icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
811307
Abhishek Kumar NiralaAbhishek Kumar NiralaFollow9 Jul 2025, 08:21 am

तेजस्वी यादव के आह्वान पर मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के विरोध में सड़क पर उतरे पूर्व विधायक बंटी चौधरी

Jamui, Bihar:जमुई: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर जमुई में भी महागठबंधन के तमाम घटक दल के नेता और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर निर्वाचन आयोग और केंद्रीय और राज्य की एनडीए गठबंधन की सरकार पर हल्ला बोल और उन्होंने मोदी सरकार पर सारी एजेंसियों पर निर्वाचन आयोग चुनाव आयोग ईडीसीबीआई तरह कई तरह के तमाम एजेंसियों पर कब्जा जमा कर कार्रवाई करने की बात कही है उन्होंने साफ कहा कि अगर बिहार के वोटर फर्जी थे तो 2024 लोकसभा चुनाव में इसी वोटर के वोट से केंद्र की मोदी सरकार बनी है पूरी कैबिनेट और मोदी सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए जब उनको लगता है कि बिहार के वोटर फर्जी थे तो फिर इनको वोट से सरकार कैसे बनाई कई तरह के तमाम आरोप पूर्व विधायक बंटी चौधरी
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

धनबाद के मुनीडीह में घरेलू विवाद के बाद हत्या की सनसनीखेज घटना

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के मुनीडीह ओपी क्षेत्र के गोपीनाथडीह बस्ती में घरेलू विवाद के बाद 31 वर्षीय बिसु बाउरी की मौत हो गई। उनके परिजनों ने पत्नी पूनम देवी और उसके नाबालिग बेटे पर ईंट, पत्थर, बेलन और अन्य वस्तुओं से हमला कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है। घटना गोपीनाथडीह बस्ती स्थित वाशरी रोड की है। देर रात विवाद के बाद बिसु बाउरी की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मुनीडीह ओपी प्रभारी मानिता कुमारी ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। मौके से रॉड, डंडा, बेलन और ईंट बरामद हुए हैं। परिजनों के आरोप के आधार पर पत्नी और नाबालिग पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।
0
0
Report

Rajendra Nagar mein hathiyaarbandh choron ka atank, lakhon ke aabhushan chori

Pratapgarh, Rajasthan:राजेंद्र नगर में हथियारबंद चोरों का आतंक, सूने मकान से लाखों के आभूषण चोरी प्रतापगढ़ शहर के राजेंद्र नगर एवं आसपास की कॉलोनियों में हथियारबंद चोरों की गतिविधियों से लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार चोर देर रात बेखौफ होकर कॉलोनियों में घूम रहे हैं और सूने मकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्रवासी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। हाल ही में राजेंद्र नगर निवासी बोरदिया के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर लाखों रुपये के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज में कई चोर हथियारों के साथ कॉलोनी में घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे क्षेत्र में भय और बढ़ गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाएं शहर की रात्रिकालीन गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। उनका आरोप है कि यदि प्रभावी रात्रि गश्त और नियमित पेट्रोलिंग होती तो ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता था। कॉलोनीवासियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग करने तथा कॉलोनियों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि लोगों में व्याप्त भय का माहौल समाप्त हो सके। पीड़ित परिवार ने प्रतापगढ़ थाना पुलिस में मामला दर्ज कराया है। अब पुलिस के सामने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने और चोरी की वारदात का खुलासा करने की चुनौती है।
0
0
Report

पीपलखूंट में श्मशान घाट के पास मिला नवजात बालक, पुलिस ने सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट कस्बे में मंगलवार को मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। कस्बे के श्मशान घाट के पास एक नवजात बालक लावारिस हालत में मिला। भैंस चराने गए एक किसान की नजर नवजात पर पड़ी, जिसके बाद उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाधिकारी मनीष वैष्णव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नवजात को सुरक्षित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीपलखूंट पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. नितेश ने नवजात का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के बाद चिकित्सकों ने नवजात को स्वस्थ बताया। समय पर पुलिस और चिकित्सा टीम की तत्परता से नवजात को सुरक्षित उपचार मिल सका। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। श्मशान घाट के पास नवजात को छोड़ने वाले व्यक्ति या परिजनों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के क्षेत्र में पूछताछ के साथ ही अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

पिलानी में कालिका यूनिट ने चार मनचलों को दबोचा

Jhunjhunu, Rajasthan:पिलानी, झुंझुनूं मनचलों पर 'काल' बनकर टूटी पुलिस की 'कालिका' टीम एक ही दिन में दो कार्रवाई कर चार मनचलों को दबोचा पिलानी इलाके में छात्राओं का पीछा कर परेशान करने की थी सूचना बेरी—पилानी रोड पर बस में बैठी छात्राओं का पीछा कर रहे थे बाइक सवार मनचले तो वहीं स्कूल की छुट्टी होने पर कार के बैठे कर रहे थे छात्राओं से बदसलूकी दोनों ही मामलों में सूचना मिलने के बाद 'मिनटों' में कार्रवाई करते हुए चार को दबोचा झुंझुनूं जिले के पिलानी थाना क्षेत्र में महिला सुरक्षा को लेकर कालिका यूनिट ने मंगलवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से चार मनचलों को हिरासत में लिया। पहली कार्रवाई में बस से आने-जाने वाली छात्राओं का पिछले पांच दिनों से पीछा कर रहे दो युवकों को सूचना मिलने के बाद महज पांच मिनट में दबोच लिया गया। जबकि दूसरी कार्रवाई में स्कूल की छुट्टी के बाद छात्राओं से अभद्रता करने और तेज रफ्तार से शिफ्ट गाड़ी चलाने वाले हरियाणा नंबर की गाड़ी में सवार दो युवकों को भी थाने लाया गया। दोनों मामलों में पुलिस आगामी कानूनी कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 8.25 बजे परिजनों ने पिलानी थाने में सूचना दी कि बेरी-पिलानी रोड पर दो युवक पिछले पांच दिनों से रोजाना बस में आने-जाने वाली छात्राओं का पीछा कर उन्हें परेशान कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पिलानी थाने की कालिका यूनिट की महिला कांस्टेबल अनीता और महिला कांस्टेबल मंजू महज पांच मिनट में स्कूटी से मौके पर पहुंच गईं। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर बस का पीछा कर रहे थे। महिला पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए अपनी स्कूटी बाइक के आगे लगाकर दोनों युवकों को रोक लिया और पूछताछ की। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दोनों को हिरासत में लेकर पिलानी थाने लाया गया। जहां उनसे पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को ही दोपहर में छात्राओं ने दूरभाष के माध्यम से कालिका यूनिट को सूचना दी कि स्कूल की छुट्टी के बाद हरियाणा नंबर की शिफ्ट गाड़ी में सवार दो युवक छात्राओं से बदसलूकी करते हैं। तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हैं तथा गलत इशारे कर उन्हें परेशान करते हैं। सूचना मिलते ही महिला कांस्टेबल अनीता के नेतृत्व में कालिका टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां दोनों युवक गाड़ी घुमाते हुए मिले। जिन्हें तत्काल हिरासत में लेकर पिलानी थाने लाया गया। पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है। महिला कांस्टेबल अनीता ने बताया कि कालिका यूनिट कॉलेज, स्कूल, कोचिंग संस्थानों, लाइब्रेरी और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रख रही है। उन्होंने छात्राओं, महिलाओं और उनके परिजनों से अपील की कि यदि कोई भी व्यक्ति पीछा करने, छेड़छाड़ करने या अभद्र व्यवहार करने जैसी हरकत करे तो इसकी सूचना तुरंत कालिका टीम को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। कालिका टीम ने सभी बस संचालकों से अपनी बसों में पैनिक बटन अनिवार्य रूप से लगाने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में जिन बसों में पैनिक बटन नहीं रहेगा, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पैनिक बटन दबाते ही सूचना सीधे कंट्रोल रूम तक पहुंचेगी, जिससे पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई कर सकेगी। बाइट : अनिता, कांस्टेबल, कालिका यूनिट, पिलानी
0
0
Report

राठौड़: बीजेपी के युवाओं में देशभक्ति, कांग्रेस के युवाओं में अमर्यादित भाषा

Jaipur, Rajasthan:देशभर में युवाओं के आंदोलन, प्रदर्शन, राजनीति और संसद के गतिरोध को लेकर सियासी बहस चल रही है। इस बीच बीजेपी ने पंचायत और निकाय चुनावों के साथ युवा राजनीति को भी बड़ा चुनावी मुद्दा बनाने के संकेत दिए हैं. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने युवाओं का विभाजित कर दिया। उन्होंने कांग्रेस के युवाओं को जंतर मंतर पर पत्थर फेंकने वाला अमर्यादित बताया, वहीं बीजेपी के युवाओं को चरित्रवान तथा राष्ट्र भक्त करार दिया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मंगलवार को दिल्ली में अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए एक ओर पार्टी की चुनावी तैयारियों का दावा किया तो दूसरी ओर कांग्रेस पर युवाओं को भड़काने, संसद की कार्यवाही बाधित करने और मुद्दाविहीन राजनीति करने का आरोप लगाया. राठौड़ ने कांग्रेस के युवा नेतृत्व पर भी तीखा हमला बोला. युवा राजनीति को लेकर राठौड़ ने कांग्रेस और बीजेपी के बीच स्पष्ट अंतर बताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी का युवा चरित्रवान, राष्ट्रभक्त और नेशन फर्स्ट की भावना के साथ काम करने वाला है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का युवा भारत को तोड़ने वाली भाषा बोलता है और राजनीतिक मर्यादाओं का पालन नहीं करता. कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पर जिस प्रकार पत्थरबाजी की और जिस भाषा का इस्तेमाल किया, वह लोकतांत्रिक राजनीति के लिए उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस ऐसे लोगों को टिकट देती है तो जनता चुनाव में स्वयं उन्हें सबक सिखा देगी. राठौड़ ने कहा कि पंचायत और निकाय चुनावों के लिए बीजेपी पूरी तरह तैयार है और संगठन बूथ स्तर तक सक्रिय है. उन्होंने दावा किया कि आगामी स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों में बीजेपी शानदार प्रदर्शन करेगी.उनके अनुसार प्रदेशभर में संगठनात्मक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और कार्यकर्ता चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं. वहीं राठौड़ ने लोकसभा की कार्यवाही में जारी गतिरोध पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है. कांग्रेस केवल हंगामा कर सुर्खियां बटोरना चाहती है. सरकार विपक्ष की मांग के अनुसार चर्चा के लिए तैयार हो गई थी और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी हो चुका है, इसके बावजूद संसद की कार्यवाही बाधित की जा रही है. उन्होंने कहा कि संसद चर्चा और लोकतांत्रिक संवाद का मंच है, लेकिन कांग्रेस लगातार व्यवधान उत्पन्न कर जनता के धन और समय की बर्बादी कर रही है. उनके अनुसार विपक्ष को गंभीर मुद्दों पर बहस में भाग लेना चाहिए, न कि केवल राजनीतिक लाभ के लिए सदन की कार्यवाही प्रभावित करनी चाहिए.
0
0
Report
Advertisement

बागेश्वर में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान तेज, डीएम ने जीरो टॉलरेंस का संकेत दिया

Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर में लगातार विजिलेंस की कार्रवाई के बाद अब जिला प्रशासन भी सख्त नजर आ रहा है। चार कर्मचारियों और अधिकारियों के रिश्वतखोरी के मामलों में फंसने के बाद जिलाधिकारी ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का स्पष्ट संदेश दिया है। बागेश्वर में लगातार विजिलेंस की कार्रवाई में चार कर्मचारी और अधिकारी रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्त में आने के बाद जिला प्रशासन ने भी कड़ा रुख अपना लिया है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को साफ चेतावनी दी है कि वे अपने कार्यों में पारदर्शिता और ईमानदारी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार या लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ शिकायत सही पाई गई तो प्रशासन अपने स्तर पर भी सख्त कार्रवाई करेगा। डीएम ने सभी विभागों को जवाबदेही के साथ जनता के हित में कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
0
0
Report

उत्तराखंड में दो दिन मौसम भारी बरसात के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी

Haldwani, Uttarakhand:उत्तराखंड में अगले दो दिन मौसम बेहद खराब रहने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज और 29 जुलाई के लिए राज्य के कई जनपदों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही कई स्थानों पर अत्यंत तीव्र बारिश के दौर पड़ने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल सहित कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में भी कहीं-कहीं तेज बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। राहत और बचाव दलों को तैयार रखा गया है और SEOC तथा सभी DEOC 24 घंटे सक्रिय कर दिए गए हैं। बारिश को देखते हुए पुलिस विभाग को हाई अलर्ट पर रखा गया है। कुमाऊं के छह जिलों में बारिश का दौर जारी है और संभावित आपदा की आशंका के मद्देनज़र आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने सभी जिला पुलिस प्रमुखों को विशेष निर्देश जारी किए हैं। आईजी ने कहा है कि पुलिस बल चौबीसों घंटे अलर्ट मोड में रहे और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी बनाए रखें। विशेष रूप से थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी सरकारी गाड़ियों में राहत और बचाव कार्य से जुड़ा आवश्यक सामान हमेशा उपलब्ध रखें, ताकि आपदा की स्थिति में तुरंत राहत कार्य शुरू किया जा सके。
0
0
Report
Advertisement

रीवा में पुलिसकर्मी कमी से कानून-व्यवस्था और यातायात पर असर

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा शहर की कानून व्यवस्था अब पुलिसकर्मियों की भारी कमी से जूझ रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि थानों और चौकियों में पुलिसकर्मियों के स्वीकृत पदों का यह ढांचा करीब 10 साल पुराना है। पिछले एक दशक में रीवा शहर की आबादी, वाहन, बाजार, कॉलोनियां और अपराधों का दायरा लगातार बढ़ा है, लेकिन पुलिसकर्मियों की स्वीकृत संख्या में उसी अनुपात में बढ़ोतरी नहीं हुई। इतना ही नहीं, स्वीकृत पदों के मुकाबले वर्तमान में भी कई थानों में आधे से भी कम पुलिसकर्मी तैनात हैं। सिविल लाइन थाने में 81 स्वीकृत पदों के मुकाबले सिर्फ 44 पुलिसकर्मी, कोतवाली में 76 के बदले 40, चोरहटा में 67 के बदले 36, विश्वविद्यालय थाने में 51 के बदले 25 और अमहिया थाने में 29 के बदले 23 पुलिसकर्मी ही तैनात हैं। सबसे चिंताजनक स्थिति बस स्टैंड चौकी की है, जहां 11 पुलिसकर्मियों की स्वीकृति होने के बावजूद वर्तमान में एक भी पुलिसकर्मी तैनात नहीं है। वहीं नौबस्ता चौकी में 29 स्वीकृत पदों के मुकाबले केवल 9 पुलिसकर्मी ही मौजूद हैं। पुलिसकर्मियों की इस कमी का सीधा असर कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था पर दिखाई दे रहा है। शहर के प्रमुख चौराहों पर जाम, गश्त में कमी और घटनाओं पर पुलिस की त्वरित मौजूदगी जैसी चुनौतियों का सामना आम जनता को करना पड़ रहा है। हालांकि, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भावना मरावी ने माना कि थानों में पुलिसकर्मियों की कमी है, लेकिन सीमित संसाधनों के बावजूद पुलिस अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने का लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन में मौजूद नए पुलिसकर्मियों की जल्द ही थानों और चौकियों में तैनाती की जाएगी, जिससे कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके.
0
0
Report

CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस ने 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली - CEIR पोर्टल का कमाल, चंदौली पुलिस ने 111 खोए मोबाइल बरामद किए बरामद - ए ASP अनंत चंद्रशेखर ने 111 मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को किए सुपुर्द - पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब ₹35.20 लाख - मोबाइल पाकर लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, कि पुलिस टीम की जमकर सराहना - स्वाट और सर्विलांस टीम ने तकनीकी मदद से मोबाइल ट्रेस किए - 2026 में अब तक 418 मोबाइल उनके मालिकों को सुपुर्द कर दिए गए - अब तक बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब ₹1.21 करोड़ पहुंची - एएसपी ने कि अपील मोबाइल खोने पर तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत करें - चंदौली पुलिस की सर्विलांस सेल की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी दक्षता से लोगों का बढ़ा भरोसा
0
0
Report
Advertisement

जिला पंचायत से कराये गये कार्य में अनियमितता का आरोप

Manoj KumarManoj KumarFollow5m ago
Bbrasi, Uttar Pradesh:जिला पंचायत द्वारा मनरेगा का कार्य सिर्फ कागजों पर दौड़ रहे हैं सड़क के दोनों पटरियों पर मिट्टी व सफाई कार्यों में अनियमितता का आरोप प्रधान प्रशासक व ग्रामीणों ने की जांच की मांग। चहनिया। महमदपुर गांव से रइया गांव के सड़क मार्ग के दोनों पटरियों के तरफ सफाई जिला पंचायत द्वारा मनरेगा योजना के तहत कराए जा रहे मार्ग के सफाई एवं मिट्टी कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितता और फर्जीवाड़े का आरोप सामने आया है। ग्रामीणों ने जिला पंचायत द्वारा संचालित कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।ग्रामीणों के अनुसार महमदपुर गांव से रइया बार्डर तक पीच सड़क के दोनों तरफ सफाई एवं मिट्टी भराई का कार्य जिला पंचायत द्वारा मनरेगा योजना के अंतर्गत कराया जाना है। इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब लाखों रुपये बताई जा रही है। आरोप है कि कार्यस्थल पर निर्धारित संख्या में मजदूरों को नहीं लगाया जा रहा है, जबकि कागजों में बड़े पैमाने पर मजदूरों की उपस्थिति दर्ज कराई जा रही है। प्रधान प्रशासक प्रतिनिधि शुशील शर्मा का कहना है कि योजना के तहत प्रतिदिन 20 से 25 मजदूरों को कार्य पर लगाया जाना चाहिए, लेकिन मौके एक भी मजदूर ही काम करते दिखाई नहीं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार कर्मियों की मिलीभगत से कागजों में कार्य को पूर्ण रूप से दिखाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। यदि अधिकारियों द्वारा कार्य की स्थलीय जांच कराई जाए तो वास्तविकता सामने आ जाएगी और बड़े पैमाने पर हुई अनियमितताओं का खुलासा हो सकता है।जिला प्रशासन, मुख्य विकास अधिकारी तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि मनरेगा जैसी महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराना और विकास कार्यों को गति देना है।लेकिन यदि इस प्रकार की अनियमितताएं जारी रहीं तो योजना की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लग जाएगा। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि सरकारी धन के दुरुपयोग पर रोक लग सके।
0
0
Report

सिरगिट्टी में दो गुटों के खूनी संघर्ष: पुलिस ने 8 बदमाश गिरफ्तार

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगने को लेकर दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। मामूली विवाद देखते ही देखते चाकू और तलवार तक पहुंच गया। घटना के बाद पुलिस ने पूरी रात सर्च अभियान चलाकर 8 बदमाशों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से हथियार भी जब्त किए हैं। वहीं, प्रशिक्षु डीएसपी आकाश चौधरी के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। सिरगिट्टी क्षेत्र के मैट्रिक चौक स्थित नर्सरी गेट के पास बीती रात शराब पीने के लिए पैसे मांगने को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए, जहां पहले गाली-गलौज और मारपीट के बाद युवकों ने चाकू और तलवार निकाल ली जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग अपराध दर्ज करते हुए रातभर दबिश देकर रोशन मंडावी, सोनू मरावी, सुनील निर्मलकर, नरेंद्र यादव, हर्ष फ्रांसिस, एन. हरिश, निखिल मानिकपुरी और ओमप्रकाश लहरे को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार बरामद करते हुए सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top