা সহ সমস্ত রকম নিরাপত্তা স্বার্থে প্রশাসনিক ব্যবস্থা খতিয়ে দেখলেন। যাতে করে কোন জায়গায় কোন অপ্রীতিকর ঘটনা না ঘটে, সেই দিক খতিয়ে দেখলেন এবং সব রকম ব্যবস্থা সুষ্ঠুভাবে করার নির্দেশ দেন কর্তব্যরত পুলিশ প্রশাসনিক অফিসারদের।0
0
Report
ठाणे के शहापुर में भातफसल जलकर खाक, दुष्काळ घोषित करने की मांग तेज
Thane, Maharashtra:शहापूरात दुष्काळाचे चटके - सारंगपुरीत 70 वर्षीय महिलेचे भात पीक हातातून गेले - केवळ तूस उरले - ठाणे जिल्ह्याला दुष्काळ जाहीर करण्याची मागणी... शहापूर तालुक्यातील सारंगपुरी गावात पावसाअभावी भातशेतीचे मोठे नुकसान झाले आहे. 70 वर्षीय महिला शेतकरी म्हाळसाबाई नामदेव वेखंडे यांच्या शेतातील संपूर्ण भात पीक जळून गेले असून, हातात केवळ तूस उरले आहे. राज्य सरकारने महाराष्ट्रातील अनेक तालुक्यांमध्ये दुष्काळ जाहीर केला, मात्र ठाणे जिल्ह्यातील एकाही तालुक्याचा समावेश न केल्याने शेतकऱ्यांमध्ये तीव्र नाराजी आहे. भारतीय जनता पक्षाच्या माजी केंद्रीय मंत्री कपिल यांच्या प्रत्यक्ष शेताच्या बांधावर जाऊन पाहणी केली. शहापूर तालुक्यातील सारंगपुरी गावच्या नामदेव वेखंडे यांच्या शेतातील सर्व भात पिक हातातून गेलं आहे. या ठिकाणी 70 वर्षीय महिला शेतकरी म्हाळसाबाई नामदेव वेखंडे यांच्या हातात जे पिकाचे तण आहे, त्यामध्ये काहीच नाही. जसे आपण भाताची भरडाई केली आणि जसे तूस आपल्याला मिळते, तसा फक्त तूस राहिलेला आहे. हे चित्र आहे शहापूर तालुक्यातील भातशेतीचे. पावसाअभावी संपूर्ण पीक करपून गेले आहे. येता-येता माजी केंद्रीय मंत्री कपिल पाटील यांनी अनेक शेतं बघितली, त्या शेतांमध्ये सगळंच पीक करपलेलं आहे. भारतीय जनता पार्टीच्या वतीने शेताची पाहणी करण्यात आली. कपिल पाटील यांनी सांगितले की, आम्ही शेतकऱ्याच्या शेतामध्ये गेलो, बांधावर नाही. ही खरी परिस्थिती आमच्या माध्यमातून राज्य सरकारपर्यंत पोहोचावी म्हणून आलो आहोत. राज्य सरकारने महाराष्ट्रातल्या अनेक तालुक्यांमध्ये दुष्काळ जाहीर केला. ठाणे जिल्ह्यातला एकही तालुक्याचा त्याच्यामध्ये समावेश झाला नाही. सन्माननीय मुख्यमंत्र्यांच्या आणि उपमुख्यमंत्र्यांच्या निदर्शनास आणून ठाणे जिल्ह्यातले सगळेच तालुके हे दुष्काळग्रस्त जाहीर झाले पाहिजेत, यासाठी आम्ही आग्रह धरणार आहोत. शेतकरी परेशान आहे. सगळ्यात जास्त परेशानी त्याला याची आहे की, महाराष्ट्रामध्ये अनेक तालुक्यांमध्ये दुष्काळ जाहीर झाला आणि ठाणे जिल्ह्यामध्ये एकही तालुक्यात झाला नाही. शहापूर तालुक्यात पाहाणी केली असली तरी ठाणे जिल्ह्यातील सगळ्याच तालुक्यांमध्ये शेतकऱ्यांची कमी-जास्त प्रमाणात अशाच प्रकारची परिस्थिती आहे, असेही त्यांनी यावेळी सांगितले. शहापूर, मुरबाड, भिवंडी, कल्याण या ठाणे जिल्ह्यातील सर्वच तालुक्यांमध्ये यंदा पावसाने ओढ दिल्याने भात पीक हातातून गेले आहे. त्यामुळे शासनाने तातडीने ठाणे जिल्ह्यातील सर्व तालुके दुष्काळग्रस्त जाहीर करून शेतकऱ्यांना भरपाई द्यावी, अशी मागणी आता जोर धरू लागली आहे.0
0
Report
आगरा में 17 वर्षीय किशोर की मौत से इलाके में उथल-पुथल; आत्महत्या संभावित
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में 17 साल के किशोर की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। थाना शाहगंज क्षेत्र में पुलिस लाइन रोड पर चित्रगुप्त स्कूल के पास सड़क किनारे पेड़ से किशोर का शव लटका मिला।राहगीरों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। मृतक की पहचान भरत के रूप में हुई है, जिसके पिता की इसी साल मार्च में मौत हो चुकी है।किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है。 आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में पुलिस लाइन रोड पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब चित्रगुप्त स्कूल के पास सड़क किनारे एक पेड़ से करीब 17 साल के किशोर का शव लटका मिला, राहगीरों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ एसीपी लोहामंडी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई, टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, मृतक की पहचान भरत के रूप में हुई है जो पुलिस लाइन सरकारी क्वार्टर में ही परिवार के साथ रहता था।बताया जा रहा है कि भरत के पिता पुलिस विभाग में कार्यरत थे और इसी साल मार्च में उनकी मृत्यु हो गई थी, अब किशोर की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, फिलहाल पुलिस आत्महत्या की आशंका समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगी।0
0
Report
Advertisement
जम्मू-कश्मीर स्टार वर्ल्ड कोच पर दूसरे दिन हमला, यात्रियों की सुरक्षा चुनौती
Srinagar, Uttarakhand:24 घंटे के अंदर जम्मू कश्मीर की दूसरी स्टार वर्ल्ड कोच पर हमला, लुधियाना में बस पर पत्थरों से हमला श्रीनगर: हरियाणा में एक और बस के साथ हुई ऐसी ही घटना के 24 घंटे के अंदर, पंजाब के लुधियाना में जम्मू कश्मीर स्टार वर्ल्ड कोच की दिल्ली से श्रीनगर जा रही दूसरी बस पर कथित तौर पर बदमाशों ने हमला किया। बस ड्राइवर, इशाक के अनुसार, यह घटना तब हुई जब कोच रात के 11 बजे के आसपास लुधियाना पहुँची, जहाँ कथित तौर पर कुछ बदमाशों ने बस पर पत्थर फेंके, जिससे उसकी खिड़कियों के शीशे टूट गए। इस घटना से दिल्ली से यात्रा कर रहे कुछ यात्री भी घबरा गए। इस नई घटना ने जम्मू कश्मीर से बाहर यात्रा करने वाले कश्मीरी यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंताएँ बढ़ा दी हैं, खासकर कुछ ही समय में एक ही ऑपरेटर की बसों पर दो हमलों की रिपोर्ट के बाद। जम्मू कश्मीर के राजनीतिक नेताओं ने बसों पर किए गए हमलों के घटनाओं पर चिंता जताई है और कश्मीरी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित कार्रवाई की है। इस बीच, जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी पहली घटना पर प्रतिक्रिया दी थी, और हरियाणा पुलिस और प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेने और उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया था। एक के बाद एक हुई घटनाओं ने दिल्ली और श्रीनगर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों की सुरक्षा पक्का करने के लिए पूरी जांच और कड़े कदम उठाने की मांग फिर से उठाई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता रविंदर रेना ने कल हरियाणा में यात्री बस पर होए हमले की निंदा की और आरोपियों के साथ सख्त निपटने की बात की l0
0
Report
जळगाव के बांभोरी उड्डाणपुल पर कार- कंटेनर भिड़ंत, तीन युवकों की मौत
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जळगावच्या बांभोरी उड्डाणपुलावर कार-कंटेनरची भीषण धडक; तीन तरुणांचा जागीच मृत्यू Ancr जळगावच्या बांभोरी उड्डाणपुलावर कार आणि कंटेनरमध्ये झालेल्या भीषण अपघातात तीन तरुणांचा मृत्यू झाला. प्राथमिक माहितीनुसार, पंकज प्रकाश चौधरी, हरीश हिंमत चौधरी आणि रवींद्र अरुण चौधरी हे तिघे कारने जळगावहून धरणगाव तालुक्यातील झुरखेडे या आपल्या गावी जात होते. त्यावेळी समोरून येणाऱ्या कंटेनरने त्यांच्या कारला जोरदार धडक दिली. अपघात एवढा भीषण होता की कारचा अक्षरश चक्काचूर झाला. धडकेनंतर कार जागेवरच पूर्णपणे फिरली. तर कंटेनर उड्डाणपुलाच्या पुढील बाजूने खाली पडण्यापासून थोडक्यात बचावला. दरम्यान, पाळधी-तरसोद बायपास एक बाजू बंद असल्याने अवजड वाहनांची वाहतूक जळगाव शहरातून वळविण्यात आली आहे. त्यामुळे शहरातील अपघातांचा प्रश्न गंभीर बनला असून, मागील अडीच महिन्यांत आतापर्यंत १२ जणांचा अपघाती मृत्यू आहे. अपघाताची माहिती मिळताच मृत तरुणांच्या नातेवाईकांनी जळगावच्या शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय व रुग्णालयात गर्दी केली होती मात्र सातत्याने होत असलेल्या अपघातांमुळे जळगाव जिल्ह्यासहित नागरिकांच्या मनात मोठी भीती आहे प्रशासन नेमकं कुंभकरणाची झोप येते का असा प्रश्न या ठिकाणी उपस्थित होतो.0
0
Report
Durga Puja alert in Ranchi as SSP takes charge of security
Ranchi, Jharkhand:दुर्गा पूजा को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने संभाला मोर्चा रांची की सड़कों पर तमाम अधिकारियों के साथ देर रात निकले एसएसपी एसएसपी रांची ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की भीड़ का लिया जायजा विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश रूट लाइन, बैरिकेडिंग, पार्किंग और यातायात व्यवस्था की समीक्षा पूजा के दौरान शांति, सौहार्द और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष जोर रांची पुलिस की अपील, दिशा-निर्देशों का पालन करें, प्रशासन का सहयोग करें0
0
Report
Advertisement
