Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ambala134005

भाजपा ने अंबाला में नई टीम की नियुक्ति की, जानें कौन बने महत्वपूर्ण पदों पर!

AKAMAN KAPOOR
Jul 09, 2025 08:13:49
Ambala, Haryana
एंकर- भाजपा हाईकमान द्वारा निर्देश मिलने पर आज भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा ने जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति की सूची जारी की। बता दें कि जिला अंबाला में भाजपा ने आज जिला उपाध्यक्ष,महामंत्री,कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की। वीओ- जिला अध्यक्ष मनदीप राणा ने प्रेसवार्ता कर जिले में की गई नियुक्तियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला में 6 उपाध्यक्ष नियुक्त किए गये हैं। जिसमें 2 महिलाएं शामिल हैं। 2 महामंत्री,6 मंत्री जिसमें 3 महिलाएं,1 कोषाध्यक्ष,IT प्रमुख, मीडिया प्रमुख,सोशल मीडिया प्रमुख,जिला प्रवक्ता,कार्यालय सचिव,मन की बात प्रमुख की नियुक्ति की गई है। राणा ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी की पहल को आगे बढ़ाते हुए ही जिला की टीम में महिलाओं को भी विशेष नियुक्तियां दी गई हैं। राणा ने बताया कि जल्द ही विभिन्न मोर्चों की भी नियुक्तियां की जाएगी। बाईट- मनदीप राणा, जिला अध्यक्ष वीओ- वहीं कांग्रेस भी इन दिनों संगठन बनाने के प्रयास करती दिखाई दे रही है। लेकिन कांग्रेस के लिए संगठन निर्माण टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। कांग्रेस के संगठन को लेकर भी जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस पर तंज कसा। राणा ने कहा कि भाजपा बूथ से लेकर राष्ट्र अध्यक्ष तक मजबूत है। लेकिन कांग्रेस का बंटाधार है और ये बंटे ही रहेंगे। बाईट- मनदीप राणा, जिला अध्यक्ष
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top